जोनाथन हैगर्टी को नोंग-ओ का वर्चस्व समाप्त करने का भरोसा – ‘मैं सबसे खतरनाक फाइटर हूं’

Jonathan Haggerty Vladimir Kuzmin ONE on Prime Video 4 1920X1280 65

भले ही जोनाथन हैगर्टी को उम्मीद से पहले ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती देने का मौका मिल गया हो, लेकिन वो इसका पूरा फायदा उठाने की फिराक में हैं।

पूर्व फ्लाइवेट मॉय थाई किंग ONE Fight Night 9 में नोंग-ओ हामा को बेल्ट के लिए ललकारेंगे। उन्होंने थाईलैंड के बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में स्ट्राइकिंग दिग्गज को पराजित कर ताज से बेदखल करने के अवसर को स्वीकार लिया है।

व्लादिमीर कुज़मिन से कैचवेट मुकाबले में जीत के बाद हैगर्टी को टाइटल फाइट का मौका मिला है और वो पहले बेंटमवेट डिविजन में खुद को साबित करने की योजना बना रहे हैं।

हालांकि, जब ONE मैचमेकर्स ने 22 अप्रैल को उन्हें नोंग-ओ से भिड़ने के लिए फाइनल किया था तो वो इस बेहतरीन मौके को किसी भी कीमत पर ठुकरा नहीं सके।

“द जनरल” ने बतायाः

“इतनी जल्दी मुझे वर्ल्ड टाइटल मैच का मौका पाने की उम्मीद नहीं थी। लगा था कि मैं एक और फाइट करने वाला हूं। हालांकि, अब उन्होंने निर्णय कर लिया कि बारी इस बार मेरी है और उनसे मुकाबले के काबिल मैं हूं तो उन्होंने मुझे वो मौका दे दिया।

“तब भी ये नहीं कहूंगा कि मैं ही एक मात्र विकल्प था, लेकिन ये जरूर कहूंगा कि मैं सबसे खतरनाक फाइटर हूं, जिससे वो भिड़ेंगे। मैं दूसरे वर्ल्ड टाइटल को पाने के लिए बेताब हूं। खिताब मेरे करीब है और मुझे उसे दोनों हाथों से पकड़ना है।”

फ्लाइवेट डिविजन से ऊपर जाने के बाद हैगर्टी ने कहा कि वो खुद को एक नए फाइटर के रूप में महसूस कर रहे हैं।

हालांकि, कुज़मिन के साथ बाउट के दौरान नए भार वर्ग की चुनौतियां उनके लिए कम नहीं थीं, लेकिन ग्रेट ब्रिटेन के एथलीट सर्कल के अंदर 148 पाउंड की बाउट में पहले से ज्यादा सहज नज़र आए।

उन्हें लगता है कि ये कदम मानसिक व शारीरिक रूप से उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगा और उन्हें अपराजित बेंटमवेट मॉय थाई टाइटल होल्डर का सामना करने के लिए मजबूत स्थिति प्रदान करेगा।

हैगर्टी ने कहाः

“61 किलो (135 पाउंड फ्लाइवेट लिमिट) पर मुझे थकान महसूस होती थी। बीच-बीच में स्टूल से उठने के लिए भी कोशिश करनी पड़ती थी, लेकिन अब मैं हाइड्रेटेड हूं। मैं ताकतवर महसूस करता हूं। अब मुझे खाने के लिए बहुत कुछ मिल रहा है।

“इस वजह से फाइट कैंप भी आसान और कम तनावपूर्ण हो गया है। आप जानते हैं कि वो क्या कहते हैं? एक प्रसन्न एथलीट ही खतरनाक फाइटर होता है। तो हां, मैं तैयार हूं। मुझे बेहतर बनकर आगे बढ़ने का रास्ता मिल गया है।”

नोंग-ओ को झटका देने की उम्मीद कर रहे हैगर्टी

ONE के ऑल-स्ट्राइकिंग डिविजंस के इतिहास में नोंग-ओ हामा सबसे सफल वर्ल्ड चैंपियन हैं। उन्होंने 8 ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीतने के साथ 10-0 का शानदार विजयी रिकॉर्ड बना रखा है।

थाई दिग्गज भी हर मैच में जीत के साथ मजबूत होते गए। उन्होंने अपने पिछले 5 प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट किया।

हालांकि, प्रतिद्वंदी का दबदबा हैगर्टी को बेहतर प्रदर्शन करने से नहीं रोकता है। चालाक इंग्लिश फाइटर को लगता है कि उनके प्रतिद्वंदी उन्हें कम आंक रहे हैं। ऐसे में जब वो बैंकॉक में बाउट करेंगे तो पूरा गेम पलटना चाहेंगे।

उन्होंने कहाः

“ये बात आपको बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है कि वो हर किसी को नॉकआउट कर देते हैं। ये मुझे कठिन ट्रेनिंग की प्रेरणा देता है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि अब मेरा समय आ गया है और मैं उन्हें हराने वाला हूं। मैं तीसरे राउंड में ऐसा करने वाला हूं।

“फ्लाइवेट में मैं थक जाता था, लेकिन मुकाबला चलता रहता था। मैं उससे थक गया था लेकिन तब भी पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ने में जुटा था। मैं अब भार वर्ग में ऊपर आ गया हूं। मैं पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं। इस वजह से मैं पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक हो गया हूं।

“मुझे लगता है कि नोंग-ओ के लिए ये एक मुश्किल भरी रात होने वाली है। मुझे ये भी लगता है कि वो मुझे थोड़ा हल्के में लेंगे। मैं चाहता भी हूं कि वो ऐसा ही करें क्योंकि मैं उन्हें झटका देने वाला हूं। मैं पूरी ताकत के साथ सर्कल में आ रहा हूं और स्टॉपेज के लिए तैयार हूं।”

बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में नोंग-ओ के लगातार हमलों को रोकने का हैगर्टी को पूरा भरोसा है और खिताब जीतने के साथ भविष्य के लिए उनके पास पहले से ही कुछ बड़ी योजनाएं हैं।

किसी और चीज़ से ज्यादा वो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन को अपने शहर में लाना पसंद करेंगे और यूके के मॉय थाई GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) का तमगा रखने वाले सबसे खतरनाक दिग्गज फाइटर लियाम हैरिसन के साथ फाइट करना पसंद करेंगे, जो नोंग-ओ की एक खतरनाक लेग किक के बाद वर्ल्ड टाइटल बाउट में हार गए थे।

“द जनरल” ने आखिर में कहाः

“असलियत में, मुझे लगता है कि लियाम हैरिसन अपने पैर की वजह से टाइटल बाउट में बराबर से मुकाबला नहीं कर पाए थे। ऐसे में एक बार नोंग-ओ को हरा दूं तो मैं उन्हें इंग्लैंड के लंदन के वैम्बली स्टेडियम में चुनौती देने का मौका दे पाऊं।

“इस तरह मैं यूके के फैंस को वो देना चाहता हूं, जो वो चाहते हैं। यही मेरे लिए सबसे बड़ी चीज है। मुझे ऐसा लगता है कि उनकी यही डिमांड है और मैं भी असलियत में यही चाहता हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.