ONE Fight Night 15 में जो नाटावट का सामना करेंगे तवनचाई, चोट की वजह से बाहर हुए सुपरबोन

Tawanchai PK Saenchai Davit Kiria ONE Fight Night 13 90

सुपरबोन सिंघा माविन शनिवार, 7 अक्टूबर को तवनचाई पीके साइन्चाई के खिलाफ होने वाले ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में इन दो फाइटर्स के बीच की बाउट ONE Fight Night 15 को हेडलाइन करने वाली थी, लेकिन सुपरबोन को लगी चोट के कारण अब ये मुकाबला नहीं हो पाएगा।

अब तवनचाई लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले इवेंट में फाइट के लिए तो उतरेंगे, लेकिन उनकी बेल्ट दांव पर नहीं लगी होगी।

फेदरेवट मॉय थाई चैंपियन दूसरे खेल में भी बेल्ट जीतने की कोशिश को जारी रखेंगे और इसी क्रम में फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में उनका सामना “स्मोकिन” जो नाटावट से होगा।

इस कारण ONE Fight Night 15 को अब पूर्व डिविजनल किंग थान ली और उभरते हुए स्टार इल्या फ्रेमानोव के बीच होने वाली ONE अंतरिम फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल फाइट हेडलाइन करेगी।

तवनचाई अगस्त महीने में अपने ONE किकबॉक्सिंग डेब्यू में शानदार लय में नजर आए थे। उन्होंने अनुभवी किकबॉक्सर डेविट कीरिया का सामना किया और उन्हें बुरी तरह से पछाड़ा।

24 वर्षीय सुपर्सटार ने तीसरे राउंड में एक जबरदस्त लेफ्ट किक लगाकर कीरिया का हाथ तोड़ दिया था। उन्होंने किक को ब्लॉक करने के लिए हाथ ऊपर किया था, लेकिन ज्यादा चोट खानी पड़ी।

हालांकि, नाटावट को अपने प्रतिद्वंदी के मुकाबले किकबॉक्सिंग में अधिक अनुभव प्राप्त है।

उन्होंने ONE में रहते हुए मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में फाइट की हैं। 2019 और 2021 में हुई ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री में उन्होंने दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स का सामना किया, जिसमें मौजूदा चैंपियन चिंगिज़ अलाज़ोव और महान जियोर्जियो पेट्रोसियन शामिल हैं।

स्मोकिन’ जो ने पेटटानोंग पेटफर्गस और कोस्मो अलेक्सांद्रे जैसे धुरंधरों के खिलाफ जीत हासिल की हैं।

7 अक्टूबर को दोनों में से किसी एक को मिली जीत काफी फायदा पहुंचा सकती है।

तवनचाई ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप को अपने ट्रॉफी कैबिनेट में शामिल करने के काफी करीब पहुंच जाएंगे तो वहीं नाटावट को प्रोमोशन के सबसे बड़े स्टार्स में से एक के खिलाफ जीत काफी वाहवाही दिलाएगी।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)