डिमिट्रियस जॉनसन से रीमैच के लिए उत्सुक एड्रियानो मोरेस – ‘ये मुकाबला मेरी विरासत के लिए बहुत मायने रखता है’

Adriano Moraes Yuya Wakamatsu ONE X 1920X1280 39 768x512

लंबे समय से ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन बने रहने वाले एड्रियानो मोरेस अपना खिताब बचाने के लिए किसी से नहीं डरते हैं। भले ही उनका मुकाबला फिर से MMA के महानतम एथलीट माने जाने वाले डिमिट्रियस जॉनसन से ही क्यों न हो रहा हो।

अपने पहले मुकाबले में उन्हें शानदार तरीके से नॉकआउट करने के बाद एक बार फिर से ब्राजीलियाई चैंपियन का मुकाबला “माइटी माउस” से ONE 161: Moraes vs. Johnson II के मेन इवेंट में होने जा रहा है, जिसका लाइव प्रसारण शुक्रवार, 26 अगस्त को उत्तर अमेरिका में प्राइम टाइम पर होगा।

मोरेस के लिए ये एक और बड़ा इम्तिहान होगा, जो 12 बार के दिग्गज फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ दूसरी बार बिजली की तेजी से स्ट्राइक करने की उम्मीद कर रहे हैं।

साथ ही वो कभी भी किसी चुनौती से पीछे नहीं हटते हैं और अब वो इस चुनौती का सीधे तौर पर सामने करने के लिए तैयार हैं।

“मिकीन्यो” ने कहा:

“एक चैंपियन होने के नाते मुझे अपने खिताब का बचाव करना होगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मेरा प्रतिद्वंदी कौन है। मुझे तो बस मुकाबले के दिन अपना काम सबसे अच्छी तरह से पूरा करने के लिए तैयार रहना होगा। मैं ड्रिमिट्रियस जॉनसन से मुकाबला कर चुका हूं और उनके खिलाफ अपनी ताकत भी दर्शा चुका हूं, लेकिन ये वो मुकाबला है, जो ONE Championship चाहता है और अगर यही प्लान है तो इसके लिए मैं तैयार हूं। चलो इसे करके दिखाते हैं।”

मोरेस इससे पहले अपना ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल अप्रैल 2021 में “ONE on TNT I” के मेन इवेंट में जॉनसन के खिलाफ बचा चुके हैं।

कई सारे आलोचक अमेरिकी एथलीट के पास वर्ल्ड चैंपियनशिप अनुभव, गजब की फुर्ती और मुकाबले के बीच विरोधी की कमजोरियों को खोज निकालने की काबिलियत के चलते उनका पक्ष ले रहे थे।

लेकिन ब्राजीलियाई एथलीट ने उन जानकारों को तब हैरान कर दिया था, जब उन्होंने जॉनसन पर दूसरे राउंड में शॉर्ट राइट हैंड लगाकर उनके सिर पर घुटने से वार कर उन्हें नॉकआउट कर दिया। ऐसा करने के बाद “माइटी माउस” की 34 करियर फाइट्स में उन्हें फिनिश करने वाले वो पहले एथलीट बन गए थे।

जॉनसन को इस तरह से मुकाबला हारते हुए देखने के बाद फैंस और मीडिया के लोग हैरान रह गए थे।

ये उतना ही हैरान कर देने वाला क्षण शायद मोरेस के लिए भी था क्योंकि उन्होंने मुकाबला जीतने के लिए अपनी जानी-पहचानी ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट विशेषज्ञता की जगह स्ट्राइकिंग का इस्तेमाल किया था।

ऐसे में अगर आप डिफेंडिंग फ्लाइवेट किंग से पूछें तो उनके करीबी लोग भी इससे काफी हैरान थे।

मोरेस ने कहा:

“काफी सारे लोग हैरान थे, लेकिन मेरी टीम और जो लोग हमेशा मुझ पर भरोसा करते हैं, वो हैरान नहीं थे। हमें ये पहले से ही पता था। इसके लिए हमने कड़ी मेहनत की थी और हमारे पास इसके लिए अनोखा तरीका था। इन चीजों के चलते ये हमारे लिए किसी सामान्य दिन की तरह ही था और भगवान की कृपा है कि सब कुछ बहुत अच्छे से हो गया था।

“मुझे लगता है कि इस रीमैच में मेरे पास साबित करने के लिए कुछ भी नहीं है। मैं बस हमेशा की तरह अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और ये दिखाना चाहता हूं कि मैं पहले से और भी ज्यादा परिपूर्ण एथलीट बन चुका हूं।”

जॉनसन के खिलाफ रीमैच में सबमिशन का लक्ष्य बना रहे हैं एड्रियानो मोरेस

डिमिट्रियस जॉनसन के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में एड्रियानो मोरेस ऐतिहासिक नॉकआउट कर चुके हैं। ऐसे में 26 अगस्त को वो एक और फिनिश की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन इस बार वो कुछ अलग तरीका अपनाने वाले हैं।

उभरते हुए ब्राजीलियाई एथलीट ने हाल ही में मार्च में आयोजित ONE X के दौरान #3 रैंक के कंटेंडर युया वाकामत्सु को सबमिट कर दिया था। ऐसे में वो अपनी गजब की BJJ स्किल्स इस बार भी आजमाने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा:

“ये उस तरह का मुकाबला है, जिसका अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है। डिमिट्रियस जॉनसन बहुत ही स्मार्ट और तगड़े एथलीट हैं। ऐसे में मुझे पता है कि वो इस रीमैच में काफी जोश के साथ आने वाले हैं। मैं इसके लिए काफी ट्रेनिंग कर रहा हूं। मैं एक एथलीट के तौर पर अपना विकास प्रदर्शित करना चाहता हूं इसलिए मेरा मानना है कि मैं चौथे राउंड में सबमिट कर सकता हूं।”

मोरेस अगर MMA दिग्गज पर दूसरी बार जीत पाकर अपने करियर की 21वीं जीत हासिल कर लेते हैं तो निश्चित रूप से वो खुद को इस स्पोर्ट में फ्लाइवेट डिविजन के सबसे बेहतरीन एथलीट के तौर पर स्थापित कर लेंगे।

“मिकीन्यो” के लिए ये मुकाबला केवल हिसाब बराबर करने या जॉनसन के नॉकआउट को एक संयोग मानने वालों का मुंह बंद करने तक ही सीमित नहीं है बल्कि उनके लिए ये मुकाबला इससे भी बढ़कर है।

ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन ने बताया:

“ये मुकाबला मेरी विरासत के लिए बहुत अहम है क्योंकि मैं अपने करियर के दौरान जितना संभव हो, उतने टाइटल डिफेंस करना चाहता हूं। ऐसे में उन पर एक और जीत से मुझे अपनी विरासत बनाने में बहुत बड़ी मदद मिलने वाली है।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.