मीशा टेट के नजरिये से: देखें ONE: CENTURY के 5 मुकाबले

Miesha Tate 40BooneStudios 0279

ONE: CENTURY में 28 वर्ल्ड चैंपियंस का जमावड़ा लगाया गया है। इसमें चार विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले और एक दिन में दो मेगा इवेंट होंगे। इनमें से किसी एक मैच को चुनना और यह कहना है कि यह दूसरे मैच से बेहतर होगा यह कहना काफी मुश्किल है। लेकिन उनमें से जो मुझे सबसे अच्छे लगते हैं उसे उजागर करने की पूरी कोशिश की है।

Bibiano Fernandes vs. Kevin Belingon IV BBB_6341.jpg

मैं बिबियानो फर्नांडिस और केविन बेलिंगन्न के बीच ONE बेंटमवेट वर्ल्ड खिताब के लिए होने वाले मुकाबले को लेकर विशेष रूप से उत्साहित हूं। यह लम्बे समय की प्रतिद्वंद्विता है। यह मिक्स्ड मार्शल आर्ट के ‘अली-फ्रैजियर’ की तरह है। हर बार सर्किल में दो राउंड में कुछ ना कुछ अच्छा मिलता है।

यह उनका चौथा चैंपियनशिप मुकाबला होगा और यह एक विरासत को एक या दूसरे तरीके से जोड़ेगी। जनवरी 2016 में बिबियानो ने किमुरा के माध्यम से पहला मुकाबला जीता, जबकि केविन ने पिछले नवंबर में विभाजित फैसले से दूसरा मुकाबला जीता। अगले मैच केविन में गलत तरह से कोहनी का प्रहार करने के कारण उसे अयोग्य घोषित कर दिया, जिससे मैैच खत्म हो गया और बिबियानो नए विश्व चैंपियन बन गए।

बिबियानो का मानना ​​है कि वह कभी भी केविन से नहीं हारा। मौजूदा ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन के रूप में वह यह सुनिश्चित करना चाहता है कि वह दुनिया में सबसे अच्छा है। दूसरी ओर केविन इस बात से छुटकारा पाने के लिए लड़ रहे हैं कि उन्हें पिछली बार फिनिश नहीं मिली थी। वह अपना विश्व खिताब वापस पाना चाहते हैं। ऐसे में प्रशंसक हमेशा की तरह टीम लाकी की पैदाइश से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं।

Bibiano Fernandes vs. Kevin Belingon IV BBB_6358.jpg

केविन ONE चैम्पियनशिप में मेरे पसंदीदा एथलीटों में से एक हैं। वह काफी क्रूर और अप्रत्याशित हैं। वह बहुत जुनून के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं। किसी मुकाबले में आप उनकी आंखों में देख सकते हैं कि वह अपने देश और टीम का गौरव बढ़ाते हैं। मुझे यकीन है कि वह इस रविवार को एक और दांतों तले ऊंगली दबा लेने वाला प्रदर्शन करेंगे।

बिबियानो में ताकत का भंडार है। वह खतरनाक तरीके से पैरों पर घूंसे बरसाता है। लोग इस बारे में कतई चिंतित नहीं होंगे कि वह ब्लैक बेल्ट को जमीन पर पटक सकता है। वह वास्तव में खतरनाक एथलीट है खासकर जमीन पर। मुझे नहीं लगता कि केविन सहित कोई भी एथलीट उसके साथ रहना चाहता हो। दोनों फाइटर्स को भरोसा है कि वे टोक्यो में जीत के साथ रिंग छोड़ेंगे लेकिन इनमें से केवल एक ही विजेता के रूप में बाहर निकलेगा।

मैं यह भी कहतना चाहती हूं कि इस मैच में प्रशंसकों की भागीदारी बहुत ज्यादा है। उनकी प्रतिद्वंद्विता के इतिहास और दोनों ने यह साबित किया है कि वे एक-दूसरे को अलग-अलग तरीकों से हरा सकते हैं। यह एक ऐसा दांव है जो हमेशा प्रशंसकों को अपनी सीटों के किनारे पर ला देता है। आखिर यह रात किसके लिए सही साबित हो सकती है।

Demetrious Johnson vs. Danny Kingad BBB_5979.jpg

मेरी सूची में अगला मुकाबला डिमिट्रियस जॉनसन vs. डैनी किंगड का है। यह एक अद्भुत लड़ाई होगी। डिमिट्रियस के लिए किंगड सबसे सही प्रतिद्वंद्वी है। वह केवल गति जानते हैं। वह एक अद्भुत एथलीट है और जॉनसन को अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मजबूर करेगा। दोनों फाइटर हर क्षेत्र में अत्यधिक कुशल हैं। उनकी गति और दांव इस प्रतियोगिता में निर्णायक हो सकती है।

मैं अभी भी एंजेला ली vs. जिओंग जिंग नान रीमैच का इंतजार कर रही हूं जिसके बारे में मैंने अपने आखिरी कॉलम में बड़े पैमाने पर लिखा है। यह अब तक की सबसे बड़ी महिलाओं की लड़ाइयों में से एक होगी। प्रशंसक इसे छोड़ना नहीं चाहेंगे। खासकर तब जब उनका पहला मैच मनोरंजक रहा था।

इस सप्ताह के अंत में ONE: CENTURY के बड़े आयोजन में 28 वर्ल्ड चैंपियंस शामिल होंगे। इसमें यूएस $ 1 मिलियन इनाम वाला ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैम्पियनशिप फाइनल भी शामिल है। किकबॉक्सिंग इतिहास में कभी भी इतना बड़ा पुरस्कार नहीं रहा है। इसमें दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर जियोर्जियो पेट्रोसियन और सैमी सना भिड़ेंगे।

Giorgio Petrosyan vs. Samy Sana BBB_6289.jpg

मेरा अंतिम चयन आंग ला न संग vs. ब्रेंडन वेरा है। इस मुकाबले का विजेता वही हो सकता है जो लम्बे समय तक ठहर सकता है। कौन किसको बाहर कर सकता है, या कौन पहले शुरुआत कर पाएगा और कौन आखिरी राउंड तक ताकत रख पाता है।

मुझे पता है कि ब्रेंडन ने अपने ONE Championship के सभी मुकाबलों में से चार पहले राउंड में नॉकआउट से खेले हैं, लेकिन आंग ला एक अलग खूंखार फाइटर है। वह ब्रेंडन के लिए अलग तरह की चुनौती पेश करेगा। मुझे नहीं लगता कि वह पहले राउंड में ही बाहर हो जाएगा। यह वो हासिल कर पाएगा जो पहले फिनिशिंग शॉट मारेगा।

इन दोनों के पास जबरदस्त नॉकआउट ताकत है।  ब्रेंडन और आंग ला ने यह कई बार साबित किया है लेकिन आंग ला के पास यह फायदा है कि वह पांचवें राउंड में प्रतिद्वंदी को बाहर कर सकता है।

वेरा की ताकत यह है कि वह लम्बा है। इसका मतलब है कि वह बड़े मुक्के मार सकता है। वह अपने करियर में आंग ला का सामना करने वाले विरोधियों की तुलना में अधिक चुनौती दे सकता है। मुझे गलत मत समझो- आंग ला कठोरता से मारता है, लेकिन वेरा हेवीवेट फाइटर के हमलों को झेल सकता है। वह नीचे जाने से पहले आंग ला के प्रहारों को झेलने में सक्षम होगा।

Aung La N Sang vs. Brandon Vera BBB_6431.jpg

यह मैच एक युद्ध की तरह होने वाला है। अगर हम फिनिश देखना चाहते हैं तो यह तीसरे राउंड के बाद कहीं आएगा। ये दो फाइटर समझते हैं कि उनके पास बहुत ताकत है। वे एक-दूसरे का सम्मान करते हुए पहले दो राउंड में जाएंगे केवल विरोधी के खेल कमी तलाशने के लिए।

यह मार्शल आर्ट का अद्भुत दिन होगा जो दुनियाभर में कई रिकॉर्ड तोड़ देगा। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो कभी नहीं हुईं वो 13 अक्टूबर को ONE Championship में होंगी। मैं इस ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बनने के लिए तैयार हूं। मार्शल आर्ट्स का कोई भी प्रशंसक इस आयोजन से चूकना नहीं चाहेगा।

मीशा टेट ONE Championship की उपाध्यक्ष हैं। वह कई बार की मिक्स्ड मार्शल आर्ट वर्ल्ड चैंपियन के साथ-साथ वूमन मिक्स्ड मार्शल आर्ट की मार्गदर्शक भी हैे। “मीशा टेट के नजरिये से” की एक नई किश्त के लिए साप्ताहिक जांच करें।

century_tokyo_logo.png

टोक्यो | CENTURY | ONE Championship का 100वां लाइव इवेंट | टिकट खरीदने के लिएः यहां क्लिक करें

  • यूएसए में PART I 12 अक्टूबर को 8 ईएसटी पर और PART II 13 अक्टूबर को सुबह 4 बजे ईएसटी पर देखें
  • भारत में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे IST और PART II 1:30 बजे IST पर देखें
  • जापान में PART I को 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे JST और PART II को शाम 5 बजे JST में देखें
  • इंडोनेशिया में PART I को 13 अक्टूबर को सुबह 7 बजे WIB और PART II 3pm WIB पर देखें
  • सिंगापुर में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे एसजीटी और PART II 4 बजे एसजीटी पर देखें
  • फिलीपिंस में PART 1 13 अक्टूबर को सुबह 8 बजे पीएचटी और PART II 4 बजे पीएचटी पर देखें

ONE: CENTURY इतिहास की सबसे बड़ी विश्व चैम्पियनशिप मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता है जिसमें 28 विश्व चैंपियनशिप विभिन्न मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शर करेंग। इतिहास में किसी भी संगठन ने कभी भी एक ही दिन में दो पूर्ण पैमाने पर विश्व चैम्पियनशिप के आयोजनों को बढ़ावा नहीं दिया।

13 अक्टूबर को जापान के टोक्यो में प्रसिद्ध रयोगोकु कोकुगिकन में कई वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों, वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल की एक तिकड़ी और कई वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन मैच के साथ-साथ The Home Of Martial Arts नई जमीन तलाश करेगा। 

ओपिनियन में और

Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 15
Ritu-Phogat-Nou-Srey-Pov-Inside-The-Matrix
Japanese martial arts superstar Shinya Aoki has a brand new column
Michael Schiavello and Micth Chilson ONE Championship commenators
Japanese martial arts superstar Shinya Aoki has a brand new column
Japanese martial arts superstar Shinya Aoki has a brand new column
Franklin speaking podcast host Rich Franklin
Miesha Tate Holds Her Daughter Amaia Nunez
Japanese martial arts superstar Shinya Aoki has a brand new column
Miesha Tate
Japanese martial arts superstar Shinya Aoki has a brand new column
Miesha_Tate_And_Daughter