पश्चिमी अफ्रीका के मार्शल आर्ट सेनेगली रेसलिंग के बारे में पूरी जानकारी

Alain Ngalani Oumar Kane ONE UNBREAKABLE III 1920X1280 4 768x512

सेनेगल के रेतीले इलाकों से ONE Championship तक का सफर तय करते हुए “रग रग” ओमार केन ने सेनेगली रेसलिंग को नई पहचान दिलाई है।

अब केन ONE में 4 जीत दर्ज कर चुके हैं, जिनमें से 3 नॉकआउट से आई हैं। अगले मैच में उन्हें ONE में अब तक अपने सबसे कठिन प्रतिद्वंदी का सामना करना होगा।

शनिवार, 5 अगस्त को ONE Fight Night 13 में “रग रग” की भिड़ंत हेवीवेट MMA मुकाबले में 17 बार के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) वर्ल्ड चैंपियन मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा से होगी।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने वाले इस धमाकेदार हेवीवेट मुकाबले से पूर्व यहां जानिए क्या चीज़ें सेनेगली रेसलिंग को एक बेहद दिलचस्प खेल बनाती हैं।

सेनेगली संस्कृति का अभिन्न हिस्सा

सेनेगल में रेसलिंग की शुरुआत 14वीं सदी में सेरेर लोगों ने की थी। इस खेल का आयोजन अक्सर त्योहारों के दौरान किया जाता था और अंत में विजेता को इस वर्ग का सबसे ताकतवर व्यक्ति कहकर संबोधित किया जाता था।

इस खेल के सबसे पुराने उम्मीदवारों में से एक बौकर डिलेक फाये 14वीं सदी में साइन के साम्राज्य में रहते थे और इस प्रतियोगिता को जीते भी थे।

पश्चिमी अफ्रीका से संबंध रखने वाले इस खेल की मदद से जंग के लिए योद्धा भी तैयार किए जाते थे। वहीं राजा इसी खेल के जरिए अपने मतभेदों को सुलझाया करते थे।

सेनेगली रेसलिंग को आगे चलकर एक विशेष खेल के रूप में पहचान मिली और अब स्टेडियम में हजारों लोग इवेंट्स को देखने के लिए आते हैं।

सेनेगली रेसलिंग के नियम

सेनेगली रेसलिंग में एथलीट्स अपने प्रतिद्वंदी पर हाथ या पैरों से मूव्स लगा सकते हैं और जीतने के लिए उन्हें अपने प्रतिद्वंदी के किसी भी हिस्से का जमीन से संपर्क कराना होता है। वो सबमिशन से भी जीत सकते हैं, लेकिन ये सबमिशन मूव्स BJJ से बहुत अलग होते हैं।

एक मैच तब खत्म होता है जब एक एथलीट नॉकआउट हो जाए, जमीन पर गिर जाए या फिर रेसलिंग एरिया से बाहर चला जाए। चूंकि इसमें जीत के कई तरीके होते हैं इसलिए मैच 2 से 3 मिनट तक ही चल पाता है।

वहीं इस देश की संस्कृति भी मैचों में अहम भूमिका निभाती है। एथलीट्स को अक्सर फाइट से पूर्व अपनी संस्कृति से जुड़ी अनोखी चीज़ें करते देखा जाता है। वो अपने पैरों को पत्थर पर रगड़ते हैं, रेत में डांस करते हैं या शरीर पर तेल भी लगाते हैं।

सेनेगली रेसलिंग की तकनीक

सेनेगली रेसलिंग की तकनीक डबल-लेग टेकडाउन और पारंपरिक रेसलर्स द्वारा लगाए जाने वाले मूव से अलग हो सकती है।

एथलीट्स क्लिंच करते हुए अपने विरोधी को ग्राउंड पर गिराने के लिए पंच भी लगाते हैं।

सेनेगली रेसलिंग के अन्य रूप भी हैं, जिनमें स्ट्राइक्स लगाने की अनुमति नहीं होती। इसलिए उन्हें क्लिंच करते हुए अपने प्रतिद्वंदी को ग्राउंड पर गिराने के मौके की तलाश करनी होती है।

मौका मिलते ही रेसलर पैर को पकड़ कर उसे ऊपर उठा देते हैं, जिससे उनका प्रतिद्वंदी खुद को डिफेंड ना कर पाए। उसके बाद का स्लैम बेहद मनोरंजक दृश्य होता है।

सेनेगली रेसलिंग का खेल कैसे आगे बढ़ा

सेनेगली रेसलिंग के मैचों को आज अफ्रीका के स्टेडियम्स में हजारों लोग देखने आते हैं, लेकिन अब इस खेल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी एंट्री ले ली है।

मौजूदा समय के सबसे लोकप्रिय सेनेगली रेसलर्स में से एक “रग रग” को अपने अनोखे स्टाइल के लिए जाना जाता है, जो MMA में अच्छा करते हुए लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं।

वो दुनिया के बेस्ट MMA एथलीट्स में से एक बनना चाहते हैं और हेवीवेट डिविजन के उभरते हुए स्टार के रूप में अन्य सभी कंटेंडर्स को सावधान करते आए हैं।

“रग रग” का फिनिशिंग रेट 75 प्रतिशत है और अपने करियर के चरम पर हैं। उन्होंने पिछले 2 मैचों में कठिन प्रतिद्वंदियों को हराया है।

वो अब “बुशेशा” के रूप में एक महान BJJ एथलीट को हराकर एक बार फिर अपने देश का परचम लहराना चाहेंगे।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Itsuki Hirata and Jihin Radzuan run it back at ONE SAMURAI 4
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Shamil Erdogan vs. Paul Elliott, Luke Lessei vs. Charlie Guest set for ONE Fight Night 48 in October
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova