ONE 170 के लिए सेकसन और सोई लिन ऊ की धमाकेदार मॉय थाई फाइट बुक की गई

Liam Harrison Seksan Or Kwanmuang ONE 168 55

ONE के दो सबसे साहसी और मनोरंजक फाइटर्स ONE 170 में एक दूसरे का सामना करेंगे, जब 142-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में थाई हीरो सेकसन “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ओर क्वानमुआंग का सामना म्यांमार के दिग्गज सोई “मैन ऑफ स्टील” लिन ऊ से होगा।

ये मुकाबला शुक्रवार, 24 जनवरी को एशियाई प्राइमटाइम पर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में देखने को मिलेगा।

चार बार के पूर्व मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन और करियर में 250 से ज्यादा फाइट्स का हिस्सा रह चुके सेकसन ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में आने के बाद अपनी लोकप्रियता को कई गुना बढ़ा दिया।

35 वर्षीय स्टार ने लगातार आठ मैचों को जीतते हुए अपने ONE करियर की शुरुआत की और उनके लगभग हर एक मुकाबले में शुरु से लेकर अंत तक यादगार एक्शन देखने को मिला।

उनके जीत के सिलसिले का अंत अप्रैल में ONE Friday Fights 58 में हुआ, जब उन्हें जापान के युटारो असाही के हाथों निर्णय से हार का मुंह देखना पड़ा।

हालांकि, उसके बाद वो सितंबर में हुए ONE 168 में ब्रिटिश मॉय थाई दिग्गज लियाम “हिटमैन” हैरिसन को नॉकआउट कर जीत की पटरी पर लौटे और साथ ही ये उनके करियर की सबसे बड़ी और यादगार जीत भी रही।

“द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” अपने आक्रामक और स्ट्राइकिंग के निडर स्टाइल को ऐसी विपक्षी के खिलाफ आजमाएंगे, जो कि बिल्कुल उनकी तरह हैं।

उनका उपनाम “मैन ऑफ स्टील” है, ठोड़ी बहुत मजबूत है और वो अपने कदम पीछे नहीं हटाते। 32 वर्षीय स्टार ने खुद को अपने देश म्यांमार के सबसे बड़े लेथवेई सुपरस्टार के रूप में स्थापित किया है। अब वो ONE में अपना नाम बनाना चाहते हैं।

सोई लिन ऊ ने 2024 में ग्लोबल स्टेज पर कदम रखा और लगातार तीन मैचों को नॉकआउट के जरिए जीता। इसमें थाई स्टार और पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर पोंगसिरी पीके साइन्चाई के खिलाफ आई यादगार जीत भी शामिल है।

पिछले मैच में उन्हें युवा सनसनी और #5 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर नबील अनाने के खिलाफ जजों के निर्णय से हार झेलनी पड़ी, जिसकी वजह से वो दोबारा जीत के लिए उत्सुक होंगे।

दोनों स्टार्स की ताकत और फाइट करने के अंदाज को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि ये ONE 170 के सबसे दिलचस्प मैचों में से एक हो सकता है।

इस मैच के अलावा 24 जनवरी को होने वाले इवेंट में तवनचाई पीके साइन्चाई और सुपरबोन के बीच ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल रीमैच और सुपरलैक कियातमू9 व निको कैरिलो के बीच ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल फाइट होगी।

न्यूज़ में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34