टोक्यो में होने वाले ब्लॉकबस्टर इवेंट ONE 165: Superlek Vs. Takeru से जुड़े 5 सबसे बड़े सवाल

Sage Northcutt Ahmed Mujtaba ONE Fight Night 10 42

ONE Championship की जापान में एक बहुत ही मजबूत फाइट कार्ड के साथ वापसी होने जा रही है, जिसमें कॉम्बैट स्पोर्ट्स जगत के कुछ सबसे बड़े नाम होंगे।

28 जनवरी को एरियाके एरीना में ONE 165: Superlek vs. Takeru का आयोजन होगा, जिसमें होने वाली 11 फाइट्स में दो वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी शामिल हैं।

कार्ड में किकबॉक्सिंग, सबमिशन ग्रैपलिंग और MMA मैचों के अतिरिक्त एक स्पेशल रूल्स सुपर-फाइट भी शामिल है, जिसमें फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है।

जापान में होने वाले इवेंट से पहले इससे जुड़े हुए पांच सबसे अहम सवालों पर चर्चा करते हैं।

#1 क्या टकेरु खुद को सबसे बेहतरीन फ्लाइवेट किकबॉक्सर साबित कर पाएंगे?

टकेरु “द नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा ने सालों तक जापान में रहकर किकबॉक्सिंग में अपना नाम कमाया है। उन्होंने तीन डिविजन में वर्ल्ड टाइटल जीते और खुद को महान फाइटर की श्रेणी में ला दिया। अब वो ONE वर्ल्ड टाइटल जीतकर अपनी स्थिति को और मजबूत कर सकते हैं।

32 वर्षीय सुपरस्टार “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 को उनके ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए अपने घरेलू दर्शकों के सामने चैलेंज करेंगे। थाई सुपरस्टार के खिलाफ जीत उन्हें इस खेल में फ्लाइवेट डिविजन का सबसे बड़ा सुपरस्टार बना देगी।

किकबॉक्सिंग के अनुभव की बात करें टकेरु को सुपरलैक पर बढ़त हासिल है क्योंकि थाई फाइटर ने अपना ज्यादातर करियर मॉय थाई में बिताया है। हालांकि, “द किकिंग मशीन” ने नए रूल सेट में अपनी स्किल्स को अपनाकर दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में चैंपियनशिप जीती।

अगर “द नेचुरल बोर्न क्रशर” अपने तगड़े हाथों का इस्तेमाल करने में कामयाब रहे तो वो सर्वश्रेष्ठ बनने की दिशा में अपने कदम बढ़ा देंगे, लेकिन ये कोई आसान काम नहीं होगा।

#2 क्या केड रुओटोलो से बदला ले पाएंगे टॉमी लेंगाकर?

पिछले साल की सर्वश्रेष्ठ ग्रैपलिंग फाइट में हारने के बाद नॉर्वे के स्टार टॉमी लेंगाकर को एक बार फिर से केड रुओटोलो को उनकी ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग बेल्ट के लिए चैलेंज करने का मौका मिला है।

लेंगाकर ने पिछले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन वो अमेरिकी प्रतिद्वंदी द्वारा बनाए गए निरंतर दबाव के सामने पस्त हो गए। हालांकि उसके बाद से चैलेंजर ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है।

Wulfing Academy के स्टार ने अपने पिछले 15 मैचों में से 14 में जीत हासिल की है, जिसमें 11 जीत के बाद उन्होंने पिछले महीने IBJJF नो-गी वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती।

शानदार लय और पिछले मैच के अनुभव को साथ लिए लेंगाकर इस मैच में बहुत ज्ञान के साथ उतरेंगे, जो उन्हें जीत की रणनीति बनाने में काफी मदद करेगा।

मौजूदा चैंपियन ने इस बार वादा किया है वो लेंगाकर को सबमिशन से हराएंगे और पिछले जीत के बाद से उन्होंने खुद में काफी सुधार किया है। ऐसे में ये ग्रैपलिंग फाइट बहुत ही दिलचस्प नजर आ रही है।

#3 क्या शिन्या एओकी को रिटायर कर पाएंगे सेज नॉर्थकट?

“सुपर” सेज नॉर्थकट सालों से शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी के खिलाफ मुकाबले की राह देख रहे थे और अब ONE 165 में वो लम्हा आ ही गया है।

27 वर्षीय नॉर्थकट पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एओकी को 40 साल की उम्र में मात देकर रिटायर करने के बारे में सोच रहे होंगे।

एओकी की स्किल्स कमाल की हैं और उन्हें MMA इतिहास के सबसे महान सबमिशन स्पेशलिस्ट्स में से एक माना जाता है। लेकिन उन्हें अपने पिछले चार मुकाबलों में हार मिली है और वो खुद को एक बार फिर साबित करना चाहेंगे।

वहीं अमेरिकी सनसनी की बात करें तो वो इस मैच में अपनी सबसे अच्छी फॉर्म को साथ लिए उतरेंगे और एक दिग्गज के खिलाफ जीत उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद कर सकती है।

लगातार पांचवीं हार एओकी के करियर पर लगभग विराम लगा सकती है, ऐसे में इस मुकाबले में काफी कुछ दांव पर होगा।

#4 क्या सिटीचाई या ग्रिगोरियन चैंपियनशिप मैच की तरफ बढ़ पाएंगे?

सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग और मरात ग्रिगोरियन की प्रतिद्वंदिता का इतिहास काफी लंबा है।

टॉप रैंक के फेदरवेट किकबॉक्सर्स पहले पांच बार एक दूसरे का सामना कर चुके हैं और अब उनकी नजरें ONE के सबसे बड़े खिताब पर होगी।

हालांकि, दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में उनका रिकॉर्ड उतार-चढ़ाव भरा रहा है। काफी सारे उभरते हुए स्टार्स चिंगिज़ अलाज़ोव के ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइल के लिए चुनौती देने आ रहे हैं, ऐसे में सिटीचाई और ग्रिगोरियन को मिली एक हार उन्हें काफी नुकसान पहुंचा सकती है।

#5 क्या अगला फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर उभरकर आएगा सामने? 

पूर्व ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन तब तक शांत नहीं बैठेंगे, जब तक वो चैंपियनशिप बेल्ट हासिल ना कर लें और उनके रास्ते में #1 रैंक के कंटेंडर गैरी “द लॉयन किलर” टोनन के रूप में कठिन चुनौती है।

टोनन ने 2022 में थान ली के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में हार के बाद से MMA में लगातार दो जीत सबमिशन से हासिल की हैं। तीसरी जीत उन्हें वर्ल्ड टाइटल मैच के काफी करीब लाकर खड़ी कर सकती है।

वहीं गुयेन की बात करें तो डिविजन में तीसरे पायदान पर कायम हैं। अगर वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई स्टार जीत दर्ज कर पाए तो काफी बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166