स्टार्स ने नोंग-ओ Vs.जोनाथन हैगर्टी वर्ल्ड टाइटल बाउट को लेकर भविष्यवाणी की

nong o jonathan haggerty 1200X800

22 अप्रैल को दुनिया भर के फैंस इस साल की सबसे शानदार वर्ल्ड टाइटल फाइट्स में से एक के गवाह बनेंगे।

लंबे समय से ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा अपने खिताब को ONE Fight Night 9 के मेन इवेंट में पूर्व फ्लाइवेट मॉय थाई किंग जोनाथन हैगर्टी के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

नोंग-ओ अप्रैल 2018 में रिटायरमेंट से बाहर आने के बाद से अपराजित रहे हैं। 36 साल के थाई दिग्गज ने सीधे-सीधे 10 प्रतिद्वंदियों को पराजित किया। इसमें बेंटमवेट मॉय थाई ताज अपने नाम करना, लगातार 7 बार वर्ल्ड टाइटल का बचाव करना और अपने पिछले 5 प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट करना शामिल है।

हालांकि, 26 साल के हैगर्टी के पास उनके जैसा तो रिकॉर्ड नहीं है, फिर भी वो ग्लोबल स्टेज पर काफी प्रभावशाली रहे हैं। ब्रिटिश सुपरस्टार ने 2019 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू के दौरान भविष्य के ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोसेफ लसीरी को हराया था। उसके 4 महीने बाद ही दिग्गज फाइटर सैम-ए गैयानघादाओ को पराजित करके फ्लाइवेट खिताब पर कब्जा किया था।

“द जनरल” लगातार 3 मुकाबले जीतकर विजय रथ पर सवार होते हुए सकारात्मक रफ्तार बनाए हैं। उनका मानना है कि वो ही इकलौते फाइटर हैं, जो नोंग-ओ के एकाधिकार को समाप्त कर पाएंगे।

थाईलैंड के बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में इस महत्वपूर्ण मुकाबले के शुरू होने से पहले ONE Championship के कुछ बड़े स्टार्स ने मेन इवेंट के लिए भविष्यवाणियां की हैं।

सुपरलैक कियातमू9

“मुझे लगता है कि जोनाथन का अनुभव नोंग-ओ से कहीं से मेल नहीं खाता है। वो एक उच्च स्तर के आईक्यू वाले दिग्गज एथलीट हैं। उनके हमले एक ही वक्त में करारे और नुकसान पहुंचाने वाले होते हैं। इस वजह से मुझे लगता है कि जोनाथन के लिए नोंग-ओ के खिलाफ ये मुकाबला मुश्किल भरा होगा।”

स्टैम्प फेयरटेक्स

“मुझे लगता है कि नोंग-ओ हामा ही जीतेंगे। वो एक महान एथलीट हैं। वो हेवी हिटर होने के साथ ऑलराउंड फाइटर भी हैं। हैगर्टी के लिए मुझे लगता है कि वो युवा हैं, उनके पास अभी उतना अनुभव नहीं है। हां, मगर उनके पास खतरनाक प्रहारों में एल्बो और जोरदार किक है। मुझे भरोसा है कि नोंग-ओ इस बाउट को निश्चित रूप से जीतेंगे।”

सुपरबोन सिंघा मावेन

“मुझे लगता है कि पहले दो राउंड में मुकाबला नज़दीकी होगा, लेकिन तीसरे राउंड के बाद लगता है कि नोंग-ओ हावी हो जाएंगे। उनमें गज़ब की प्रतिभा और जुनून है। वो तीसरे राउंड में भी लगातार हमले करने की क्षमता रखते हैं। मेरी भविष्यवाणी के अनुसार, नोंग-ओ तीसरे राउंड में नॉकआउट के जरिए ही जीतेंगे।”

जैकी बुंटान

“मैं दोनों की फैन हूं। ये बड़ी बात है कि हैगर्टी बराबरी से नोंग-ओ का सामना कर सकते हैं क्योंकि उनकी पहली बाउट सैम-ए के साथ थी, जो बड़ा नाम हैं। हालांकि, हैगर्टी जिस डिविजन में मुकाबले कर रहे थे, ये उससे भी एक पायदान ऊपर है। ये नोंग-ओ का डिविजन है। वो देखने और सीखने के लिहाज़ से मेरे पसंदीदा फाइटर हैं इसलिए मैं नोंग-ओ को विजेता के रूप में देख रही हूं।”

लियाम हैरिसन

“बेझिझक नोंग-ओ मेरे पसंदीदा हैं। मुझे उम्मीद है कि हैगर्टी मुकाबले के दौरान खतरनाक हमले करेंगे और फिर कुछ ऐसे दांव-पेच लगाएंगे, जो किसी ने नहीं सोचे होंगे। हालांकि, आप नोंग-ओ को नजरअंदाज नहीं कर सकते। उन्होंने इस डिविजन में अपने पिछले मुकाबलों में जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसके बाद तो उनके विपरीत दांव लगाना कहीं से समझदारी भरा फैसला नहीं हो सकता।”

अहमद मुजतबा

“ये बेहद कठिन मुकाबला होगा। दोनों ही एथलीट ताकतवर हैं, लेकिन मैं नोंग-ओ को चुनूंगा क्योंकि उनका गेम ही इतना अद्भुत है। हैगर्टी अच्छे फाइटर हैं और उनके पास बेहतरीन स्किल्स हैं। मुझे वो पसंद हैं, लेकिन नोंग-ओ की बात ही कुछ और है। वो अलग ही तरह के फाइटर हैं।”

पेटटानोंग पेटफर्गस

“मुझे लगता है कि दोनों एथलीट्स शुरुआती राउंड्स में आगे और पीछे रहकर हमले करेंगे क्योंकि तब तक उनके पास एनर्जी होगी। फिर जब तीसरा या उसके बाद के राउंड आएंगे तो मुझे लगता है कि जोनाथन शायद नोंग-ओ की सहन-शक्ति और ताकत के सामने टिक ना पाएं और अंत में हार मान लें। मुझे ये भी लगता है कि बाउट आगे नहीं जाएगी। हो सकता है कि तीसरे राउंड से आगे ना जाए। इसके अलावा, नोंग-ओ अपने घर में मुकाबला करेंगे, जिससे उन्हें रिंग में काफी प्रोत्साहन भी मिलेगा।”

सैमापेच फेयरटेक्स

“विजेता बनने वाली बात इस पर निर्भर करेगी कि कौन पहले गलती करता है। अगर नोंग-ओ लापरवाही करते हैं तो वो बाहर हो सकते हैं, लेकिन मॉय थाई के मामले में वो नंबर-1 हैं। उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। इस बाउट में अगर नोंग-ओ अपने शरीर को अच्छी तरह से तैयार करें तो मुझे लगता है कि वो हमेशा की तरह प्रतिद्वंदी को नॉकआउट कर सकते हैं।”

निकलस लारसेन

“नोंग-ओ और हैगर्टी दोनों मेरे पंसदीदा हैं। मुझे लगता है कि ये मुकाबला हैगर्टी के लिए बहुत बड़ा होगा। मैं उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं। नोंग-ओ के लिए बस इतना कहूंगा कि वो लाजवाब हैं। मुझे लगता है कि ये हैगर्टी के लिए सबसे मुश्किल चुनौती होगी।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.