सुपरबोन ONE 173 के मेन इवेंट में मासाकी नोइरी को हराकर बने अनडिस्प्यूटेड ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन

Superbon Masaaki Noiri ONE 173 22 scaled

सुपरबोन ने अपने प्रतिद्वंदी के देश में जाकर साबित किया कि क्यों वो किकबॉक्सिंग किंग हैं।

रविवार, 16 नवंबर को टोक्यो के एरियाके एरीना में 35 वर्षीय स्टार ने ONE 173 के मेन इवेंट में अंतरिम चैंपियन मासाकी नोइरी को पांच राउंड तक पछाड़ा और ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप को यूनिफाई करने में सफलता पाई।

जनवरी में तवनचाई पीके साइन्चाई के खिलाफ दो खेलों के वर्ल्ड चैंपियन बनने में असफल रहने के बाद सुपरबोन के सामने कई सारे सवाल खड़े थे, मगर उन्होंने बड़ी बखूबी के साथ इनके जवाब दिए।

पहले राउंड में सुपरबोन ने अपनी लेफ्ट हाई किक लगाई तो वहीं नोइरी काफ किक्स लगाते हुए नजर आए। दूसरे राउंड तक दोनों फाइटर्स को रेफरी द्वारा क्लिंच करने की वजह से चेतावनी मिल चुकी थी। थाई सुपरस्टार ने अपनी लेफ्ट किक्स की संख्या बढ़ाई। नोइरी ने आक्रामकता के साथ आगे बढ़ते हुए पंचों के साथ जवाब दिया।

Team Vasileus के स्ट्राइकर के अटैक का Superbon Training Camp के फाउंडर पर कोई खासा असर नहीं दिख रहा था बल्कि इसके बाद तीसरे राउंड में उनका खतरनाक रूप देखने को मिला।

Superbon Masaaki Noiri ONE 173 12

सुपरबोन ने अपनी ट्रेडमार्क स्टेप-इन नी लगाई तो वहीं नोइरी ने करीब आकर वार किए।

चौथे राउंड में सुपरबोन ने दबदबा कायम कर लिया था। उन्होंने पूरे दम के साथ सर्कल के बीच में रहकर पंच और बैकफुट से किक्स लगाईं। जापानी स्ट्राइकर की बात करें तो वो पीछे हटने को तैयार नहीं थे और वार का जवाब पलटवार के साथ दे रहे थे।

इस बढ़ते दबाव के बावजूद नोइरी ने डिविजनल चैंपियन को पांचवे राउंड तक जमकर छकाने का प्रयास किया।

उन्होंने सुपरबोन के पंच खाने के बावजूद आगे बढ़ना जारी रखा। लेकिन स्टेप-इन नी ने उनकी लय बिगाड़ दी। सुपरबोन ने वार की संख्या में इजाफा किया तो अंतरिम चैंपियन ने ये वार सहे।

जब मैच की आखिरी घंटी बजी तो तीनों जजों ने थाई सुपरस्टार को विजेता घोषित किया। इस जीत के साथ उन्होंने ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप को यूनिफाई कर दिया और अब उनका रिकॉर्ड 117-37 हो गया है। इसके बाद #1 रैंक के फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर ने साफ कर दिया है कि उनका लक्ष्य अब भी दो खेलों का चैंपियन बनना है।

किकबॉक्सिंग में और

Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott