मार्कस ‘बुशेशा’ अल्मेडा के 3 अगले संभावित प्रतिद्वंदी

Marcus Almeida Simon Carson ONE158 1920X1280 16 768x512

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु सुपरस्टार मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा अपने प्रोफेशनल MMA करियर में कोई समय व्यर्थ नहीं करना चाहते।

अपने MMA डेब्यू के एक साल के अंदर 17 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन लगातार 4 जीत दर्ज कर चुके हैं और उनकी हालिया जीत ONE Fight Night 1 में पूर्व ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर किरिल ग्रिशेंको के खिलाफ आई, जिन्हें उन्होंने केवल 64 सेकंड में सबमिशन से फिनिश किया।

ग्रिशेंको के खिलाफ अल्मेडा के MMA करियर की सबसे खास जीत आई, जिससे अगले मैच में उन्हें एक टॉप कंटेंडर के खिलाफ मैच मिल सकता है।

मगर अब सवाल है कि ब्राजीलियाई लैजेंड अगले मैच में किससे भिड़ सकते हैं। यहां जानिए अल्मेडा के 3 अगले संभावित प्रतिद्वंदियों के बारे में।

मार्टिन बाटुर

अपने सफल ONE Championship डेब्यू के बाद मार्टिन बाटुर का MMA में अनुभव और शानदार स्किल सेट उन्हें “बुशेशा” के लिए एक कठिन प्रतिद्वंदी साबित कर रहा होगा।

ONE 160: Ok vs. Lee II में क्रोएशियाई स्टार ने शुरुआत में टेकडाउन होने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए पॉल इलियट को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराया था। बाटुर को 11 फाइट्स का अनुभव है, हेवीवेट डिविजन में अपराजित रहे हैं और उनकी 8 में से 7 जीत स्टॉपेज से आई हैं।

सबसे खास बात ये है कि उन्होंने खुद की स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग स्किल्स के अलावा खतरनाक ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक से भी सबको प्रभावित किया है। ये स्किल्स दर्शाती हैं कि वो “बुशेशा” के लिए बड़ा खतरा साबित होंगे।

अमीर अलीअकबरी

ग्रीको-रोमन रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन अमीर अलीअकबरी के साथ अल्मेडा का मैच फैंस के लिए एक ड्रीम मुकाबले से कम नहीं होगा। ईरानी एथलीट ने ONE Fight Night 1 में हुए अपने पिछले मैच में इटालियन नॉकआउट आर्टिस्ट मॉरो सेरिली को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हाया।

अलीअकबरी को 14 प्रोफेशनल MMA बाउट्स का अनुभव प्राप्त है और उनकी ग्रैपलिंग स्किल्स “बुशेशा” के सामने बहुत बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती हैं। रिकॉर्ड्स के आधार पर देखा जाए तो अलीअकबरी, अल्मेडा को MMA में हराने वाले पहले एथलीट बनने की काबिलियत रखते हैं।

ईरानी एथलीट शारीरिक रूप से बहुत तगड़े हैं और उनकी ताकत की भिड़ंत ब्राजीलियाई स्टार के साइज़ और एथलेटिक एबिलिटी से होगी।

एनातोली मालिकिन

अल्मेडा और मौजूदा ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन दोनों ने अपने-अपने पिछले मुकाबले में ग्रिशेंको को हराया है।

रूसी एथलीट ने ग्रिशेंको को दूसरे राउंड में फिनिश किया, वहीं “बुशेशा” को उन्हें फिनिश करने में 2 मिनट भी नहीं लगे। यही तथ्य इस मुकाबले को धमाकेदार बना रहा होगा।

मालिकिन का सामना ONE 161 में ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन “सिंह” भुल्लर से टाइटल यूनिफिकेशन मैच में होने वाला था, लेकिन कनाडाई-भारतीय स्टार को चोट के कारण मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा। अगर रूसी एथलीट ज्यादा समय तक एक्शन से ब्रेक नहीं लेना चाहते तो वो अपने अंतरिम टाइटल को अल्मेडा के खिलाफ डिफेंड कर सकते हैं।

अगर उन्होंने कोई गलती नहीं की तो अंतरिम वर्ल्ड चैंपियन बनना अल्मेडा के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी और केवल 4 मैचों में उन्होंने खुद को एक खतरनाक हेवीवेट MMA फाइटर के रूप में स्थापित कर लिया है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48