3 ONE फाइटर्स जिन्हें कम आंका गया, लेकिन अपने प्रदर्शन से सबको हैरत में डाल दिया

Timofey Nastyukhin

जब एक मार्शल आर्टिस्ट संघर्ष कर रहा हो तो अपने आलोचकों को गलत साबित करते हुए आगे बढ़ने के लिए आपका साहसी होना जरूरी है।

मगर ONE Championship के एथलीट्स बार-बार साबित करते रहे हैं कि वो हर हालत में जीत प्राप्त करने की काबिलियत रखते हैं, फिर चाहे उन्हें अंडरडॉग ही क्यों ना कहा जा रहा हो। ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्हें अंडरडॉग कहा गया था, लेकिन उन्होंने पूरी दुनिया को गलत साबित कर ही दम लिया था।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए आइए जाते हैं उन 3 एथलीट्स की खास जीतों के बारे में, जिन्होंने उनके करियर को नई राह दिखाई थी।

टिमोफी नास्तुकिन ने अमेरिकी दिग्गज के ONE डेब्यू को किरकिरा किया

एडी अल्वारेज़ ने कई बार के वर्ल्ड चैंपियन के रूप में ONE Championship में एंट्री ली थी और उनका लक्ष्य नए प्रोमोशन में वर्ल्ड चैंपियन बनना था।

“द अंडरग्राउंड किंग” ने मार्च 2019 में हुए ONE: A NEW ERA में टिमोफी नास्तुकिन के खिलाफ अपना डेब्यू किया, जहां उन्हें अहसास हुआ कि टॉप पर पहुंचने का सफर उनके लिए आसान नहीं होगा।

दागी अर्सलानअलीएव के खिलाफ हार के बाद रूसी एथलीट दबाव में थे, लेकिन उन्होंने बिना घबराए अमेरिकी लैजेंड पर खतरनाक तरीके से अटैक किया।

नास्तुकिन को अपने दमदार राइट हैंड को लैंड करवाने में सफलता मिल रही थी। उन्हीं में से एक पंच ने “द अंडरग्राउंड किंग” को झकझोर दिया था।

रूसी एथलीट के कुछ अन्य पंचों के प्रभाव के बाद अल्वारेज़ मैट पर जा गिरे और इसी के साथ पहले राउंड में 4:05 मिनट पर मैच समाप्त हो गया।

क्रिश्चियन ली ने अपने गुरु को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती

शिन्या एओकी इतिहास के सबसे महान लाइटवेट MMA फाइटर्स में से एक हैं। मई 2019 में हुए ONE: ENTER THE DRAGON में क्रिश्चियन ली ने एओकी को हराकर अपने शानदार टाइटल रन की शुरुआत की थी।

एओकी को युवा सिंगापुर-अमेरिकी एथलीट अपने लिए प्रेरणा स्रोत मानते आए हैं और Evolve MMA में एकसाथ ट्रेनिंग भी किया करते थे, लेकिन जब उनकी भिड़ंत हुई तो ली नए ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल रहे।

एक समय पर “टोबीकन जुडन” पहले राउंड में फाइट को आर्मबार लगाकर फिनिश करने के करीब आ पहुंचे थे।

ली ने सब्र से काम लिया और किसी तरह उससे बच निकले। उन्होंने दूसरे राउंड में जबरदस्त वापसी की और जीत के लिए पूरी ताकत लगा दी। उन्होंने एओकी को पंच लगाकर खूब क्षति पहुंचाई और दूसरे राउंड में 51 सेकंड के समय पर अपनी जीत सुनिश्चित की।

इस जीत से ली ने खुद को टॉप एथलीट्स में से एक के रूप में स्थापित किया और उसके बाद लाइटवेट डिविजन के सबसे प्रभावशाली एथलीट बने हुए हैं।

“द वॉरियर” अब 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन बनने की चाह में ONE Fight Night 4 में ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन कियामरियन अबासोव को चैलेंज करेंगे।

जोसेफ लसीरी ने थाई लैजेंड को हराकर मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीता

जोसेफ लसीरी साबित करते आए हैं कि उनमें दृढ़ता की कोई कमी नहीं है।

मोरक्कन-इटालियन एथलीट ONE में अपने पहले 6 में से 5 मुकाबले हार गए थे, लेकिन एक डिविजन नीचे आने के बाद उन्होंने शारीरिक रूप से खुद को ज्यादा स्वस्थ महसूस किया, जिसके बाद उन्होंने शानदार लय हासिल की।

उन्होंने लगातार 2 जीत दर्ज करने के बाद ONE 157 में प्राजनचाई पीके.साइन्चाई को ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज किया। उनके प्रतिद्वंदी Rajadamnern और Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे और लसीरी उपलब्धियों के मामले में उनसे काफी पीछे थे।

प्राजनचाई उससे पिछली फाइट में सैम-ए गैयानघादाओ को हराकर चैंपियन बने थे इसलिए काफी फैंस ये उम्मीद लगाए बैठे थे कि वो “द हरिकेन” के खिलाफ भी बड़ी जीत दर्ज कर सकते हैं।

जब उनकी फाइट हुई तो लसीरी ने सबको चौंका दिया था। उन्होंने थाई एथलीट को 3 राउंड्स तक पंचिंग कॉम्बिनेशंस लगाकर झकझोरा और चौथे राउंड में उन्हें हार मानने पर मजबूर किया।

अब ONE वर्ल्ड चैंपियन बन चुके लसीरी ONE Fight Night 4 में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए रोडटंग जित्मुआंगनोन चैलेंज करेंगे।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.