3 मैच जो ONE Fight Night 8 को यादगार बना सकते हैं

Itsuki Hirata Lin Heqin ONE on Prime Video 1

ONE Championship की सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में वापसी होने जा रही है और यहां होने वाले इवेंट को 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हेडलाइन करेंगे।

इन चैंपियनशिप मैचों के अलावा भी शनिवार, 25 मार्च को होने वाले ONE Fight Night 8 के कार्ड में कई दिलचस्प मुकाबलों को जगह दी गई है।

यूएस प्राइमटाइम पर इवेंट को देख रहे फैंस किसी भी पल को मिस नहीं करना चाहेंगे क्योंकि शो में MMA प्रतिद्वंदिता आगे बढ़ेगी और स्ट्राइकर्स भी खतरनाक एक्शन के लिए तैयार रहेंगे।

यहां आइए जानते हैं उन 3 मुकाबलों के बारे में, जो ONE Fight Night 8 को सबसे यादगार बना सकते हैं।

#1 हैम सिओ ही vs. इत्सुकी हिराटा

हैम सिओ ही और इत्सुकी हिराटा कई महीनों से एटमवेट MMA बाउट में एक-दूसरे से भिड़ने का इंतज़ार कर रही हैं। एक ऐसा मैच जो वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस को दिलचस्प बना सकता है।

उनके मैच को पिछले साल नवंबर में हुए ONE 163 में बुक किया गया था, लेकिन हिराटा अपने वजन को संतुलित नहीं रख पाईं और हाइड्रेशन टेस्ट में भी सफल नहीं हो पाई थीं। वहीं हैम ने कैचवेट फाइट करने से इंकार कर दिया था।

उसके बाद #2 रैंक की कंटेंडर हैम लगातार अपनी जापानी प्रतिद्वंदी पर तंज़ कसती रही हैं और ये भी कहा कि वो 23 वर्षीय एथलीट को सबक सिखाना चाहती हैं।

इस मैच में दक्षिण कोरियाई स्टार के आक्रामक और खतरनाक स्टाइल का सामना हिराटा के टॉप लेवल जूडो और सबमिशन गेम से हो रहा होगा इसलिए मुकाबले में शुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त एक्शन देखने को मिल सकता है।

ये फाइट इसलिए भी अधिक दिलचस्प होगी क्योंकि इसे वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर के तौर पर देखा जा रहा है। इस मैच को जीतने वाली एथलीट वर्ल्ड टाइटल शॉट के एक कदम करीब पहुंच जाएगा।

#2 अकबर अब्दुलेव vs. ओह हो टाएक

ONE का फेदरवेट MMA डिविजन इस समय दिलचस्प बना हुआ है। अब अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे अकबर अब्दुलेव और दक्षिण कोरियाई स्टार ओह हो टाएक बड़ी जीत दर्ज कर डिविजन के खतरनाक कंटेंडर्स में शामिल होना चाहते हैं।

अब्दुलेव ग्लोबल स्टेज पर अपना डेब्यू कर रहे होंगे और इतिहास को उठाकर देखा जाए तो 25 वर्षीय किर्गिस्तानी स्टार फैंस को निराश घर नहीं लौटने देंगे।

अब्दुलेव एक खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट हैं, जिनका करियर रिकॉर्ड 8-0 और फिनिशिंग रेट 100 प्रतिशत है। उनकी केवल एक जीत को छोड़ दिया जाए तो सभी पहले राउंड में आई हैं। वो शुरुआत से आक्रामक फाइटिंग करने में विश्वास रखते हैं।

अब्दुलेव की शानदार लय को बिगाड़ना काफी मुश्किल होगा, लेकिन ओह उन्हें हराने की काबिलियत रखते हैं।

29 वर्षीय स्टार अपने अगले विरोधी से लंबे हैं और उनका खतरनाक स्टाइल उन्हें अब्दुलेव के अपराजित रिकॉर्ड को ध्वस्त करने में मदद कर सकता है।

“स्पाइडर” को दक्षिण कोरिया के बेस्ट MMA ग्रैपलर्स में से एक माना जाता है। उनके पास ऐसी सबमिशन और टेकडाउन स्किल्स हैं, जो किर्गिस्तानी एथलीट को ग्राउंड फाइटिंग में आने पर मजबूर कर सकती हैं। ओह की 78 प्रतिशत जीत सबमिशन या तकनीकी नॉकआउट से आई हैं।

दोनों एथलीट्स फाइट को फिनिश करना जानते हैं और मानते हैं कि इस शनिवार एक जीत उन्हें कितना फायदा पहुंचा सकती है। ये बातें दर्शाती हैं कि ये फाइट अंतिम राउंड तक नहीं चलेगी।

#3 झांग पेइमियान vs. टोरेप्ची डोंगक

ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर झांग पेइमियान साबित करना चाहते हैं कि वो दोबारा वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलना डिज़र्व करते हैं।

ONE में लगातार 2 जीत दर्ज करने के बाद 19 वर्षीय चीनी एथलीट को पिछले साल अक्टूबर में जोनाथन डी बैला के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी।

अब “फाइटिंग रूस्टर” कई बार के WAKO किकबॉक्सिंग चैंपियन टोरेप्ची डोंगक को हराकर दोबारा अच्छी लय प्राप्त करना चाहते हैं।

झांग की तरह रूसी एथलीट से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। खासतौर पर उनकी एथलेटिक एबिलिटी और वर्ल्ड-क्लास स्किल्स उन्हें दिलचस्प फाइटर साबित करती हैं।

इस किकबॉक्सिंग मुकाबले को दोनों स्ट्राइकर्स की स्पीड और पावर देखने लायक बना रही होगी और दोनों एथलीट्स ग्लोबल स्टेज पर मौजूद टॉप एथलीट्स में अपनी जगह बनाना चाहते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)