प्राजनचाई पीके.साइन्चाई को हराकर नए ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने जोसेफ लसीरी

Prajanchai Joseph Lasiri ONE157 1920X1280 21 768x512

ऐसा शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि जिस एथलीट को अपने ONE Championship के पहले चारों मैचों में हार मिली हो, वो दुनिया के सबसे सम्मानित मॉय थाई फाइटर्स में से एक को पुश करते हुए इतिहास रचेगा। वो एथलीट कोई और नहीं बल्कि जोसेफ लसीरी हैं।

शुक्रवार, 20 मई को ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot में “द हरिकेन” ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई पीके.साइन्चाई को तकनीकी नॉकआउट से हराकर उनका टाइटल अपने नाम किया है।

इटालियन-मोरक्कन चैलेंजर ने शुरुआती राउंड में बढ़त हासिल की। उन्होंने दूर रहकर पंच लगाए, वहीं प्राजनचाई अपने विरोधी के करीब आकर खतरनाक राइट हैंड और एल्बो स्ट्राइक्स लगाने की कोशिश कर रहे थे, मगर दोनों में से किसी के शॉट्स क्लीन तरीके से लैंड नहीं हुए।

दूसरी ओर, लसीरी ने दूसरे राउंड में बेहद आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने दमदार पंच लगाकर प्राजनचाई को झकझोरा। इस बीच उनके खतरनाक अपरकट ने थाई एथलीट को चौंका दिया था और उसके बाद एक जबरदस्त नी स्ट्राइक भी देखने को मिली।

प्राजनचाई के पास डिफेंसिव मोड में जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था, लेकिन राउंड के अंत तक उन्होंने शॉट्स के प्रभाव को झेलना जारी रखा। मगर यहां से ऐसा प्रतीत होने लगा था जैसे डिफेंडिंग स्ट्रॉवेट किंग की हार होने वाली है।

“द हरिकेन” का आत्मविश्वास बढ़ता जा रहा था और तीसरे राउंड में उन्होंने पहले से भी अधिक खतरनाक पंच लगाए। लसीरी ने इस दौरान बहुत खतरनाक कॉम्बिनेशन लगाया, जिसमें एक लेफ्ट हुक, राइट स्ट्रेट, राइट हुक और राइट अपरकट शामिल रहा, जिन्होंने थाई एथलीट की बॉडी को खूब क्षति पहुंचाई।

तीसरे राउंड की बैल बजने के बाद इटालियन-मोरक्कन एथलीट अपने कॉर्नर पर गए, वहीं प्राजनचाई सर्कल वॉल से सटे हुए खड़े रहे।

उसके बाद फाइट का सबसे चौंकाने वाला लम्हा देखने को मिला। लसीरी चौथे राउंड के लिए खुद को तैयार कर रहे थे, लेकिन तभी प्राजनचाई ने अपने कॉर्नर और रेफरी ओलिवियर कोस्ट को बताया कि वो फाइट को जारी नहीं रख पाएंगे।

फाइट को उसी समय समाप्त कर लसीरी को तकनीकी नॉकआउट से विजेता घोषित कर दिया गया। इस जीत के साथ उनका करियर रिकॉर्ड 43-12 का हो गया है और प्रोमोशन के इतिहास के केवल तीसरे ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने।

इस जीत के लिए लसीरी को 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी मिला।

ये भी पढ़ें: ONE 157: Petchmorakot vs Vienot – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.