ONE Friday Fights 104 रिजल्ट्स – चार्टपयाक ने कोमपेट को रीमैच में ढेर किया, हेमेट्सबर्गर ने जीता मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट

Chartpayak Saksatoon Kompet Fairtex ONE Friday Fights 104 22 scaled

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए ONE Friday Fights 104 में जोरदार मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिला।

11 अप्रैल को हुए 12 मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA मैचों में शानदार नॉकआउट से लेकर करीबी मैच हुए।

आइए यहां जानते हैं कि एशिया प्राइमटाइम शो में क्या-क्या देखने को मिला।

चार्टपयाक ने कोमपेट को शिकस्त देकर लगातार सातवीं जीत दर्ज की

चार्टपयाक सकसाटून ने स्ट्रॉवेट मॉय थाई रीमैच में कोमपेट फेयरटेक्स को नॉकआउट कर प्रतिद्वंदिता में 2-0 की बढ़त बना ली है।

पहले राउंड के एक्शन के बाद उन्होंने कोमपेट को कई तेज-तर्रार लेफ्ट हैंड लगाकर नॉकडाउन किया। वो खड़े होने की कोशिश करते दिखे, मगर रेफरी ने 51 सेकंड पर मैच समाप्ति का इशारा कर दिया।

इस जीत के बाद चार्टपयाक का ONE Championship रिकॉर्ड 7-0 और करियर रिकॉर्ड 68-15 हो गया।

तीन राउंड के जबरदस्त मैच में सैनपेट पर भारी पड़े सटांगथोंग

Sanpet Sor Salacheep Satangthong Chor Hapayak ONE Friday Fights 104 18

सटांगथोंग चोर हापयाक ने 130-पाउंड मॉय थाई मैच में सैनपेट सोर सलाचीप को करीबी अंतर से मात दी।

पहले राउंड में सैनपेट के अटैक ज्यादा देखने को मिले। लेकिन दूसरे राउंड से सटांगथोंग का दबदबा रहा। तीसरे राउंड में दोनों ने वार-पलटवार में कोई कसर नहीं छोड़ी।

अंत में तीन में से दो जजों ने विभाजित निर्णय से विजेता घोषित कर उन्हें करियर की 48वीं जीत दिलाई।

डेचो ने इसानुए को करीबी अंतर से हराया

Isannuea Tor Tanjaroen Decho Por Borirak ONE Friday Fights 104 23

डेचो पोर बोरिरैक ने 130-पाउंड मॉय थाई मैच में इसानुए टोरटान्हारोएन पर करीबी अंतर से विभाजित निर्णय के दम पर जीत हासिल की।

पहले राउंड की सधी हुई शुरुआत के बाद दोनों तरफ से दूसरे राउंड में हमले हुए। लेकिन डेचो के वार में ज्यादा दम और सटीकता थी।

इसके चलते तीन में से दो जजों ने उन्हें विजेता करार दिया और वो करियर की 46वीं जीत अपने नाम करने में सफल रहे।

क्रिटपेट ने ONE में दूसरी जीत दर्ज की

Petlampun Muadablampang Kritpet PK Saenchai ONE Friday Fights 104 19

क्रिटपेट पीके साइन्चाई को पेटलमपन मुआदाब्लमपंग के खिलाफ कड़ी टक्कर झेलनी पड़ी, लेकिन वो 126-पाउंड मॉय थाई मैच में जीत हासिल कर अपना ONE स्कोर 2-0 करने में सफल रहे।

तीन राउंड के हमलों और जवाबी हमलों के बाद PK Saenchai Muaythaigym के स्टार को सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल हुई।

इस जीत ने उनके करियर रिकॉर्ड को 72-19 पर पहुंचा दिया है।

पेट ने खुनसुक को तीन बार नॉकडाउन कर TKO से मात दी

पेट सुआनलुआनग्रोड्योक ने 114-पाउंड मॉय थाई मैच के पहले राउंड में खुनसुक मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी के पंचों को झेला और फिर दूसरे राउंड में जीत दर्ज की।

उन्होंने दूसरे राउंड में खुनसुक को तीन बार नॉकडाउन किया और 2:24 मिनट पर TKO (तकनीकी नॉकआउट) से जीत अपने नाम की। इससे उनका रिकॉर्ड 44-10 हो गया।

पेटनिनमुंगकोर्न ने कोचासिट को ढेर कर अपने ONE रिकॉर्ड को 4-0 किया

पेटनिनमुंंगकोर्न नमकैंगआइसलैंड ने ONE Championship में अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखा, जब उन्होंने एटमवेट मॉय थाई मैच में कोचासिट टसाएयासाट को तीसरे राउंड में नॉकआउट किया।

पेटनिनमुंंगकोर्न द्वारा तीसरे राउंड में 34 सेकंड पर एक घातक लेफ्ट हुक लगाया और यही मैच का अंत साबित हुआ।

इस हाइलाइट-रील फिनिश के बाद Captain Kane Boxing Gym और Singha Wangcha टीम के स्टार का प्रमोशनल रिकॉर्ड 4-0 और करियर रिकॉर्ड 64-21 हो गया।

सोनराक पर तीन राउंड तक भारी पड़े खुनपोनोई

Sonrak Fairtex Khunponnoi Sor Sommai ONE Friday Fights 104 29

खुनपोनोई सोर सोमाई ने अपने लगातार जीत के सिलसिले को तीन किया, जब उन्होंने फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में सोनराक फेयरटेक्स को हराने में सफलता पाई।

पहले राउंड में दोनों ने संभलकर शुरुआत की। लेकिन खुनपोनोई ने गति को बढ़ाते हुए एल्बोज़ और बॉडी किक्स जड़ीं। दूसरे राउंड में सोनराक की तरफ से अटैक दिखे।

तीसरे राउंड में उन्होंने राइट और लेफ्ट पंचों से वार किए और अंत में विभाजित निर्णय से जीत दर्ज कर अपने रिकॉर्ड को 123-33 किया।

हेमेट्सबर्ग ने रोमानोव्स्की को नॉकआउट कर मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट जीता

स्टेला हेमेट्सबर्गर ने वैनेसा रोमानोव्स्की को नॉकआउट किया और दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के साथ एक लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट जीता।

स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में हेमेट्सबर्गर ने अपनी विरोधी पर काउंटर लेफ्ट हुक और उसके बाद पसलियों पर राइट किक लगाई, जिसके बाद 1:44 मिनट पर मैच समाप्त हो गया।

इससे उनका करियर रिकॉर्ड 8-1 और ONE Friday Fights रिकॉर्ड 3-0 हो गया।

बौज़ा ने रेमिदी को जबरदस्त ताकत के दम पर TKO किया

एंजल “आयरनरसाइड” बौज़ा ने फेदरवेट मॉय थाई मुकाबले में ज़ोहीर रेमिदी को एक घातक तकनीकी नॉकआउट से मात दी।

डेब्यू कर रहे अर्जेंटीनियाई स्टार ने पंचों की मदद से नॉकडाउन हासिल किया। रेमिदी लड़ने के मूड में थे, लेकिन बौज़ा के स्ट्रेट लेफ्ट के बाद रेफरी को 2:42 मिनट पर मैच रोकना पड़ा।

इस जीत ने 26 वर्षीय स्टार के रिकॉर्ड को 22-4 कर दिया।

नारुओ ने दिखाया किकबॉक्सिंग का जादू

हिरोकी नारुओ ने पिछले साल डेब्यू की शानदार लय को बरकरार रखते हुए 139-पाउंड किकबॉक्सिंग मैच में एल्बर डा सिल्वा पर पहले राउंड तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की।

जापानी स्टार ने पहले ओवरहैंड राइट, फिर लेफ्ट हुक और फिर लगातार पंचों के वार से नॉकडाउन कर 1:54 मिनट पर स्टॉपेज से जीत दर्ज की।

ये नारुओ के करियर की 15वीं और ONE Championship करियर की दूसरी जीत रही।

सुलेमानोव ने मरारेस्कुल को बेहद करीबी मैच में शिकस्त दी

Konstantin Marareskul Ramazan Suleymanov ONE Friday Fights 104 23

फेदरवेट MMA फाइट में रामाज़ान सुलेमानोव को कॉन्स्टेन्टिन मरारेस्कुल पर विभाजित निर्णय से जीत हासिल करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Team Mehdi Zatout के स्टार ने 15 मिनट पर ग्रैपलिंग से दबदबा बनाया और ग्राउंड-एंड-पाउंड में एल्बोज़, नीज़ और पंचों से वार किए।

मोल्दोवा के स्टार तीसरे राउंड में मैच को फिनिश करने के करीब आए, लेकिन सफल नही हुए। अंत में तीन में से दो जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाकर करियर रिकॉर्ड को 9-0 किया।

मिज़ोगुची ONE Championship डेब्यू में इसिद्रो पर भारी पड़े

त्सुकासा मिज़ोगुची को ONE Championship में दमदार शुरुआत मिली, जब उन्होंने फ्लाइवेट MMA मैच में इज़िकियल इसिद्रो को पहले राउंड में नॉकआउट किया।

मिज़ोगुची के लेफ्ट हुक की वजह से इसिद्रो नीचे जा गिरे और फिर ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक ने रही सही कसर पूरी कर दी।

रेफरी ने मैच को समाप्त किया और ये मिज़ोगुची के करियर की चौथी जीत साबित हुई।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)