ONE Fight Night 9: Nong-O Vs. Haggerty का अपडेटेड कार्ड सामने आया

Jonathan Haggerty Vladimir Kuzmin ONE on Prime Video 4 1920X1280 75

शनिवार, 22 अप्रैल को ONE Championship की लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में वापसी होगी, जहां ONE Fight Night 9: Nong-o vs. Haggerty में 10 धमाकेदार मॉय थाई और MMA मुकाबले फैंस का मनोरंजन कर रहे होंगे।

शो को दुनिया के 2 सबसे बेहतरीन मॉय थाई फाइटर्स के बीच होने वाला ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हेडलाइन करेगा।

इसके अलावा कार्ड में शामिल मुकाबलों में अब कुछ बदलाव किए गए हैं।

टॉप रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स अपने टीम मेंबर फरारी फेयरटेक्स को रिप्लेस करेंगे, जिनका सामना खतरनाक ब्राजीलियाई स्ट्राइकर फिलिपे लोबो से होगा।

इस समय सैमापेच को शानदार लय हासिल है। वो रिट्टेवाडा पेटयिंडी और पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर झांग चेंगलोंग को लगातार 2 मैचों में हरा चुके हैं।

दूसरी ओर, लोबो ने ONE में अपने पहले 2 मैचों में क्रमशः योडपनोमरूंग जित्मुआंगनोन और रोडलैक पीके साइन्चाई के रूप में 2 दिग्गज एथलीट्स को मात दे चुके हैं। मगर वो अब मार्च 2022 में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत पाने में नाकाम रहने के बाद दोबारा जीत की लय वापस पाना चाहते हैं।

इवेंट के फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में बोस्नियाई-कनाडाई एथलीट डेनिस पुरिच, ब्लैक पैंथर को रिप्लेस कर ब्रिटिश स्टार जैकब स्मिथ का सामना करेंगे।

37 वर्षीय पुरिच को मई 2022 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में हार मिली थी, लेकिन उसके कुछ महीनों बाद उन्होंने रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट तगीर खलीलोव को हराकर दोबारा जीत की लय वापस प्राप्त की।

दूसरी ओर, स्मिथ को ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मैच में रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ हार मिली थी। इसलिए वो ONE में अपने दूसरे मैच को जीतकर ग्लोबल स्टेज पर नई पहचान बनाना चाहेंगे।

यहां देखिए ONE Fight Night 9: Nong-O vs. Haggerty के पूरे बाउट कार्ड को।

ONE Fight Night 9: Nong-O Vs. Haggerty का पूरा बाउट कार्ड

  • नोंग-ओ हामा vs. जोनाथन हैगर्टी (ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • हलील अमीर vs. मॉरिस अबेवी (MMA – लाइटवेट)
  • बोकांग मासूनयाने vs. हिरोबा मिनोवा (MMA – स्ट्रॉवेट)
  • सैमापेच फेयरटेक्स vs. फिलिपे लोबो (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • डेनिस ज़ाम्बोआंगा vs जूली मेज़ाबार्बा (MMA – एटमवेट)
  • ईसी फिटिकेफु vs. वालमीर डा सिल्वा (MMA – वेल्टरवेट)
  • मेंग बो vs. डयाने कार्डोसो (MMA – स्ट्रॉवेट)
  • डेनिस पुरिच vs. जैकब स्मिथ (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • हान ज़ी हाओ vs. असा टेन पॉ (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • झानलो मार्क सांगियाओ vs मैटियस फारिनेली (MMA – बेंटमवेट)

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.