ONE: REIGN OF DYNASTIES II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, अकिमोटो Vs. झांग

201016 SG web 1800x1200px

REIGN OF DYNASTIES इवेंट सीरीज के दूसरे और आखिरी भाग के लिए ONE Championship पूरी तरह से तैयार है।

आज दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा ONE: REIGN OF DYNASTIES II का प्रसारण किया जाएगा, इस इवेंट को सिंगापुर में पहले से ही रिकॉर्ड किया जा चुका है।

बाउट कार्ड में अलग-अलग मार्शल आर्ट्स के छह वर्ल्ड चैंपियन देखने को मिलेंगे और हर बाउट में एक-एक चीनी एथलीट हिस्सा ले रहे हैं, जो अपने मैचों को जीतकर वर्ल्ड टाइटल के बेहद करीब आना चाहेंगे।

मेन इवेंट में कराटे वर्ल्ड चैंपियन हिरोकी अकिमोटो अपना बेंटमवेट डेब्यू #3-रैंक के किकबॉक्सिंग कंटेंडर  “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग के खिलाफ ONE Super Series किकबॉक्सिंग बेंटमवेट मैच में करेंगे।

को-मेन इवेंट में मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन का सामना मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन से होगा, दिग्गज सागेटडाओ “डेडली स्टार” पेपायाथाई छह साल बाद मॉय थाई में वापसी करते हुए ONE Super Series मॉय थाई फेदरवेट बाउट में “बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू का सामना करने वाले हैं।

आप मैचों के नतीजे और हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
हिरोकी अकिमोटो ने “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग को विभाजित निर्णय से हराया
फेदरवेट मॉय थाई
सागेटडाओ “डेडली स्टार” पेपायाथाई ने “बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट MMA
टांग काई ने किआनू सूबा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
“मेटल स्टॉर्म” वांग वेनफ़ेंग ने अज्वान शे विल को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा ने मियाओ ली ताओ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
हान ज़ी हाओ ने “जॉर्डन बॉय” मोहम्मद बिन महमूद को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 0:49 मिनट में

न्यूज़ में और

Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Sinsamut Klinmee Nieky Holzken ONE Friday Fights 100 5 scaled
maratkaito