3 मैच जो ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian को यादगार बना सकते हैं

John Lineker Fabricio Andrade ONE Fight Night 7 1920X1280 15

ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian को 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले हेडलाइन करेंगे और इस इवेंट में वो सबकुछ है, जो इसे एक यादगार शो बना सकता है।

एक तरफ फैंस मेन इवेंट में मरात ग्रिगोरियन के खिलाफ चिंगिज़ अलाज़ोव के फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंस के लिए उत्साहित होंगे। वहीं को-मेन इवेंट में माइकी मुसुमेची को जैरेड ब्रूक्स के खिलाफ अपने फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा।

इन मेन इवेंट मुकाबलों के अलावा भी ऐसे कई कारण हैं जिनसे फैंस को शनिवार, 5 अगस्त को होने वाले इस इवेंट को मिस नहीं करना चाहिए।

यहां आप उन 3 मैचों के बारे में जान सकते हैं, जो ONE Fight Night 13 को सबसे यादगार बना सकते हैं।

तवनचाई vs. डेविट कीरिया

मौजूदा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई को दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक माना जाता है और अब वो 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने की चाह में प्रोमोशन में अपना किकबॉक्सिंग डेब्यू करेंगे।

मगर ऐसा करने के लिए उन्हें जॉर्जियाई स्ट्राइकर डेविट कीरिया को हराना होगा। हालांकि उन्हें ONE में अभी तक कई बड़ी हार झेलनी पड़ी हैं, लेकिन पूर्व Glory किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के पास वो ताकत और अनुभव है, जो उन्हें थाई एथलीट को हराने में मददगार रह सकता है।

इस मुकाबले में जबरदस्त एक्शन का देखा जाना तय है क्योंकि तवनचाई की स्ट्राइक्स दमदार होती हैं, वो शानदार नॉकआउट आर्टिस्ट हैं। वहीं कीरिया को फ्रंट-फुट पर आकर खतरनाक अंदाज में स्ट्राइक्स लगाना पसंद है।

जॉन लिनेकर vs. किम जे वूंग

पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा #1 रैंक के कंटेंडर जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर, फैब्रिसियो एंड्राडे के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप हारने के बाद पहली बार रिंग में उतरेंगे।

अपने 45 फाइट्स के MMA करियर में लिनेकर बार-बार साबित करते आए हैं कि उनके मैच हर बार मनोरंजन से भरपूर रहते हैं।

इस शनिवार उनकी पंचिंग पावर और आक्रामक स्टाइल की कड़ी परीक्षा ली जा सकती है क्योंकि उनका सामना दक्षिण कोरियाई स्टार किम जे वूंग से हो रहा होगा।

30 वर्षीय किम इससे पहले फेदरवेट डिविजन में टॉप-5 में शामिल रहे हैं और ONE में 4 बार नॉकआउट से जीत दर्ज कर चुके हैं। उनका लक्ष्य अब पूर्व चैंपियन को हराकर डिविजन पर अपनी छाप छोड़ना होगा।

मार्कस अल्मेडा vs. ओमार केन

जब हेवीवेट मुकाबले में मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा और “रग रग” ओमार केन आमने-सामने होंगे, तब मैच में धमाकेदार फिनिश का देखा जाना लगभग तय होगा।

ONE में आने के बाद “बुशेशा” ने एक 17 बार के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) वर्ल्ड चैंपियन होने की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए MMA में शानदार प्रदर्शन किया है और अब तक 4 प्रतिद्वंदियों को पहले राउंड में फिनिश कर चुके हैं।

एक और बड़ी जीत ब्राजीलियाई एथलीट को ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल शॉट के बहुत करीब पहुंचा सकती है।

दूसरी ओर, “रग रग” भी चुप बैठने वालों में से नहीं हैं। सेनेगली रेसलिंग स्टार प्रोमोशन में शारीरिक ताकत के मामले में सबसे तगड़े एथलीट्स में से एक हैं। उन्हें ये बात एक खास एथलीट बनाती है कि वो स्टैंड-अप और ग्राउंड गेम में भी फाइट को फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं।

उनके प्रतिद्वंदियों के लिए एक चिंता का विषय ये भी है कि केन ने हालिया मुकाबलों में अपने स्टैमिना और मैचों के दौरान सब्र से काम लेकर अपने गेम से सबको प्रभावित किया है। वो अगले मुकाबले में “बुशेशा” को हराकर खुद वर्ल्ड टाइटल शॉट के एक कदम करीब पहुंचना चाहेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34