ONE Fight Night 18: Gasanov Vs. Oh – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

ShamilGasanov ChatriSityodtong OhHoTaek 1200X800

ONE Championship ने साल 2024 के पहले यूएस प्राइमटाइम इवेंट का आयोजन शानदार अंदाज में किया।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शनिवार, 13 जनवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से ONE Fight Night 18: Gasanov Vs. Oh का लाइव प्रसारण किया गया।

मेन इवेंट मैच की बात करें तो दो फेदरवेट MMA फिनिशर ONE वर्ल्ड टाइटल मैच का हिस्सा बनने के लिए एक अहम मुकाबले में भिड़े। 100 फीसदी फिनिशिंग रेट को लिए #4 रैंक के कंटेंडर शामिल गासानोव अपनी रैंकिंग को बरकरार रखने के लिए रिंग में उतरे।

उनका सामना खतरनाक नॉकआउट और सबमिशन स्पेशलिस्ट ओह हो टाएक से हुआ, जिसमें दक्षिण कोरियाई स्टार को सर्वसम्मत निर्णय से हार का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा ONE Fight Night 18 में कई सारे दिलचस्प MMA स्टार्स शामिल रहे, जिनमें #4 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर क्वोन वोन इल, #5 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर आर्टेम बेलाख और मंगोलियाई फैन फेवरेट शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग आदि नाम प्रमुख हैं।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फेदरवेट MMA
शामिल “द कोबरा” गासानोव ने “स्पाइडर” ओह हो टाएक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
सुआब्लैक टोर प्रान49 ने स्टीफन कोरोदी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट MMA
“प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल ने शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:40 मिनट में
लाइटवेट मॉय थाई
रंगरावी “लेगाट्रॉन” सिटसोंगपीनोंग ने शकीर अल-तकरीती को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:44 मिनट में
बेंटमवेट MMA
आर्टेम बेलाख ने एंख-ओर्गिल “द टॉर्मेंटर” बाटरखू को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 4:55 मिनट में
लाइटवेट मॉय थाई
लियाम “लीथल” नोलन ने अली अलीएव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
हेवीवेट MMA
“माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन ने मिखाइल जमाल अब्दुल-लतीफ को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 4:09 मिनट में
लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग
बेबुलट इसाएव ने यूरी फरकास को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट MMA
इब्राहिम दाउएव ने मार्क “टायसन” एबेलार्डो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130