संभावित रीमैच में एनातोली का मुंह बंद करना चाहते हैं अमीर अलीअकबरी – ‘तुम्हारा मुंह बहुत चलता है’

Amir Aliakbari Dustin Joynson ONE Fight Night 12 43

ONE Championship में अपने करियर की मुश्किल शुरुआत के बाद अमीर अलीअकबरी मानने लगे हैं कि उनकी काबिलियत को अब पूरी दुनिया पहचानने लगी है।

ईरानी एथलीट ने ONE Fight Night 12 में डस्टिन जॉयनसन को पहले राउंड में हराकर लगातार तीसरी बार स्टॉपेज से मैच जीता था। वो इस जीत के बाद चैंपियन को चैलेंज करते हुए टॉप पर पहुंचना चाहते हैं।

अलीअकबरी ने COVID-19 महामारी के दौर में ONE डेब्यू किया था, लेकिन ट्रेनिंग के लिए पर्याप्त समय ना मिल पाने के कारण वो खुद को फाइट्स के लिए तैयार नहीं कर पा रहे थे।

मगर अब स्थिति बदल चुकी है। उनका मानना है कि जब उन्होंने शनिवार, 15 जुलाई को डस्टिन जॉयनसन पर एकतरफा जीत हासिल की तो उन्हें खुद में सुधार महसूस हुआ।

उन्होंने ONEFC.com से कहा:

“सौभाग्य से पिछले 6 महीनों में मैंने निरंतर अभ्यास किया है, खासतौर पर बॉक्सिंग में मुझे कोच अली का साथ मिला है। हमने कड़ा परिश्रम किया और पिछली फाइट में उसका फल भी मिला।

“इस समय हमने बहुत कड़ी मेहनत की है और अली की मदद से मैंने जॉयनसन की स्किल्स को परखा। मुझे उनकी कमजोरी के बारे में जानकारी थी। मुझे भरोसा था कि मैं उन्हें नॉकआउट कर सकता हूं और ऐसा करने में सफलता भी पाई।

“मैं खुश हूं कि मुझे उम्मीद अनुसार परिणाम मिला। इसलिए हमारी मेहनत रंग लाई।”

अलीअकबरी UWW ग्रीको-रोमन रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन और रीजनल लेवल पर MMA में खूब सफलता प्राप्त कर चुके थे इसलिए ONE में आने के समय उनसे काफी लोगों की उम्मीदें जुड़ी हुई थीं।

AAA Team के प्रतिनिधि का भी यही मानना था, लेकिन पहले 2 मैचों में उन्हें चौंकाने वाली हार झेलनी पड़ी।

मगर अब लगातार 3 जीत हासिल करने के बाद वो खुद को ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन को चैलेंज करने के लिए तैयार मानते हैं।

अलीअकबरी ने कहा:

“मैं उस लेवल पर वापस आ रहा हूं, जब मुझे खुद पर भरोसा था। इसलिए मेरा बढ़ता आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत मुझे अगले मैच में जीत दिलाएगी और मेरा मानना है कि मुझे अगले मैच में टाइटल शॉट मिलना चाहिए।

“मैं जानता हूं कि मेरी मेहनत, फिटनेस और पावर इस प्लान पर आधारित होगी। मुझे उम्मीद है कि मैं जीत दर्ज कर चैंपियन बनूंगा।”

अलीअकबरी का मालिकिन को संदेश: ‘अगली बार, मैं तुम्हें बोलने नहीं दूंगा’

अमीर अलीअकबरी को 2021 में एनातोली मालिकिन के खिलाफ स्टॉपेज से हार मिली थी, लेकिन वो बेहतर प्रदर्शन करने की चाह में अब रूसी एथलीट को दोबारा चैलेंज करना चाहते हैं।

अलीअकबरी इसलिए भी ज्यादा उत्साह से भरे हैं क्योंकि ONE Fight Night 12 से पूर्व “स्लेदकी” ने कई बार उनपर तंज कसे। हालांकि अलीअकबरी ने उन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन वो उन्हें नजरंदाज भी नहीं कर पाए, इसलिए उनके अंदर बदले की भावना आ गई है।

ईरानी स्टार ने कहा:

“मेरा ध्यान इस फाइट पर अधिक था, लेकिन मालिकिन मेरे ऊपर तंज कसते हुए मेरे आत्मविश्वास को गिराना चाहते थे, लेकिन वो ऐसा करने में सफल नहीं हुए।

“मुझे लगता है कि मेरी शानदार जीत के बाद वो ऐसे फाइटर होंगे, जिन्हें अगले मैच में मेरे खिलाफ हार मिलेगी।”

बीते शनिवार जीत के बाद अलीअकबरी ने मालिकिन को ललकारा, जिसके कारण उनकी रिंग में थोड़ी झड़प भी हुई थी और वो मौजूदा चैंपियन का मुंह बंद करने के लिए बेताब हैं।

अपनी ट्रेनिंग और खुद पर भरोसा व फैंस का साथ होने से अलीअकबरी ने वादा किया है कि अगर उनकी दोबारा भिड़ंत हुई तो वो मालिकिन को गलत साबित करेंगे।

अपराजित रूसी एथलीट को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा:

“मालिकिन मैं तुम्हें सामने से बताऊंगा कि तुम्हारा मुंह बहुत चलता है और मेरे बारे में बहुत बातें करते हो। मैं अगली बार तुम्हें बोलने नहीं दूंगा।

“भगवान के बाद मैं सबसे ज्यादा भरोसा अपने फैंस पर करता हूं। इसलिए उन्हीं की मदद और सपोर्ट से मैं जीत दर्ज करने में सफल हो सकता हूं और अगले मैच को जरूर जीतूंगा।”

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25