3 मैच जो ONE Fight Night 11: Eersel Vs. Menshikov को यादगार बना सकते हैं

Martin Nguyen Ilya Freymanov ONE on Prime Video 2 1920X1280 57

अमेरिकी धरती पर अपने सफल डेब्यू के बाद ONE Championship शनिवार, 10 जून को Prime Video पर वापसी करेगा। इस बड़े इवेंट में 4 मार्शल आर्ट्स के कई धमाकेदार मुकाबले शामिल हैं।

बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 11: Eersel vs. Menshikov को यूएस प्राइमटाइम पर प्रसारित किया जाएगा, जिसे 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हेडलाइन कर रहे होंगे।

मगर अन्य मुकाबलों में भी खतरनाक एक्शन देखे जाने की उम्मीद होगी।

मैचों में उभरते हुए स्टार्स रैंकिंग्स में स्थान पाने की कोशिश करेंगे और एक पूर्व वर्ल्ड चैंपियन जीत की लय वापस पाना चाहेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो कार्ड में धमाकेदार मुकाबलों की कोई कमी नहीं है।

इसलिए आइए उन 3 मुकाबलों के बारे में जानते हैं, जो ONE Fight Night 11 को सबसे यादगार बना सकते हैं।

#1 इल्या फ्रेमानोव vs. शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग

इल्या फ्रेमानोव ने पिछले साल सितंबर में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में पूर्व 2-डिविजन किंग मार्टिन गुयेन को नॉकआउट किया था। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें फेदरवेट MMA रैंकिंग्स में तीसरा स्थान और 50 हजार यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी मिला।

अब रूसी एथलीट का सामना अपरंपरागत और आक्रामक स्ट्राइकर शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग से होगा, जिन्हें हराकर वो अपनी शानदार लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

पूर्व ONE Warrior Series कॉन्ट्रैक्ट विजेता जोल्टसेट्सेग एक मनोरंजक नॉकआउट आर्टिस्ट हैं, जो एक यादगार जीत के जरिए रैंकिंग्स में फ्रेमानोव का स्थान छीन सकते हैं।

#2 सुपरबोन vs. टायफुन ओज़्कान

पूर्व ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन सिंघा माविन दोबारा वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के मिशन पर निकले हैं, लेकिन इस बीच उन्हें #5 रैंक के कंटेंडर टायफुन “टरबाइन” ओज़्कान की चुनौती से पार पाना होगा।

सुपरबोन ने लगातार 3 महान किकबॉक्सर्स को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी, लेकिन जनवरी में उन्हें चिंगिज़ अलाज़ोव के हाथों चौंकाने वाली हार झेलनी पड़ी।

अब रैंकिंग्स में पहले स्थान पर मौजूद थाई सुपरस्टार को वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने के लिए हर हालत में जीतना होगा, लेकिन “टरबाइन” एक आसान प्रतिद्वंदी नहीं हैं।

डच-टर्किश एथलीट ONE में आने से पहले शानदार रिकॉर्ड कायम कर चुके थे, लेकिन उन्हें टॉप-5 कंटेंडर्स के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा है। फैंस को इस शनिवार ओज़्कान द्वारा अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करने की उम्मीद रखनी चाहिए क्योंकि ये शायद आखिरी मौका हो सकता है, जिससे वो खुद को बेस्ट एथलीट्स में से एक के रूप में स्थापित कर सकते हैं।

#3 हू योंग vs. वू सुंग हूं

इस बीच “वुल्फ़ वॉरियर” हू योंग और “डायनामिक” वू सुंग हूं के रूप में 2 एशियाई स्टार्स फ्लाइवेट MMA मुकाबले में आमने-सामने होंगे, जिसे फैंस बिल्कुल मिस नहीं करना चाहेंगे।

दोनों एथलीट्स ने पिछले मैचों में अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है इसलिए उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है।

हू को पिछले मैच में पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे युस्ताकियो पर नॉकआउट जीत मिली, वहीं वू ने अपने आखिरी मैच में पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर युया वाकामत्सु को फिनिश किया था।

फैंस को इस मैच में खतरनाक एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए क्योंकि दोनों इस बड़े स्टार्स से भरे डिविजन पर अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88