25 मार्च को ONE Fight Night 8 के लिए हैम सिओ ही Vs. इत्सुकी हिराटा मैच का ऐलान

Ham Seo Hee stands in the Circle before her match

दक्षिण कोरियाई सुपरस्टार हैम सिओ ही और जापानी एथलीट इत्सुकी हिराटा के मैच को पिछले साल रद्द कर दिया गया था, लेकिन अब एक बार फिर उनके मैच को बुक किया गया है।

ONE 163 की एटमवेट MMA बाउट के लिए हिराटा वेट मिस कर गई थीं और हाइड्रेशन टेस्ट में भी फेल हो गई थीं। मगर अब शनिवार, 25 मार्च को ONE Fight Night 8 के लिए उनके मैच को बुक किया गया है।

ONE 163 में हैम ने कैचवेट फाइट करने से इंकार कर दिया था और हिराटा जानती हैं कि सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस मैच में एक छोटी सी गलती भी उनपर भारी पड़ सकती है।

हालांकि पिछली बार उनके मैच को रद्द कर दिया गया था, लेकिन हैम के अनुभव और “एंड्रॉइड 18” के टैलेंट की टक्कर इस मैच को बहुत दिलचस्प बना रही होगी।

हैम का MMA रिकॉर्ड 25-8 का है। वो अभी 8 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रही हैं और ONE में 2-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुकी हैं।

दक्षिण कोरियाई स्टार को अपनी प्रतिबद्धता और खतरनाक फाइटिंग स्टाइल के लिए जाना जाता है। हैम एक बेहतरीन स्ट्राइकर हैं और डेनिस ज़ाम्बोआंगा के खिलाफ लगातार 2 जीत दर्ज कर उन्होंने अपनी स्किल्स से सबको प्रभावित किया है।

Team Mad की स्टार अब #2 रैंक की विमेंस एटमवेट कंटेंडर हैं और वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करना उनका लक्ष्य है, मगर इसके लिए उन्हें हिराटा की कठिन चुनौती से पार पाना होगा।

दूसरी ओर, “एंड्रॉइड 18” एक टॉप लेवल की एथलीट को हराकर डिविजन की टॉप कंटेंडर्स में शामिल करना चाहती हैं।

23 वर्षीय जूडो स्टार के टेकडाउंस और उनका ग्राउंड गेम अभी तक बहुत प्रभावी रहा है, लेकिन अमेरिका में रहकर उन्होंने अपनी स्ट्राइकिंग में भी सुधार करने पर काफी जोर दिया है।

पिछले मैच में हिराटा ने हार के दौर से उबरते हुए लिन हेचीन को एकतरफा अंदाज में मात दी थी। अब उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 6-1 का है और उन्होंने 4 जीत अपने विरोधी को फिनिश कर हासिल की हैं।

पहले इस मैच को वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर के रूप में देखा जा रहा था और 25 मार्च को होने वाले मुकाबले के विजेता को भी संभावित एटमवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर के रूप में देखा जाएगा।

ONE Fight Night 8 के बाउट कार्ड से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए onefc.com से जुड़े रहिए।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.