रोडटंग रीमैच में हैगर्टी को हराकर ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप रिटेन करने को लेकर आश्वस्त

Rodtang Jitmuangnon At ONE CENTURY PART II DUX 9724 768x512

रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन का कहना है कि वो इस शुक्रवार 10 जनवरी को अपने सबसे मजबूत विरोधी का सामना करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

ONE: A NEW TOMORROW में 22 साल के थाई दिग्गज 2019 में हुए मुकाबले में उन्हें सबसे कड़ी चुनौती पेश करने वाले जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी का रीमैच में अपने होमलैंड में स्वागत करेंगे।

इनके बीच पिछले साल मैच हुआ था, जो 5 राउंड्स तक चला था। इस बराबरी के मुकाबले ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया था। हालांकि, इस बार रोडटंग ने वादा किया है कि वो अपनी बेल्ट को अपने पास कायम रखेंगे और इस तरह जीत हासिल करेंगे कि दर्शकों का परिणाम को लेकर संदेह खत्म हो जाए।

इन दोनों स्टार्स के बीच हुई पहली बाउट का फैसला काफी कठिन मुकाबले के बाद आया था, जो रोडटंग की झोली में गिरा था। दोनों एथलीटों को इस मैच ने अपनी सारी क्षमताओं के इस्तेमाल का मौका दिया था।

मैच में पहले रोडटंग ने धीमी शुरआत की लेकिन बाद में उन्होंने हैगर्टी पर प्रहार किए और पॉइंट्स हासिल किए। मैच का वही निर्णायक पल था, जब उन्होंने बढ़त बना ली थी और जजों ने भी रोडटंग की क्षमताओं को देखते हुए उनके पक्ष में फैसला दिया था।

वो बताते हैं, “मुझे लगता है कि हैगर्टी ने पहला और दूसरा राउंड जीता था। मैंने तीसरा राउंड जीता और चौथे राउंड में जब उन्हें नीचे गिरा दिया तो 10-8 अंक हासिल कर लिए थे।”

“5वें राउंड में ऐसा कुछ खास नहीं हुआ, जिनसे वो अपना स्कोर बनाकर मैच ड्रॉ कर सकें।”

हैगर्टी ने अपनी हार स्वीकार कर ली लेकिन उनका मानना है कि उन्होंने 5 में से 3 राउंड जीते थे। वो मानते हैं कि उनके पास कुछ ऐसे पैंतरे हैं, जिन्हें वो रीमैच में इस्तेमाल कर परिणाम अपने पक्ष में ला सकते हैं।



“द आयरन मैन” स्वीकार करते हैं कि अगर वो अपने “ए” गेम की रणनीति पर अमल नहीं करते तो ब्रिटिश एथलीट उनके सामने बहुत बड़ी चुनौती खड़ी कर सकते थे। हालांकि, उन्हें इस बात का भरोसा है कि इस बार भी उनके ही हाथ जीत के लिए ऊपर किए जाएंगे।

वो इस बार अपने होमटाउन में लोकल प्रशंसकों के बीच होने वाले निर्णायक मैच में बेहतरीन फिनिश के लिए अपनी योजनाओं को और आक्रामक करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

वो कहते हैं, “मैं पहले राउंड में ये देखना चाहूंगा कि वो मुझे हराने के लिए कौन से तरीके अपनाते हैं।

“हैगर्टी पिछली बार की तरह ही प्रदर्शन करने की सोचेंगे पर मैं इस बार धीमा नहीं पड़ूंगा क्योंकि वो मुझे दूर से प्रहार करके भी हरा सकते हैं। मुझे फुर्ती के साथ मजबूत प्रहार करने की जरूरत होगी। उनकी यही कमजोरी है कि वो बॉडी शॉट नहीं ले सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “मेरे पंचों ने पिछली बार उन्हें आउट कर दिया था लेकिन इस बार भी मुझे मौकों का इंतजार करना होगा। मैं अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हूं लेकिन मैं लापरवाह नहीं हो सकता हूं। मैं उन्हें बाहर करूंगा लेकिन इसके लिए मुझे थोड़ा इंतजार करना होगा।”

रोडटंग इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि अपने होमटाउन में उनकी ये पहली बाउट होने जा रही है।

उन्होंने फिलीपींस के मनीला में गोल्ड जीतने के बाद जापान के टोक्यो में पहली बार इसे डिफेंड किया था। इस वजह से अब वो बहुत खुश हैं कि आखिरकार उन्हें हमवतन प्रशंसकों के सामने फिर से बाउट करने का मौका मिल रहा है।

वो कहते हैं, “मुझे खुशी है कि ये मैच थाईलैंड में हो रहा है। ये मॉय थाई खिताब है इसलिए इस बाउट को यहीं पर ही होना चाहिए।”

इम्पैक्ट एरीना में सबसे ज्यादा फैंस 22 वर्षीय एथलीट के लिए ही होंगे, जिसमें उनके भावुक प्रशंसकों का एक बड़ा दल भी होगा। कह सकते हैं कि इस मैच में उनके सबसे बड़े समर्थक भी नजर आने वाले हैं।

रोडटंग कहते हैं, “मैं इस मैच को देखने के लिए अपने माता-पिता को लाऊंगा। मैं वास्तव में उत्साहित हूं कि वे आने वाले हैं।

“मेरे पास करीब दो से ज्यादा वैन हैं, जिसमें मैं अपने पूरे परिवार को लाऊंगा। वहां पर मेरे जिम के साथी भी मौजूद रहेंगे। ये मौका पहली बार आएगा, जब मेरे माता-पिता मुझे मैच करते हुए देखेंगे।”

रोडटंग दूसरी बार हैगर्टी से मैच करने जा रहे हैं और वो अपने माता-पिता के सामने परफॉर्म करने को लेकर और अधिक आत्मविश्वास से भरे होंगे। ऐसा ही आत्मविश्वास उनका अपने गेम प्लान को लेकर है।

अपने डिविजन में नंबर एक पर कायम एथलीट ये जानते हैं कि विरोधी उनकी पीठ को निशाना बनाने का लक्ष्य लेकर चलेंगे। 2020 में उनका जितने भी एथलीटों से सामना होगा, वो उन्हें हराने की फिराक में होंगे लेकिन अपनी पोजिशन को कायम रखने के लिए उन्हें इस खेल में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

22 वर्षीय एथलीट कहते हैं, “हर कोई खिताब हासिल करना चाहता है और इसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करता होगा।”

“मेरे विरोधी मजबूत और बेहतर हैं इसलिए मुझे भी उनसे और बेहतर और मजबूत होना होगा।”

ये भी पढ़ें: 5 मुकाबले जो बताते हैं कि रोडटंग जित्मुआंगनोन किसी सुपरहीरो से कम नहीं हैं

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में शाम 4:00 बजे से देखें

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)