झांग पेइमियान ने जीत के विजय रथ पर सवार होकर डी बैला से रीमैच पाने का संकल्प लिया

Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 14 768x512

चीन के झांग पेइमियान सर्कल के अंदर वापसी करने को बेताब हैं और वो स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग खिताब के लिए एक बार फिर से अपना सफर शुरू करना चाह रहे हैं।

“फाइटिंग रूस्टर” की ये इच्छा जल्द पूरी होने वाली है क्योंकि वो इस शनिवार, 25 मार्च को ONE Fight Night 8 में प्रोमोशनल डेब्यू करने वाले टोरेप्ची डोंगक का सामना करेंगे।

झांग सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले अपने अगले मुकाबले पर पूरा ध्यान लगाए हुए हैं। साथ ही वो ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन डी बैला के साथ संभावित रीमैच की भी अपेक्षा कर रहे हैं, जिन्होंने उन्हें पिछले साल अक्टूबर में वेकेंट (रिक्त) टाइटल के लिए हुई बाउट में पराजित किया था।

2 लगातार धमाकेदार जीत के साथ ONE में अपने सफर की शुरुआत करने के बाद चीनी स्ट्राइकर जोनाथन डी बैला से 5 राउंड तक चले कड़े मुकाबले में खिताब जीतने से बस कुछ ही कदम दूर रह गए थे। ऐसे में वो अपनी उस हार का बदला लेने और ताज के लिए फिर से चुनौती देने के रास्ते पर चल पड़े हैं।

19 साल के स्ट्राइकर ने ONEFC.com को बताया:

“मैं डी बैला से फाइट करना चाहता हूं क्योंकि उनके पास मेरा खिताब है। कोई भी मुझसे ज्यादा उसको अपने पास रखने की इच्छा नहीं रखता है।”

पिछले साल वर्ल्ड टाइटल बाउट में झांग और डी बैला दोनों ने अपनी सीमाओं से आगे निकलते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी थी और मैच को 2022 के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक बना दिया था।

हालांकि, तेज-तर्रार ढंग से साढ़े चार राउंड तक चले बराबरी के मुकाबले के बाद इटली-कनाडाई फाइटर ने आश्चर्यजनक तरीके से हेड किक लगाई और झांग को कैनवास पर गिरा दिया था। इस हमले के साथ उन्होंने जीत पक्की कर ली थी।

Shengli Fight Club के प्रतिनिधि जब पीछे मुड़कर देखते हैं तो वो उस टाइटल बाउट को एक सबक के रूप में लेते हैंः

“मैंने उस बाउट से जो सबसे अहम बात सीखी, वो ये कि कभी भी कुछ भी हो सकता है। जब तक आखिरी घंटी नहीं बज जाती, तब तक ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि मैं 3 राउंड तक कड़ी मेहनत करते हुए प्रहार करूंगा और फिर बाकी के बचे 2 राउंड में सुरक्षित तरीके से खेलूंगा। आप जब चैंपियनशिप जीतने के लिए मुकाबला करेंगे तो ये योजना बिल्कुल भी काम नहीं आएगी। हमेशा वैसे मुकाबला करें जैसे कि हार रहे हो। मैंने तो इससे यही सीखा है।”

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि फिर से टाइटल मुकाबले तक पहुंचने में कितना समय लगेगा, लेकिन झांग ये साबित करना चाहते हैं कि वो वर्ल्ड टाइटल की चुनौती के लिए तैयार हैं। अब वो इसका सफर 25 मार्च से फिर से नए तरीके से शुरू करेंगेः

“एक और वर्ल्ट टाइटल शॉट का मौका पाने के लिए मुझे विजयी रथ पर सवार होना होगा। हो सकता है कि ये फाइट, अगला मुकाबला या शायद उसके आगे का मैच मुझे रीमैच तक पहुंचा दे, लेकिन ये साफ है कि मुझे लगातार तीन बाउट वहां तक पहुंचने के लिए जीतनी होंगी। मेरा लक्ष्य खिताब के करीब पहुंचना है और इससे पहले होने वाले मुकाबले मेरे वहां तक के सफर के बीच की सिर्फ बाधा हैं।”

झांग की टोरेप्ची डोंगक को नॉकआउट करने की उम्मीद

फिलहाल के लिए झांग पेइमियान के डिविजनल गोल्ड तक पहुंचने का रास्ता खतरनाक रूसी किकबॉक्सर टोरेप्ची डोंगक से होकर ही गुज़रेगा।

“फाइटिंग रूस्टर” मानते हैं कि वो अपने प्रतिद्वंदी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क भी नहीं पड़ता है। डोंगक की स्किल सेट के बारे में चिंता करने की बजाय चीनी फाइटर अपनी क्षमताओं पर यकीन करते हैं।

उन्होंने बतायाः

“उनके बारे में किसी तरह की जानकारी निकालना मुश्किल है। इस वजह से मैं ये नहीं बता सकता कि वो अच्छे हैं या नहीं। वैसे भी हमारे सामने जो भी आता है, हम उसे स्वीकार कर लेते हैं। मैं उन्हें पराजित करके अपने रास्ते से हटाऊंगा और खिताब तक पहुंचने के सफर की शुरुआत करूंगा।”

ONE के सबसे विस्फोटक किकबॉक्सर्स में से एक आत्मविश्वास से लबरेज़ हैं। उन्हें पूरा यकीन है कि वो ONE Fight Night 8 में एक और हाइलाइट-रील फिनिश हासिल कर लेंगे।

सबका एक ही सवाल है कि वो फिनिश कब आएगा, इसके बारे में उन्होंने बतायाः

“मुझे लगता है कि मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। असलियत में, पहला कॉम्बो लगाने के बाद मुझे पता चल जाएगा कि मैच को मैं कितनी जल्दी फिनिश कर सकता हूं। फिर भी कोई बात नहीं, ये मुकाबला नॉकआउट ही होने वाला है। हो सकता है कि ये दूसरे या तीसरे राउंड में हो जाए।”

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34