ONE Fight Night 12: Superlek Vs. Khalilov – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

SuperlekKiatmoo9 TagirKhalilov Faceoff 1200X800

एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित हुए ONE Friday Fights 25 के चंद घंटों बाद ONE Championship की मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में शानदार वापसी हुई।

आज दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा ONE Fight Night 12: Superlek vs. Khalilov का यूएस प्राइमटाइम पर आयोजन किया गया, जिसमें 9 धमाकेदार MMA, मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले शामिल रहे।

मेन इवेंट में मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 दो खेलों में चैंपियन बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए मॉय थाई में वापसी करने रूसी स्ट्राइकिंग स्टार तगीर खलीलोव के खिलाफ उतरे।

वहीं टॉप रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर्स गैरी टोनन और शामिल गासानोव तीन राउंड के मुकाबले में आमने-सामने हुए।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


135.3 LBS मॉय थाई
“द किकिंग मशीन” सुपरलैक ने “सामिंगप्री” तगीर खलीलोव को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:42 मिनट में
फेदरवेट MMA
गैरी “द लॉयन किलर” टोनन ने शामिल “द कोबरा” गासानोव को सबमिशन (नी बार) से हराया - दूसरे राउंड के 2:26 मिनट में
हेवीवेट MMA
अमीर अलीअकबरी ने डस्टिन जॉयनसन को सबमिशन (स्ट्राइक्स) से हराया - पहले राउंड के 1:48 मिनट में
135.3 LBS MMA
युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु ने “द हंटर” शी वेई को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:03 मिनट में
फेदरवेट MMA
अकबर “बाकल” अब्दुलेव ने ऐरन “टॉमी गन” कनार्टे को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 0:41 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
“द क्वीन” फेटजीजा लुक्जाओपोरोंगटॉम ने लारा “पिज़्ज़ा पावर” फर्नांडीज़ को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 0:26 मिनट में
135.7 LBS MMA
बनमा “द प्रिंस” डुओजी ने वॉल्टर “आयरन हैंड्स” गोंसाल्वेस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट ग्रैपलिंग
टैमी मुसुमेची ने अमेंडा “टबी” आलेक्विन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट किकबॉक्सिंग
बोगडन शुमारोव ने कॉन्स्टेंटाइन “लायनक्रशर” रुसु को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 1:33 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Regian Eersel Alexis Nicolas ONE Fight Night 30 71 scaled
Regian Eersel Alexis Nicolas ONE Fight Night 30 132 scaled
KaotaemFairtex XavierGonzalez 1920X1280 Faceoff
Takeru
eerselrung
nadakasong
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800