ओह हो टाएक का ONE Fight Night 8 में हाइलाइट-रील फिनिश का लक्ष्य – ‘मेरा लक्ष्य सबसे अलग नजर आना है’

Ryogo Takahashi Oh Ho Taek ONE on Prime Video 2

ओह हो टाएक ONE Championship सर्कल के अंदर अपनी दूसरी प्रभावशाली जीत के लिए जी-जान से मेहनत में जुटे हैं। दक्षिण कोरियाई फाइटर ग्लोबल स्टेज पर इस बार अपनी सनसनीखेज़ फिनिशिंग क्षमताओं को दिखाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

“स्पाइडर” इस शनिवार को ONE Fight Night 8 की फेदरवेट MMA बाउट में नए-नवेले और अपराजित एथलीट अकबर “बाकल” अब्दुलेव का सामना करेंगे।

ओह ने पिछले साल सितंबर में ONE Fight Night 2 में डेब्यू किया था। उन्होंने अनुभवी एथलीट रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय के जरिए जीत हासिल की थी। वो स्टॉपेज से विजय ना हासिल करने के बावजूद अपने प्रदर्शन से संतुष्ट थे।

ऐसे में इस बार वो सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में उतरकर धमाका करने की उम्मीद कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि मुकाबले को स्टेडियम और टीवी पर देखने वाले दर्शक जल्दी ना भूल पाएं।

ओह हो टाएक ने ONEFC.com को बताया:

“इस बार मेरा लक्ष्य सबसे अलग नजर आना है। मैंने अब तक आपको सब कुछ नहीं दिखाया है इसलिए इस मैच को ध्यान से देखें।”

टाकाहाशी से पहले हुई बाउट में “स्पाइडर” के हाथ में चोट लग गई थी। ऐसे में उन्हें प्रतिद्वंदी के खिलाफ जोरदार किक्स लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

उस बाउट को छोड़ दिया जाए तो ओह हो टाएक ने अपनी सभी प्रोफेशनल जीत में फिनिश ही हासिल किया था। इसमें 5 सबमिशन और 2 नॉकआउट से आई थीं। ऐसे में निर्णय के माध्यम से मिली जीत ने उन्हें बहुत अधिक खुशी नहीं पहुंचाई थी।

उन्होंने बतायाः

“मैं अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स दिखाना चाहता था, लेकिन दुर्भाग्य से मैं उन्हें नहीं दिखा सका क्योंकि मेरे हाथ में चोट लगने की वजह से मैं उनमें उतनी ताकत नहीं भर पा रहा था।”

https://www.instagram.com/p/CjHciSWpKwu/?hl=en

Extreme Combat टीम के प्रतिनिधि जानते हैं कि पहला प्रभाव छोड़ने का बस एक ही तरीका है। ऐसे में इस हफ्ते मौका मिलने पर वो बहुत उत्साहित हैं।

असलियत में, उनके पहले मैच के प्रदर्शन ने अब्दुलेव पर एक प्रभावशाली जीत दर्ज करने के लिए प्रेरणा के रूप में काम किया हैः

“मुझे नहीं लगता कि मैंने अपने पिछले मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। ऐसे में मुझे लगता है कि इस बार उसे दुरुस्त करने की आवश्यकता है। मुझे आदर्श परिणाम के रूप में जीत नॉकआउट या सबमिशन से ही दर्ज करनी होगी, ना कि निर्णय के ज़रिए।”

ओह को लगता है कि तकनीक और सहनशक्ति के जरिए वो अब्दुलेव से पार पा लेंगे

भले ही ओह हो टाएक ने अगले मैच को लेकर लक्ष्य निर्धारित कर लिए हों, लेकिन वो अब्दुलेव को बिल्कुल हल्के में नहीं ले रहे। दरअसल, किर्गिस्तान के फाइटर के नाम 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट के साथ 8-0 का MMA रिकॉर्ड भी है।

फिर भी अपनी तरफ से “स्पाइडर” ने तैयार की हुई है। हालांकि, वो नए-नवेले एथलीट की मैच को फिनिश करनी की क्षमता से वाकिफ हैं, लेकिन वो उनकी ओवर-ऑल स्किल सेट से प्रभावित नहीं हैं।

ओह कहते हैं कि अब्दुलेव को करियर की पहली हार का स्वाद चखाने का तरीका ग्रैपलिंग और स्ट्राइकिंग का जबरदस्त मिश्रण होगाः

“अकबर अब्दुलेव के पिछले मुकाबलों के मैंने वीडियो देखे हैं। वो मुझे स्ट्राइकिंग और रेसलिंग में बेहतर लगे। हालांकि, वो स्ट्राइकिंग में उतने परिपक्व नहीं हैं। उनके पंच जोरदार होते हैं, लेकिन मुझे उनकी स्किल्स पर शक है। वो उतनी अच्छी नहीं लगीं।

“मुझे लगता है कि बाउट में ग्रैपलिंग और रेसलिंग भी तकनीकी रूप से कोशिश करने लायक है। इस वजह से मैं अपनी खासियत को आगे रखते हुए ऑलराउंड तकनीक के माध्यम से स्ट्राइकिंग और ग्राउंड को मिलाकर इस मैच को पूरे आत्मविश्वास के साथ फिनिश करना चाहूंगा। बस, यही मेरा लक्ष्य है।”

दक्षिण कोरियाई फाइटर को लगता है कि इस शनिवार को वो अब्दुलेव पर अच्छी तरह से अपना दबाव बनाएंगे। उन्हें आखिरी बैल बजने से पहले रोक देंगे और ONE में अपनी दूसरी प्रभावशाली जीत हासिल कर लेंगे।

इन सब चीजों के अलावा, ओह एक जल्दी से मिलने वाली जीत की बजाय मुकाबले के थोड़ा लंबा चलने की उम्मीद करते हैं। दरअसल, वो स्टॉपेज हासिल करने के लिए अपनी गति का इस्तेमाल करते हुए थोड़ा धीरज भी रखेंगे।

उन्होंने आगे कहाः

“मुझे लगता है कि सहनशक्ति के मामले में मैं उनसे एक कदम आगे हूं इसलिए इस बार मैं बिना रुके सर्कल के अंदर जाऊंगा और मैच को फिनिश करने के लिए प्रतिद्वंदी की सहनशक्ति को अपने हमलों से धराशाई कर दूंगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.