ONE: NO SURRENDER के लिए एथलीट्स ने आखिरी बार कैंप में किस तरह ट्रेनिंग की

Rodtang Jitmuangnon ONE A NEW TOMORROW press conference

आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ और इस हफ्ते ONE Championship इवेंट का आयोजन करने वाली है।

COVID-19 महामारी के कारण करीब 5 महीने के लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार, 31 जुलाई को ONE की वापसी हो रही है।

ONE: NO SURRENDER थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित होना है और बाउट कार्ड में कुल 6 मुकाबले शामिल हैं। साथ ही शो में एक से बढ़कर एक वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकर्स भाग ले रहे हैं।

अब इवेंट कुछ ही दिन की दूरी पर है इसलिए एथलीट्स अब अपने-अपने ट्रेनिंग कैंप्स से निकलकर बैंकॉक आने की तैयारी कर रहे हैं। यहां देखिए आखिरी पलों में ONE सुपरस्टार्स किस तरह ट्रेनिंग कर रहे हैं।

रोडटंग जित्मुआंगनोन और स्टैम्प फेयरटेक्स

https://www.instagram.com/p/CC91vvfJACV/

कुछ दिन पहले ही ट्रेनिंग कैंप से थोड़ा समय निकालकर रोडटंग ने अपनी गर्लफ्रेंड स्टैम्प फेयरटेक्स के साथ अपना 23वां जन्मदिन मनाया है।

पेचडम पेटयिंडी एकेडमी

अपनी ट्रेनिंग के आखिरी सेशंस में से एक “द बेबी शार्क” ने अपनी ट्रेडमार्क लेफ्ट राउंडहाउस किक से एक तरबूज को तोड़ा।

पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी

पेटमोराकोट, योडसंकलाई के दमदार बॉडी शॉट्स को झेलने के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं।



योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स

https://www.instagram.com/p/CDBiwQiFsAE/

“द बॉक्सिंग कंप्यूटर” ने थोड़े समय के लिए शैडोबॉक्सिंग कर खुद को शांत किया।

सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग

“द किलर किड” ने अपने आखिरी ट्रेनिंग सेशन में अपनी टीम के साथ दौड़ लगाई।

सुपरबोन

पेचडम की तरह ही सुपरबोन ने भी राउंडहाउस किक से तरबूज को तोड़ा और अब वो सिटीचाई के खिलाफ धमाकेदार मुकाबले के लिए कमर कस चुके हैं।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: NO SURRENDER मिस नहीं करना चाहिए

न्यूज़ में और

Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800