ONE 164 के लीड कार्ड में सांगियाओ, खलीलोव और मेंग ने अपने विरोधियों को फिनिश किया

Jhanlo Mark Sangiao Anacleto Lauron ONE 164 1920X1280 49 768x512

ONE Championship के 2022 के आखिरी इवेंट की शुरुआत 3 जबरदस्त फिनिश और एक एक्शन से भरपूर मुकाबले के साथ हुई।

शनिवार, 3 दिसंबर को मॉल ऑफ एशिया एरीना में हुए ONE 164: Pacio vs. Brooks के लीड कार्ड के MMA और मॉय थाई मैचों में शुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त एक्शन देखने को मिला।

यहां जानिए ONE 164 के लीड कार्ड में क्या-क्या हुआ।

लॉरन को सबमिशन से हराकर सांगियाओ ने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखा

लीड कार्ड के इस अहम मुकाबले में 20 वर्षीय झानलो मार्क सांगियाओ ने एक बार फिर अपने प्रतिद्वंदी को पहले राउंड में फिनिश किया है। उन्होंने कैचवेट बाउट में एनाक्लेटो लॉरन को केवल 1 मिनट 38 सेकंड में टैप आउट करने पर मजबूर किया।

फिलीपीनो स्टार्स की इस भिड़ंत में लॉरन ने आक्रामक शुरुआत की। पूर्व ONE Warrior Series स्टार ने शुरुआत में फ्लाइंग नी लगाई, लेकिन उसके बाद सांगियाओ ने फाइट को डोमिनेट किया।

“द मशीन” चतुराई से फाइट को ग्राउंड पर लेकर गए, बैक कंट्रोल हासिल किया और रीयर-नेकेड चोक लगाकर अपनी जीत सुनिश्चित की।

Team Lakay के स्टार ने अपने होमक्राउड के सामने जीत दर्ज की और 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी जीता।

इस जीत के साथ सांगियाओ का रिकॉर्ड 5-0 का हो गया है और एक बार फिर बेंटमवेट MMA डिविजन को सावधान कर दिया है।

खलीलोव ने चोरफाह को हराकर ONE में अपनी पहली जीत दर्ज की

तगीर खलीलोव ONE में अपने पहले दोनों मैच हार गए थे, लेकिन अब फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में थाई स्टार चोरफाह टोर.सांगटीनोई को फिनिश कर जीत की लय वापस प्राप्त की है।

खलीलोव ने अटैक के बदले अटैक की रणनीति अपनाई, लेकिन इस दौरान कुछ शॉट्स का प्रभाव भी झेलना पड़ा। मगर कुछ समय बाद उनकी स्ट्राइक परफेक्ट जगह पर जाकर लैंड हुई और एक अपरकट लगने से चोरफाह लड़खड़ाते हुए मैट पर जा गिरे।

उस दमदार स्ट्राइक से थाई स्टार उबर नहीं पाए और रेफरी ने पहले राउंड में 2 मिनट 29 सेकंड के समय पर खलीलोव को तकनीकी नॉकआउट से विजेता घोषित किया।

ये रूसी स्टार के प्रोफेशनल करियर की 23वीं जीत रही और इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी दिया गया।

फर्नांडीज ने करीबी मुकाबले में डांगकोंगफाह को हराया

लारा फर्नांडीज और डांगकोंगफाह बंचामेक एटमवेट मॉय थाई मैच में आमने-सामने आईं और स्पैनिश स्टार ONE में अपने दूसरे मैच में विभाजित निर्णय से जीत प्राप्त कर बहुत खुश दिखाई दीं।

दोनों एथलीट्स को अपने प्रोमोशनल डेब्यू में हार मिली थी। फर्नांडीज को जेनेट टॉड के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी और इस बार उनकी ओर से आक्रामक फाइटिंग देखने को मिली।

मैच में अधिकांश समय फर्नांडीज ने बैकफुट पर रहकर फाइट की, लेकिन उन्होंने बॉक्सिंग और लो किक कॉम्बिनेशंस से अपनी 21 वर्षीय प्रतिद्वंदी को झकझोर दिया था।

दूसरी ओर, समय बीतने के साथ डांगकोंगफाह की आक्रामकता बढ़ती जा रही थी, लेकिन थाई स्टार की पुश किक्स के बावजूद फर्नांडीज ने आगे आना नहीं छोड़ा। 26 वर्षीय स्पैनिश एथलीट बेहद चतुराई से क्लिंच गेम में आईं और कई नी स्ट्राइक्स लगाते हुए डांगकोंगफाह पर दबाव बनाया।

फर्नांडीज ने अपनी लंबाई और तेजी की मदद से मूवमेंट करते हुए शॉट्स लगाए और सामने से आ रहे काउंटर अटैक्स को भी विफल किया।

3 राउंड्स की जबरदस्त स्ट्राइकिंग के बाद 3 में से 2 जजों ने फर्नांडीज के पक्ष में फैसला सुनाया। पूर्व WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने अपने प्रोफेशनल करियर की 16वीं जीत दर्ज की और दिखाया कि क्यों उन्हें डिविजन की सबसे दिलचस्प एथलीट्स में से एक होने का दर्जा दिया जा रहा है।

मेंग ने ओलसिम को 24 सेकंड में फिनिश किया

मेंग बो ने कैचवेट MMA बाउट में जेनेलिन ओलसिम को केवल 24 सेकंड में नॉकआउट कर दिखाया कि उनके पंचों में पावर कम नहीं हुई है।

इवेंट के शुरुआती मैच के दौरान क्राउड का एनर्जी लेवल जबरदस्त रहा, जहां मेंग और ओलसिम ने शुरुआत से ही आक्रामक तरीके से अटैक किया। इस बीच चीनी एथलीट के राइट हैंड के प्रभाव से ओलसिम लड़खड़ाते हुए बैकफुट पर चली गईं।

जैसे ही Team Lakay की स्टार ने आगे आने की कोशिश की, मेंग ने उनके जबड़े पर खतरनाक राइट हैंड लगा दिया, जिससे फिलीपीना स्टार मैट पर जा गिरीं। उसके बाद चीनी स्टार ने ग्राउंड गेम में तब तक एल्बोज़ लगानी जारी रखीं, जब तक रेफरी ने मैच समाप्ति का ऐलान नहीं कर दिया।

ये मेंग के करियर की 14वीं नॉकआउट जीत रही, उनका रिकॉर्ड 20-6 का हो गया है और अब विमेंस स्ट्रॉवेट डिविजन को सावधान कर दिया है।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.