अलीअकबरी को संभावित वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में अपने लिए खतरा नहीं मानते मालिकिन – ‘वो मेरे लिए आसान शिकार’

Arjan Bhullar Anatoly Malykhin ONE Friday Fights 22 50

2-डिविजन चैंपियन एनातोली मालिकिन अब भी अमीर अलीअकबरी को अपने ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए बड़ा खतरा नहीं मानते।

भले ही बीते शनिवार को हुए ONE Fight Night 12: Superlek vs. Khalilov में अमीर अलीअकबरी ने हेवीवेट MMA मुकाबले में कनाडाई एथलीट डस्टिन जॉयनसन को पहले ही राउंड में फिनिश कर दिया हो।

ईरानी स्टार ने बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में जॉयनसन को तकनीकी नॉकआउट से हराने के बाद वर्ल्ड टाइटल शॉट की मांग की थी।

मौजूदा हेवीवेट किंग के अनुसार, अगर अलीअकबरी को उनके खिलाफ जीत मिल जाएगी तो वो बहुत गलत सोच रहे हैं।

मालिकिन ने कहा:

“अलीअकबरी का खुद पर भरोसा ज्यादा ही बढ़ता जा रहा है। मेरी उनके खिलाफ नॉकआउट जीत के बाद उन्होंने पिछले 3 मैचों में किसे हराया है? उन्होंने 45 वर्षीय ब्रेंडन वेरा को हराया। मैं वेरा का सम्मान करता हूं, लेकिन अब वो अपने करियर के चरम पर नहीं हैं और उससे पिछला मैच भी हार चुके थे। उन्होंने इटालियन फाइटर मॉरो सेरिली को हराया। वो भी पिछला मैच हार चुके थे और उनकी उम्र 39 साल है।

“अब उन्होंने डस्टिन जॉयनसन को हराया है, जिनकी रेसलिंग ऐसी है जैसे उन्हें इस खेल के बारे में जरा भी ज्ञान ना हो। ये तीनों ऐसे फाइटर्स रहे, जो अपने गेम के चरम पर नहीं हैं और तीनों ही पिछला मैच हार चुके थे। इससे उनके अंदर चैंपियन को चैलेंज करने का साहस आया है।”

अन्य लोगों की बात करूं तो ये 3 जीत बहुत शानदार दिखाई देती हैं, जो अलीअकबरी को एक खतरनाक वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर के रूप में पेश करती हैं।

मगर मालिकिन उन्हें पहले भी नॉकआउट से हरा चुके हैं और रीमैच में भी इसी तरह के परिणाम की उम्मीद करते हैं। उन्होंने ईरानी स्टार की फाइट्स को फॉलो किया है और उन्हें अलीअकबरी की अपने खिलाफ जीत की कोई संभावना नजर नहीं आती।

“स्लेदकी” ने कहा:

“उनकी पिछली फाइट को देखकर ऐसा लगा जैसे वो पानी के अंदर रहकर मूव कर रहे हों। उनकी मूवमेंट बहुत धीमी है और फाइट को लंबा खींचने की कोशिश करते हैं।

“अगर उन्हें लगता है कि वो मुझे टेकडाउन करते हुए उसी क्रूसिफिक्स पोजिशन में लाकर हरा पाएंगे, जैसा उन्होंने दूसरों के साथ किया है तो उनका सोचना बहुत गलत है। वो मेरे 2 या 3 पंचों का प्रभाव झेलने के बाद हार मान लेंगे।”

एक और जबरदस्त नॉकआउट फिनिश के लिए तैयार हैं एनातोली मालिकिन

अमीर अलीअकबरी को एनातोली मालिकिन अपने लिए बड़ा खतरा नहीं मानते, लेकिन इसके बावजूद वो AAA टीम के प्रतिनिधि का सामना करना चाहेंगे। मालिकिन मानते हैं कि वो ईरानी स्टार को बहुत जल्दी फिनिश कर सकते हैं।

“स्लेदकी” ने बीते शनिवार रिंग में आकर अलीअकबरी की चुनौती को स्वीकार किया था। दोनों एक-दूसरे के सामने आए और थोड़ी धक्कामुक्की भी देखी गई, जिससे उनके अंदर जीत का भरोसा ज्यादा बढ़ गया है।

रूसी एथलीट ने कहा:

“मेरे लिए वो एक आसान शिकार हैं।

“मुझे उनकी आंखों में देखकर पता चला कि उन्हें पता ही नहीं है कि वो क्या कर रहे हैं। उन्हें जानकारी नहीं है कि उनके सामने कितनी कठिन चुनौती आने वाली है।”

फिर भी देखा जाए तो अलीअकबरी का रिकॉर्ड शानदार रहा है।

उनका MMA रिकॉर्ड 13-3 का है और अपनी वर्ल्ड-क्लास रेसलिंग स्किल्स की मदद से 10 विरोधियों को फिनिश कर चुके हैं। 6 फुट 4 इंच लंबे हेवीवेट स्टार ने लगातार 2 हार झेलने के बाद शानदार अंदाज में वापसी की है।

उन्हें ईरान में किसी सुपरस्टार का दर्जा प्राप्त है और वो तब वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करना चाहते हैं, जब ONE का मिडल ईस्ट में डेब्यू इवेंट होगा। मालिकिन भी इस आइडिया का समर्थन करते हैं क्योंकि वो अलीअकबरी को सपोर्ट करने वाले क्राउड को चौंकाना चाहते हैं।

“स्लेदकी” ने कहा:

“मुझे कतर में फाइट कर बहुत खुशी होगी, जहां मैं शानदार प्रदर्शन कर सकता हूं। मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देकर फैंस का मनोरंजन करने की कोशिश करता हूं।

“मैं जब उन्हें नॉकआउट करूंगा तो कतर के लोग मुझे हमेशा याद रखेंगे।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.