ONE 168: Denver में लियाम हैरिसन के खिलाफ मॉय थाई दिग्गजों की फाइट के लिए सेकसन तैयार

Seksan Or Kwanmuang River Daz ONE Friday Fights 46 52 scaled

सेकसन ओर क्वानमुआंग ने खुद को 2023 के सबसे मनोरंजक फाइटर्स में से एक साबित किया था और अब वो उसी दर्जे को ONE 168: Denver में लियाम “हिटमैन” हैरिसन के खिलाफ हासिल करने का प्रयास करेंगे।

35 वर्षीय थाई स्टार चोट के कारण अप्रैल महीने से एक्शन से दूर हैं, लेकिन अब वो पूरी तरह से ठीक होकर 7 सितंबर को अमेरिका के बॉल एरीना में वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

फैंस हैरिसन के खिलाफ होने वाले 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि दोनों ही स्ट्राइकर्स बहुत ही धमाकेदार मैचों के लिए मशहूर हैं।

सेकसन को लगता है कि जब सर्कल में दो दिग्गज होंगे तो नॉन स्टॉप वार पलटवार देखने को मिलेंगे।

“द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ने onefc.com को बताया: 

“हम दोनों में एक दूसरे को नॉकआउट करने की काबिलियत है क्योंकि हमारा स्टाइल एक जैसा है। ऐसे में मैं मानता हूं कि ये मैच तीनों राउंड तक नहीं जाएगा।

“लेकिन अगर ये फाइट मैच की आखिरी घंटी तक गई तो तीनों राउंड जोरदार एक्शन दिखेगा।”

एक तरफ हैरिसन पहले ही कह चुके हैं कि उनकी मुख्य प्राथमिकता अमेरिकी फैंस का मनोरंजन करना है, भले ही मैच का नतीजा कुछ भी रहे।

वहीं सेकसन भी एक यादगार प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन उन्हें तेज-तर्रार स्ट्राइक्स लगाने वाले ब्रिटिश दिग्गज के खिलाफ खुद को साबित करना है:

“मेरे लिए इस फाइट को जीतना बहुत अहम है क्योंकि काफी सारे फैंस का मानना है कि उनके सामने मेरा कोई मुकाबला नहीं है। उन्हें लगता है कि मैं नॉकआउट होने वाला हूं।

“अगर मैं उन्हें हरा पाया तो ONE में एक और कदम बढ़ा लूंगा।”

लियाम हैरिसन से मिले सम्मान से गदगद हैं सेकसन

यकीनन ONE 168: Denver में दोनों एक दूसरे पर बिना रुके अटैक करेंगे, लेकिन सेकसन ओर क्वानमुआंग और लियाम हैरिसन एक दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं।

दोनों ही बहुत सम्मानित और माने हुए मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियंस हैं, जिन्होंने इस खेल में सालों तक प्रदर्शन किया है और इनके काम को चाहने वाले की तादाद लाखों में है।

हैरिसन ने हाल ही में कहा था कि वो अपने हीरोज़ में से एक का सामना कर खुश हैं और इसी कारण से “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ने इस मैच को स्वीकार किया है:

“मुझे खुशी है कि उन्होंने मुझे ललकारा। वो एक दिग्गज हैं। मैं भी उन्हें फॉलो करता हूं। वो बहुत तेज स्ट्राइक लगाते हैं। मैं खुश हूं कि उन्हें कहा वो थाईलैंड के एक दिग्गज का सामना करना चाहते हैं। मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने मुझे एक हीरो कहा।”

दोनों ही स्ट्राइकर्स इस मौके से बेहद खुश हैं कि उनका सामना दिग्गज से हो रहा है।

सेकसन को “हिटमैन” के अटैक की चिंता है, लेकिन उन्हें लगता है कि वो 7 सितंबर को बढ़त हासिल करेंगे।

थाई सुपरस्टार ने बताया: 

“लियाम की ताकत उनके पावरफुल पंच और किक्स हैं। उनका स्टाइल पारंपरिक मॉय थाई फाइटर्स वाला है। उनके पंच बहुत खतरनाक होते हैं।

“उनकी कमजोरी ये है कि वो एक मजबूत अटैक को कभी-कभी झेल नहीं पाते हैं। जब उन्हें ज्यादा मारा पड़ती है तो डगमगा जाते हैं।

“मुझे लगता है कि मेरी शारीरिक स्थिति उनसे बेहतर है क्योंकि मैं उनसे तीन साल छोटा हूं। लेकिन ये एक मामूली बढ़त है।”

न्यूज़ में और

Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48