हैम सिओ ही और इत्सुकी हिराटा ने ONE Fight Night 8 में रीमैच की घोषणा के बाद बयान जारी किए

Itsuki Hirata making her way to the Circle

हैम सिओ ही और इत्सुकी हिराटा आखिरकार शनिवार, 25 मार्च को आमने-सामने आने के लिए तैयार हैं।

उनकी पहली भिड़ंत पिछले साल ONE 163 में होने वाली थी, लेकिन हिराटा अपने वजन को तय सीमा के अंदर नहीं रख पाईं और हाइड्रेशन टेस्ट में भी फेल हो गई थीं। वहीं हैम ने कैचवेट बाउट स्वीकारने से इंकार कर दिया था।

अब दोनों एथलीट्स ने ONE Fight Night 8 के लिए एक-दूसरे की चुनौती को स्वीकार किया है, जहां “एंड्रॉइड 18” के पास दोबारा अच्छी लय प्राप्त करने का मौका होगा।

युवा स्टार दूसरा मौके दिए जाने के लिए ना केवल ONE Championship बल्कि अपनी विरोधी की भी आभारी हैं।

हिराटा ने कहा:

“जब मुझे इस फाइट ऑफर मिला, मैंने सबका धन्यवाद कर रही थी। मैं बहुत खुश हूं कि ONE Championship ने मुझे दूसरा मौका दिया।

“मैं हैम सिओ ही का भी धन्यवाद करना चाहती हूं कि उन्होंने इस फाइट का इंतज़ार किया।”

दूसरी ओर हैम पूर्ण रूप खुद को इस मैच के लिए तब तक तैयार नहीं मान रहीं, जब तक वजन और हाइड्रेशन समेत सभी चीज़ें ऑफिशियल नहीं हो जाती।

दक्षिण कोरियाई सुपरस्टार इस प्रतिद्वंदिता का अंत करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि “एंड्रॉइड 18” इस बार फाइट के लिए तय किए गए मानकों पर खरी उतरेंगी।

हैम ने कहा:

“मेरी नज़र में वो एक फाइटर नहीं हैं क्योंकि एक प्रोफेशनल फाइटर के लिए सबसे आम चीज़ ये होती कि वो अपने वजन और हाइड्रेशन लेवल को कंट्रोल में रखे।

“मैं उनके साथ इस प्रतिद्वंदिता का अंत करना चाहती हूं। ऐसे काफी लोग थे जो मेरे द्वारा कैचवेट फाइट के ऑफर को स्वीकार ना करने के फैसले से असहमत थे इसलिए मैं इस फाइट को फिनिश करना चाहती हूं।”

हैम को वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त करने से वंचित रखना चाहती हैं हिराटा

इस कहानी में एक दिलचस्प पहलू ये भी है कि हैम सिओ ही और इत्सुकी हिराटा ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल रेस में शामिल होना चाहती हैं।

हिराटा के पास बहुत बड़ा अवसर है क्योंकि #2 रैंक की एटमवेट कंटेंडर के खिलाफ जीत उन्हें बहुत फायदा पहुंचा सकती है।

23 वर्षीय जापानी फाइटर ने इस मैच के लिए अमेरिका में ट्रेनिंग की है और दोबारा अपने फैंस का विश्वास जीतना चाहती हैं।

हिराटा ने कहा:

“मैं 2 महीने पहले न्यूयॉर्क आई थी, जहां मैंने इस मैच के लिए रोज ट्रेनिंग की है। मैंने अपनी ग्रैपलिंग और स्ट्राइकिंग में भी सुधार किया है।

“मैं इस फाइट में एक चैलेंजर हूं और इस बड़े अवसर का फायदा उठाकर टॉप कंटेंडर्स में शामिल होना चाहूंगी। मैं अपनी स्किल्स से सबको प्रभावित करने वाली हूं।

“जो लोग मुझे हमेशा सपोर्ट करते आए हैं, मैं उनसे माफी मांगना चाहती हूं क्योंकि मैंने बहुत गलतियां की हैं, लेकिन इस बार आपके लिए जीत हासिल करूंगी।”

वहीं हैम के पास अपने ONE में अपराजित रिकॉर्ड को बरकरार रखने और टॉप एटमवेट कंटेंडर बनने का मौका है।

वो अगर हिराटा को हरा पाईं तो उन्हें एंजेला ली के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

दक्षिण कोरियाई स्टार ने कहा:

“मैं दिखाना चाहती हूं कि अगला वर्ल्ड टाइटल शॉट मुझे मिलना चाहिए और मैं डिविजन की बेस्ट फाइटर हूं। मेरा ध्यान इस समय केवल वर्ल्ड टाइटल शॉट पर है।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.