3 मुकाबले जो ONE Friday Fights 109 को यादगार बना सकते हैं

Nong O Gaiyanghadao defeats Brice Delval at ONE IMMORTAL TRIUMPH DA 3232

ONE Friday Fights 109 में ग्लोबल सुपरस्टार्स, फैन फेवरेट फाइटर्स और धमाकेदार मैचों की कोई कमी नहीं है।

शुक्रवार, 23 मार्च को बैंकॉक, थाईलैंड के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले इवेंट में एक से बढ़कर एक मुकाबले शामिल हैं।

इस शानदार इवेंट के लगभग हर मैच में लाजवाब एक्शन देखने को मिलेगा, लेकिन ये तीन फाइट्स बहुत ही यादगार साबित हो सकती हैं।

#1 योड-आईक्यू Vs. ब्रीस डेल्वाल

मेन इवेंट में जोरदार मॉय थाई एक्शन देखने को मिलेगा, जब थाई स्टार योड-आईक्यू पिमोलश्री का सामना अल्जीरियाई सनसनी ब्रीस “द ट्रक” डेल्वाल से बेंटमवेट मॉय थाई मैच में होगा।

23 वर्षीय योड-आईक्यू पिछले छह मुकाबलों को लगातार जीतने के बाद इस मैच में उतरेंगे। अपनी एलीट फाइट आईक्यू, दमदार गति और तकनीक की वजह से डिविजन के सबसे बेहतरीन युवा स्टार्स में से एक बनकर उभरे हैं।

लेकिन डेल्वाल के पास अपने प्रतिद्वंदी के विजय रथ पर विराम लगाने की ताकत है।

Mahmoudi Gym के प्रतिनिधि ने 2019 और 2020 में ONE के अंदर दो मैचों में हिस्सा लिया और उन्हें पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा और “एल्बो ज़ोम्बी” मुआंगथाई पीके साइन्चाई के खिलाफ करीबी अंतर से मैच हार मिली।

इन हार के बावजूद “द ट्रक” का स्टाइल बहुत मनोरंजक है और वो ग्लोबल स्टेज पर खुद को साबित करना चाहेंगे।

#2 युकी योज़ा Vs. एल्ब्रस ओसमानोव

एक अहम बेंटमवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में पूर्व K-1 चैंपियन युकी योज़ा बहुप्रतीक्षित डेब्यू करते हुए अपराजित रूसी सनसनी एल्ब्रस “द समुराई” ओसमानोव का सामना करेंगे।

जापानी सुपरस्टार योज़ा ने पहले ही खुद को दुनिया के सबसे दमदार किकबॉक्सरों में से एक साबित कर लिया है।

उन्होंने अपने सबसे हालिया मैच में पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन पेचडम पेटयिंडी को हराया था। वो अपने आक्रामक और फिनिश तलाशने वाले स्टाइल के दम पर डिविजन में आगे बढ़ना चाहेंगे।

हालांकि, योज़ा को एक कड़े प्रतिद्वंदी से पार पाना होगा।

23 वर्षीय ओसमानोव ने अपने प्रोफेशनल करियर में कभी हार नहीं झेली है और वो ONE Friday Fights के छह मैचों में प्रभावशाली रहे हैं।

स्टाइल के नजरिए से कहें तो ये एक शानदार मुकाबला होने वाला है।

#3 मोहम्मद सियासरानी Vs. काइटो

दुनिया भर के कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस ONE में डेब्यू करने जा रहे काइटो और ईरानी स्टार मोहम्मद सियासरानी के फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

27 वर्षीय काइटो के पास ढेर सारे अनुभव, खिताब और लय हैं, जिसे लेकर वो अपना प्रमोशनल डेब्यू करेंगे।

जापानी सनसनी ने पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी और मौजूदा ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन मासाकी नोइरी को हराकर साबित किया है कि वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर्स का सामना करने के लिए तैयार हैं।

सियासरानी की मजबूती और हाथों की ताकत काइटो के डेब्यू के मजे को किरकिरा कर सकती है।

ईरानी स्टार की बात करें तो वो ONE में टॉप स्टार्स का सामना कर चुके हैं। उन्होंने 2023 में थाई दिग्गज सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग और हाल ही में चीनी स्टार लिउ मेंगयैंग के खिलाफ जीत हासिल की हैं। अब वो ONE Friday Fights 109 में जीतकर खुद को वर्ल्ड टाइटल के लिए दावेदार साबित करना चाहेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400