टिफनी टियो ने मियूरा को हराकर की जबरदस्त वापसी

Tiffany Teo defeats Ayaka Miura ONE KING OF THE JUNGLE

ONE सर्कल से 15 महीने दूर रहने के बावजूद टिफनी “नो चिल” टियो ने जापान की अयाका मियूरा के खिलाफ अपनी वापसी के मुकाबले में जबरदस्त काबिलियत दिखाई।

टियो ने सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार, 28 फरवरी को ONE: KING OF THE JUNGLE में मियूरा के खिलाफ अपने स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच के तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) से जीत दर्ज की।

Tiffany "No Chill" Teo 🇸🇬 FINISHES Ayaka Miura 🇯🇵

Tiffany "No Chill" Teo 🇸🇬 FINISHES Ayaka Miura 🇯🇵 to earn a shot at Xiong Jing Nan's ONE Strawweight World Title!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/KOTJWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, February 28, 2020

मियूरा पहले ही राउंड में फिनिश करने के करीब आ गईं। उन्होंने डीप आर्म ट्रायंगल में विरोधी को फंसा लिया और एक तरफ से अपना नियंत्रण बना लिया।

राउंड खत्म होने में तब दो मिनट से भी ज्यादा का वक्त बचा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि Team Highlight Reel की 30 वर्षीय एथलीट के पास वहां से बच निकलने का कोई रास्ता ही नहीं है लेकिन उन्होंने आखिरकार बच निकलने का एक रास्ता ढूंढ लिया और राउंड खत्म होने से पहले पंचों से उन पर जोरदार प्रहार करके अपना बदला लिया।

“नो चिल” ने दूसरे राउंड में मैच पर अपना कंट्रोल बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने बेहतर टेकडाउंस का प्रदर्शन किया। वो लेफ्ट हुक और स्ट्रेट-राइट कॉम्बिनेशन के साथ आगे आईं और उन्होंने मियूरा को लड़खड़ा दिया। इसके बाद जापानी एथलीट पहले राउंड की अपनी सफलता को दोहरा नहीं सकीं और अटैक करने में असमर्थ रहीं।

Tiffany Teo defeats Ayaka Miura ONE KING OF THE JUNGLE

मियूरा को आखिरी राउंड में मजबूत टेकडाउन के साथ मशक्कत करनी पड़ी और सिंगापुर की एथलीट अपनी विरोधी पर लगातार दबाव बनाती रहीं। “नो चिल” ने मियूरा को पंचों और किक्स लगाई। उसके बाद विरोधी के आगे आकर सामना करने के लिए उन्हें ललकारा।

जवाब में जापानी एथलीट ने एक टेकडाउन की कोशिश की लेकिन टियो ने अपने विरोधी को पस्त किया और उन पर चढ़ने की कोशिश कर दी।

“नो चिल” ने उनके शरीर और सिर पर लगातार तब तक कई घूंसे मारे, जब तक कि रेफरी ने राउंड खत्म होने के 15 सेकंड पहले ही मुकाबले को रोक नहीं दिया।

Tiffany Teo defeats Ayaka Miura ONE KING OF THE JUNGLE

इस जीत ने टियो के रिकॉर्ड को 9-1 से बेहतर बना दिया है। इस तरह वो ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान के साथ एक रीमैच करने के लिए खुद को साबित कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: ऋतु फोगाट ने एकतरफा मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज की

हमारे सर्वे में हिस्सा लेकर VVIP अनुभव जीतें!

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.