ONE: MARK OF GREATNESS की 3 बाउट जो आपको ज़रूर देखनी चाहिए

Lerdsila DC 6992 768x512

ONE: MARK OF GREATNESS में ऐसे कई मैच हैं जिन्हें आप मिस तो बिलकुल भी नहीं कर सकते क्योंकि यहाँ दर्शकों को बेहतरीन स्तर की फाइट देखने को मिलने वाली हैं।

इस शुक्रवार यानी 6 दिसंबर को कुआलालंपुर में आयोजित होने वाले इस इवेंट के फाइट कार्ड में ऊपर से लेकर नीचे तक कई बेहतरीन एथलीट्स शामिल हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको विश्व चैंपियनशिप मुकाबलों से अलग ऐसी 3 बाउट के बारे में बताने वाले हैं जो आपको ज़रूर देखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: कब और कहाँ देखें सैम-ए और वांग का मुकाबला

#1 गुरदर्शन मंगत Vs. रीस मैकलेरन

फाइट कार्ड में शामिल गुरदर्शन मंगत “द सेंट लॉयन” अकेले भारतीय हैं और जाहिर तौर पर भारतीय लोग तो इस बाउट को बिलकुल भी मिस नहीं करना चाहेंगे।

32 वर्षीय भारतीय स्टार का सामना अभी तक टोनी टोरु “डायनामाइट” और एब्रो फर्नांडीस “द ब्लैक कोमोडो” से हुआ है लेकिन ये दोनों ही गुरदर्शन के अटैक को झेल नहीं पाए।

अब अगर गुरदर्शन को अपने रिकॉर्ड को 3-0 करना है और विश्व चैंपियनशिप के करीब जाना है तो उन्हें इस बाउट में जीत दर्ज करनी ही होगी।

दूसरी ओर रीस मैकलेरन फिलहाल अपनी डिवीजन में सबसे बेहतरीन ग्रैपलिंग स्किल्स वाले एथलीट्स में से एक हैं और वो सबमिशन के किसी भी चांस को बिलकुल नहीं छोड़ना चाहेंगे।

ग्रैपलिंग के साथ मक्लारेन काफी आक्रामक भी हैं इसलिए गुरदर्शन के लिए उनसे पार पाना आसान नहीं होगा।

#2 लर्डसीला फुकेत टॉप टीम Vs. इलायस महमूदी

इस फ़्लाईवेट मॉय थाई बाउट में मौजूदा समय के 2 सबसे बेस्ट स्ट्राइकर्स एक-दूसरे का सामना करने वाले हैं। लर्डसीला फुकेत टॉप टीम बेहद आक्रामक भी हैं जो उन्हें दूसरे योद्धाओं से अलग साबित करती है।

8 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुके लर्डसीला को खुद से काफी युवा इलायस महमूदी का सामना करना है। इलायस चाहे अनुभव में लर्डसीला से पिछाड़ रहे हों लेकिन उनके पास भी बेहतरीन स्ट्राइकिंग स्किल्स और आक्रामकता है जिससे अच्छे-अच्छे योद्धाओं को उन्होंने हराया है।

अभी इलायस केवल 21 साल के हैं इसलिए उम्मीद कम ही हैं कि वो लर्डसीला की क्लास को मैच कर पाएंगे लेकिन अभी तक के उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें हल्के में भी नहीं लिया जा सकता।

यह भी पढ़ें: लर्डसीला ने बताया अपनी बेहतरीन सफलता के पीछे का राज

#3 आंद्रेई स्टोइका Vs. एंडरसन सिल्वा

लाइट हैवीवेट डिवीजन के 2 महारथी एंडरसन सिल्वा “ब्रेडॉक” और आंद्रेई स्टोइका “मिस्टर KO” ONE: MARK OF GREATNESS में एक-दूसरे से भिड़ने वाले हैं। बिना कोई संदेह यह बाउट इवेंट की सबसे बेस्ट बाउट साबित हो सकती है।

ब्रेडॉक ने ONE सुपर सीरीज में अभी तक अपनी दोनों जीत नॉकआउट के जरिए दर्ज की हैं लेकिन स्टोइका को नॉकआउट करना भी आसान नहीं है। स्टोइका ने बेहद खतरनाक पंच ऐसे झेले हैं जैसे उन्हें कुछ हुआ ही ना हो और उनका लेफ्ट हुक बड़े-बड़े स्टार एथलीट्स को हार का स्वाद चखा चुका है।

दोनों के पास ताकत है और खास बात यह है कि ये दोनों ही लंबी फाइट लड़ने में सक्षम हैं इसलिए यह बाउट ONE: MARK OF GREATNESS की सबसे अच्छी बाउट्स में से एक होने वाली है।

यह भी पढ़ें: झांग चेंगलोंग ने विश्व खिताब जीतने के लिए बनाई आक्रामक योजना

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400