ONE Fight Night 32 में जोड़े गए तगीर खलीलोव Vs. लियाओ शीशू, रिकार्डो ब्रावो Vs. आरियन एस्पार्ज़ा मुकाबले

George Jarvis Ricardo Bravo ONE Friday Fights 73 26 scaled

ONE Fight Night 32: Nakrob vs. Jaosuayai सिर्फ कुछ ही दिन दूर है और इसके फाइट कार्ड में आखिरी समय पर दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

शनिवार, 7 जून को होने वाले इवेंट को एक अहम फ्लाइवेट मॉय थाई मैच हेडलाइन करेगा और थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में कई सारे धमाकेदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।

संगठन द्वारा अब दो मॉय थाई फाइट्स को इवेंट में शामिल किया गया है।

पहले 140-पाउंड मैच में ONE में आठ फाइट्स के अनुभवी “सामिंगप्री” तगीर खलीलोव का सामना प्रमोशन में डेब्यू कर रहे लियाओ शीशू से होगा।

अपनी धारदार स्पीड और फिनिशिंग की जबरदस्त क्षमता की वजह से रूस के खलीलोव ने दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स का सामना किया है और उन्होंने अपने ONE डेब्यू में थाई मेगास्टार रोडटंग जित्मुआंगनोन को करीबी टक्कर दी, लेकिन अंत में विभाजित निर्णय से उनकी हार हुई।

अपने शीर्ष स्तर के अनुभव के बावजूद 32 वर्षीय स्टार पिछली दो फाइट्स में हारे हैं और खुद को एक बार फिर जीत हासिल करते हुए देखना पसंद करेंगे।

वहीं उनका सामना चीन के सबसे तेजी से उभरते हुए स्टार्स में से एक लियाओ से होगा। 19 वर्षीय हुनान प्रांत निवासी ने अपनी लगभग पूरी जिंदगी ट्रेनिंग के इर्द-गिर्द बिताई है और वो ONE Fight Night 32 में अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करते दिखेंगे।

वहीं इसके अलावा फेदरवेट मॉय थाई मैच में अर्जेंटीना के रिकार्डो ब्रावो की टक्कर अमेरिकी स्टार आरियन “द डेस्ट्रॉयर” एस्पार्ज़ा से होगी।

ब्रावो ने अपनी जबरदस्त पंचिंग पावर के दम पर तीन हाइलाइट-रील नॉकआउट ONE Friday Fights में अर्जित किए और इसी के दम पर ONE के ग्लोबल रोस्टर में जगह बनाते हुए छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट भी जीता।

हालांकि, 25 वर्षीय स्टार को अपने आखिरी मैच में किकबॉक्सिंग डेब्यू के दौरान हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अब वो मॉय थाई में वापसी कर इस बड़े मौके को भुनाना चाहेंगे।

ब्रावो के एक्शन से भरपूर स्टाइल की एस्पार्ज़ा के सामने कड़ी परीक्षा होगी, जो कि हार के बाद लौट रहे होंगे।

थाईलैंड में ट्रेनिंग करने वाले WBC मॉय थाई नेशनल चैंपियन “द डेस्ट्रॉयर” का स्टाइल ONE के सितारों से सजे फेदरवेट मॉय थाई डिविजन के लिए खतरा बन सकता है।

आपको बता दें कि रैम्बोलैक की बीमारी की वजह से पहले से घोषित #4 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर रैम्बोलैक चोर अजालाबून और रूसी स्ट्राइकर दिमित्री कोवटन की बेंटमवेट मॉय थाई बाउट अब ONE Fight Night 32 में नहीं होगी।

इसके अतिरिक्त स्विस स्टार मॉरिस अबेवी को ट्रेनिंग के दौरान चोट लगी, जिसके चलते ONE Fight Night 32 में उनका अलीबेग रसुलोव के खिलाफ लाइटवेट MMA फाइट शो से हटा दिया गया है।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.