तवनचाई हुए बाहर, अब ONE Friday Fights 126 में लिउ मेंगयैंग से भिड़ेंगे शैडो

shadowliu

बीते हफ्ते ONE Fight Night 35 में एक जबरदस्त नॉकआउट के चंद दिनों बाद ही शैडो सिंघा माविन की एक्शन में वापसी होने जा रही है और इस बार वो ONE Friday Fights 126 में होने वाले फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में शिरकत करेंगे।

थाई स्टार का सामना एशिया प्राइमटाइम पर होने वाले इवेंट में “स्पीरिट ड्रैगन” लिउ मेंगयैंग से होगा और इसका लाइव प्रसारण शुक्रवार, 26 सितंबर को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया जाएगा।

पहले लिउ का सामना ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई से होना था, जो कि अपना किकबॉक्सिंग डेब्यू करने जा रहे थे। लेकिन एक चोट की वजह से उन्हें इस मुकाबले से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

फरवरी 2024 में किए गए अपने प्रमोशनल डेब्यू के बाद से ही शैडो जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं।

25 वर्षीय थाई स्टार ने लगातार पांच जीत अपने नाम कीं, जिसमें पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जिमी विन्यो और कई बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग को शिकस्त दी और इस दौरान मार्च में छह अंकों की राशि वाला ONE Championship कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया।

शैडो ने हाल ही में हुए ONE Fight Night 35 में स्पिनिंग बैकफिस्ट की मदद से #2 रैंक के फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर बैमपारा कौयाटे को नॉकआउट कर सबसे यादगार प्रदर्शन किया।

ONE Friday Fights 126 का ये मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में शैडो का पहला किकबॉक्सिंग मैच होगा, लेकिन लिउ उनके लिए बहुत बड़ी चुनौती बन सकते हैं।

लिउ ने पिछले साल दिसंबर में किए गए अपने प्रमोशनल डेब्यू से दुनिया को चौंका दिया था क्योंकि उन्होंने भविष्य के ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन मासाकी नोइरी को सर्वसम्मत निर्णय से पराजित किया।

मगर उसके बाद अप्रैल में मोहम्मद सियासरानी के खिलाफ उन्हें विभाजित निर्णय से हार का सामना करना पड़ा। अब 22 वर्षीय स्टार का पूरा प्रयास होगा कि वो जीत की पटरी पर वापस लौटें।

ONE Friday Fights 126 से जुड़ी जानकारी के लिए onefc.com पर बने रहिए।

किकबॉक्सिंग में और

Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo
Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle
Joshua Pacio punches Mansur Malachiev in their first MMA fight