ONE Fight Night 10 में सेज नॉर्थकट की वापसी, पाकिस्तान के ‘वुल्वरिन’ से होगी भिड़ंत

Sage Northcutt moments before his debut fight

ONE Championship के एक ऐतिहासिक शो में लंबे इंतजार के बाद “सुपर” सेज नॉर्थकट वापसी करेंगे।

4 साल के लंबे अंतराल बाद अमेरिकी स्टार शनिवार, 6 मई को ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में वापसी करेंगे, जो संगठन का अमेरिकी धरती पर पहला इवेंट होगा।

उस शाम कोलोराडो के ब्रूमफील्ड के फर्स्टबैंक सेंटर में नॉर्थकट पाकिस्तान के उभरते स्टार अहमद “वुल्वरिन” मुजतबा का सामना एक लाइटवेट फाइट में करेंगे, जो 26 साल के स्ट्राइकर को ग्लोबल फैन बेस के सामने फिर से रूबरू करवा देगा।

77 बार के यूथ कराटे वर्ल्ड चैंपियन नॉर्थकट ने खुद को एक युवा एथलीट के रूप में उत्तरी अमेरिका के सबसे उज्ज्वल भविष्य वाले फाइटर के रूप में स्थापित किया था। उन्होंने रीजनल सर्किट पर दमदार प्रदर्शन किया और फिर महाद्वीप के सबसे बड़े MMA प्रोमोशन में अपनी वर्ल्ड क्लास स्किल्स दिखाईं।

फैंस के चहेते फाइटर ने 11-2 का बेहतरीन रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद अमेरिका के प्रतिभाशाली एथलीट ने 2018 के अंत में लगातार जीत के रथ पर सवार होकर ONE Championship में कदम रखा।

हालांकि, नॉर्थकट दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपने करियर की आदर्श शुरुआत नहीं कर पाए थे। मई 2019 में मॉय थाई दिग्गज कोस्मो अलेक्सांद्रे ने वेल्टरवेट MMA कॉन्टेस्ट के पहले राउंड में नॉर्थकट को नॉकआउट कर दिया था। यही नहीं, इस मुकाबले में वो घायल भी हो गए थे।

उस मुकाबले से उबरने और COVID-19 से जंग उन्हें और पीछे की ओर ले गई। इसके बाद वो फिर से मुकाबले के लिए खुद को शेप में लाने की मेहनत में जुट गए। अब वो अपने बेहतरीन MMA करियर का फिर से आगाज करने को तैयार हैं।

फिर भी नॉर्थकट के लिए वापसी करना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा क्योंकि सर्कल में उनका इंतजार “वुल्वरिन” कर रहे हैं।

मुजतबा अच्छी फॉर्म में हैं, उनके नाम 10-2 का प्रोफेशनल रिकॉर्ड है और वो लगातार दो मुकाबलों में पहले राउंड की स्टॉपेज जीत दर्ज करके यहां तक पहुंचे हैं।

29 साल के फाइटर ने हाल ही में भारतीय सनसनी राहुल राजू को 56 सेकंड में नॉकआउट कर दिया था। इसके बाद उन्होंने BJJ ब्लैक बैल्ट अब्राओ अमोरिम को लेग-इन ट्रायंगल के जरिए सबमिट कर दिया, जिसे 2022 की सबसे बेहतरीन टैपआउट जीत में से एक माना जाता है।

मुजतबा अपने देश के प्रमुख कॉम्बैट स्पोर्ट्स एथलीट्स में से एक हैं। ऐसे में अमेरिका में इस तरह के बड़े मंच पर मुकाबला करने का मौका उनके लिए दुनिया भर के बाकी देशों के सामने पाकिस्तान की उभरती हुई MMA स्थिति को दिखाने का एक बड़ा अवसर होगा।

दूसरी तरफ, अमेरिका में होने वाली बाउट में ज्यादातर फैंस नॉर्थकट का एकतरफा समर्थन करेंगे। ऐसे में “वुल्वरिन” को अपने करियर की अब तक की सबसे बड़ी बाउट में बहुत कुछ हासिल करना है। इस रोमांचक लाइटवेट बाउट को दोनों फाइटर्स के पास पूरी जी जान लगाकर जीतने के कई कारण होंगे।

ये आकर्षक मुकाबला एक मजबूत कार्ड को और भी शानदार बनाता है। दरअसल, इसमें डिफेंडिंग टाइटल होल्डर डिमिट्रियस जॉनसन और पूर्व डिविजनल किंग एड्रियानो मोरेस के बीच ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप की ट्रायलॉजी बाउट सबसे खास होगी।

ONE Fight Night 10 के बारे में अधिक अपडेट के लिए onefc.com पर बने रहें।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.