ONE: BAD BLOOD में योडकाइकेउ से जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद कर रही हैं स्टैम्प फेयरटेक्स

Stamp Ritu Phogat WINTERWARRIORS 1920X1280 12 768x512

शुक्रवार, 11 फरवरी को ONE: BAD BLOOD में योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स की वापसी हो रही है और थाई मेगास्टार स्टैम्प फेयरटेक्स जानती हैं कि योडकाइकेउ काफी एथलीट्स से बेहतर हैं क्योंकि उन्होंने अपने टीम मेंबर को कड़ी मेहनत करते देखा है।

स्टैम्प और योडकाइकेउ Fairtex Training Center में काफी समय एकसाथ बिताते हैं और इस फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में स्टैम्प अपने साथी से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रही हैं, जहां उनका सामना “डायनामिक” वू सुंग हूं से होगा।

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन ने कहा, “मैं उन्हें रोज ट्रेनिंग करते हुए देखती हूं। वो बहुत प्रतिबद्ध हैं और बहुत फुर्तीले हैं।”

“पिछले मैच में उन्हें हार मिली, लेकिन इस बार वो धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज करने को बेताब हैं। खासतौर पर तब, जब उनके सामने परफॉर्मेंस बोनस जीतने का मौका हो।”

जब 24 वर्षीय फीमेल स्टार ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्किल्स में सुधार करने के लिए Fairtex सेंटर को जॉइन किया, तभी से योडकाइकेउ उनके अच्छे दोस्त बने रहे हैं।

जब उन्होंने फेमस जिम को जॉइन किया, तब “Y2K” ही अकेले एथलीट थे जो MMA में फाइट कर रहे थे। इसलिए दोनों ने काफी समय तक एकसाथ ट्रेनिंग की और इस दौरान अच्छे दोस्त भी बने।

स्टैम्प ने कहा, “हमारी दोस्ती इसलिए गहरी होती गई क्योंकि योडकाइकेउ मुझसे पहले MMA एथलीट बन चुके थे। मैं यहां MMA के गुर सीखने आई थी और उस समय यहां केवल योडकाइकेउ ही एकमात्र MMA एथलीट थे।”

“मैंने उन्हें ट्रेनिंग करते देखा, उनका नाम पूछा, इस तरह से हम एक-दूसरे से मिले। उसके बाद हम एक साथ ट्रेनिंग करते रहे हैं और अच्छे दोस्त भी हैं।”

स्टैम्प अपने 30 वर्षीय साथी की स्किल्स और कठिन परिश्रम से प्रभावित हुई हैं।

“Y2K” ने स्टैम्प को एक टॉप लेवल की एथलीट बनने में काफी मदद की है, जिन्हें फैंस परफॉर्म करते देखना बहुत पसंद करते हैं।

उन्होंने कहा, “योडकाइकेउ एक खतरनाक एथलीट हैं। ONE में आने से पहले उन्होंने Kunlun Fight टूर्नामेंट में भाग लिया और मैंने उनकी सभी फाइट्स को देखा, जिनसे मैं बहुत प्रभावित हुई। वो बहुत ताकतवर हैं और स्किल्स की कोई कमी नहीं है और वो रिस्क लेने में भी कभी नहीं कतराते।”

“वो हमेशा फैंस का मनोरंजन करते आए हैं, जिससे मैं बहुत प्रभावित हुई हूं। उन्हीं के कारण मुझे फैंस का भरपूर मनोरंजन करने का प्रोत्साहन मिलता है और वो मुझे अपने असली रूप में बने रहने की प्रेरणा भी देते हैं।”



पूर्व ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन का कहना है कि इस शुक्रवार सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में लोगों को एक बार फिर योडकाइकेउ का अलग रूप देखने को मिलेगा।

साथ ही उन्होंने अच्छा दिखने के लिए योडकाइकेउ को एक नई सलाह भी दी है।

स्टैम्प ने बताया, “मैंने उनसे पूछा कि इस बार वो अपने बालों का रंग कैसा रखेंगे क्योंकि उन्हें बालों को कलर करना बहुत पसंद है। उन्होंने कहा कि वो पहले की तरह हरे बालों के साथ एंट्री लेंगे क्योंकि वो जोकर कैरेक्टर के बड़े फैन रहे हैं।”

“मैंने ज्यादा अच्छा दिखने के लिए उन्हें अपने नाखूनों को रंगने की सलाह दी क्योंकि ONE अपने एथलीट्स को नाखूनों पर रंग लगाने की इजाजत देता है। मैंने उन्हें नाखूनों को हरे और काले रंग से रंगने की सलाह दी है।

“मुझे लगता है कि उनके जैसे मनोरंजक एथलीट्स पर ये कॉम्बिनेशन अच्छा लगेगा। मेरे हिसाब से ये नया प्रयोग उन्हें पहले से भी ज्यादा बड़े आकर्षण का केंद्र बनाएगा।”

मगर लुक्स से ज्यादा परफॉर्मेंस मायने रखती है और स्टैम्प मानती हैं कि अपने 4 मैचों के ONE करियर में पहली हार झेलने के बाद वो धमाकेदार अंदाज में वापसी करेंगे।

स्टैम्प ने अपने साथी को जिम में मेहनत करते देखा है और उन्हें भरोसा है कि योडकाइकेउ बड़ी जीत दर्ज करेंगे।

स्टैम्प ने कहा, “वो अन्य एथलीट्स की तुलना में बहुत कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। वो सीमाओं को पार करते हुए खुद को पुश कर रहे हैं।”

“अगर उनके विरोधी भी स्ट्राइकर हैं तो मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि योडकाइकेउ एक प्रोफेशनल मॉय थाई फाइटर हैं। वो कभी अपने विरोधी को आसानी से अटैक करने का मौका नहीं देते और दमदार शॉट्स के प्रभाव को भी झेल सकते हैं।

“उनकी कड़ी ट्रेनिंग को देखने के बाद मुझे भरोसा है कि जीत उन्हें ही मिलेगी और उनका आत्मविश्वास बहुत बढ़ा हुआ है।”

ये भी पढ़ें: ONE: BAD BLOOD के मुकाबले को फिनिश के जरिए जीतना चाहती हैं बी गुयेन

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)