झांग चेंगलोंग ने विश्व खिताब जीतने के लिए बनाई आक्रामक योजना

Zhang Chenglong DC 9226 768x512

झांग चेंगलोंग “मॉय थाई बॉय” का मानना ​​है कि वह ONE: MARK OF GREATNESS में अलावेर्दी रामज़ानोव “बेबीफ़ेस किलर” से होने वाले मुकाबले में जीत हासिल कर स्वर्ण जीत सकते हैं।

इस चीनी सितारे ने द होम ऑफ मार्शल आर्ट्स में पहले साल शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने पहले तीन मुकाबलों में तीन रोमांचक जीत के साथ बुलंदियों को छुआ है।

अगले शुक्रवार, 6 दिसंबर को मलेशिया के कुआलालम्पुर में वह ONE बैंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के उद्घाटन मुकाबले में वैश्विक मंच के सबसे युवा एथलीटों में से एक के खिलाफ सर्कल में प्रवेश करेंगे।

अलावेर्दी रामज़ानोव ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में प्रवेश करने के साथ अपनी तीसरी जीत का दावा किया है। हालांकि, एंड्रयू मिलर और ओग्जेन टॉपिक के नॉकआउट के बावजूद झांग को उम्मीद है कि अगर वह एशिटा एरिना में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें जीतने से कोई नहीं रोक सकता है।

झांग चेंगलोंग ने कहा कि मैंने अपने प्रतिद्वंद्वी के कुछ वीडियो देखे हैं। वह अच्छी तरह से सर्कल में प्रदर्शन करते हैं। वह काफी चुस्त-दुरुस्त और तेज हैं। फिर भी मुझे लगता है कि वह सर्कल में उतने उग्र नहीं हो पाते हैं, जिसका मुझे फायदा उठाना होगा।

उन्होंने कहा कि मेरे प्रतिद्वंद्वी को तकनीक के हिसाब से खेलना ज्यादा पसंद है। उनका प्लस प्वाइंट उनकी लंबाई है। वह लंबे हैं और उनकी पहुंच व पैर लंबे हैं। उनकी चाल भी रिंग में बहुत तेज है।

“अगर वह 5 राउंड मुझ पर हावी हुए तो शायद जीत जाएंगे। अगर वह ऐसा नहीं कर पाए तो उन्हें मुझसे सतर्क रहना होगा।”

यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि “मॉय थाई बॉय” इसलिए आश्वस्त है क्योंकि उसने हर बार ONE Super Series में बेहतर और बेहतर प्रदर्शन किया है।



वह मई में पेनिकोस यूसुफ के खिलाफ पहले तो अपने घूंसे मारने में हिचकिचाहट महसूस कर रहे थे लेकिन उन्होंने फाइनल राउंड में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए दो नॉक डाउन स्कोर करने और एक बेहतरीन मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

इसके बाद उन्होंने जून में शंघाई में दाहिने हाथ के रॉकेट से टायलर हार्डकैसल के खिलाफ 105 सेकंड की धमाकेदार जीत हासिल कर अपने प्रशंसकों को सीट से उछलने के लिए मजबूर कर दिया था।

वह अलावेर्दी रामज़ानोव के खिलाफ अपनी आक्रामक शैली में वापस जाने के लिए तैयार हैं। वह आगे बढ़ने और रूसी योद्धा को उनकी जीत की लय हासिल करने से रोकने का दावा करेंगे।

झांग कहते हैं कि मेरे पास भारी पंचेज और किक्स हैं, जो किसी को भी सर्कल में ढेर कर सकते हैं।

“पूरी लड़ाई के दौरान मैं विपक्षी की गति को नियंत्रित करने की कोशिश करूंगा। मैं प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाए रखूंगा। इससे तीन या चार राउंड में नॉकआउट की संभावना बढ़ेगी। अगर मैं अपने मंसूबो में सफल रहा तो मुझे 5 राउंड के बाद अंक से जीत जरूर मिलेगी।

केवल एक चीज है, जिस पर शेंगली फाइट क्लब के प्रतिनिधि को खास ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी की जोरदार कार्रवाई से बचकर रहना होगा।

जब तक वह केएल में सह-मुख्य इवेंट मैच-अप के लिए सर्कल के अंदर रोशनी में कदम रखेंगे, तब तक उन्हें प्रतिस्पर्धा करते हुए लगभग छह महीने हो चुके होंगे। हालांकि, उन्होंने अपनी अनुपस्थिति को सकारात्मक रोशनी की तरह ही देखा है।

अपने अनुभव और उपलब्धियों के बावजूद टॉप किंग मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन अब भी एक मार्शल कलाकार के रूप में युवा हैं। उन्होंने अपनी तकनीक को अगले स्तर पर ले जाने के लिए समय का उपयोग किया है। वह इस सुनहरे अवसर को हाथ से जाने नहीं देना चाहेंगे।

उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही मेरे अंदर इस विश्व खिताब को हासिल करने की चाहत थी।

“चूंकि मैंने पिछले साल ONE के साथ करार किया था इसलिए मैं अपना ONE बेल्ट चाहता था। इसके लिए मैंने एक साल तक इंतजार किया। अब मौका आखिरकार आ गया है, जिसे मुझे हर हाल में अपनी जीत के साथ भुनाना होगा।”

और पढ़ें: वांग जनगुआंग ने कहा कि उसने सैम-ए के खिलाफ तय की तेज गति और नॉकआउट

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34