ONE 173 के धमाकेदार मैच से पहले सुपरलैक और युकी योज़ा ने भरी हुंकार

photo output 6 scaled

ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 का अभी जापान में काम अधूरा है और वो रविवार, 16 नवंबर को इसे पूरा करना चाहेंगे।

टोक्यो के एरियाके एरीना में होने वाले ONE 173: Superbon vs. Noiri के बेंटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में उनका सामना पूर्व K-1 चैंपियन युकी योज़ा से होगा।

ये बाउट Kiatmoo9 Gym के प्रतिनिधि के लिए करियर का बहुत अहम पड़ाव है क्योंकि उनके 13 मैचों से चले आ रहे जीत के सिलसिले का अंत पिछली बार जापान में हुआ था।

वहां उन्होंने ना सिर्फ वेट मिस करने की वजह से बेल्ट गंवाई बल्कि नए ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से हार का मुंह भी देखना पड़ा।

फरवरी 2021 के बाद पहली बार हार 29 वर्षीय बुरिराम निवासी एथलीट के लिए झकझोरने वाली थी और अब वो वापसी के लिए पूरी तरह से तैयारी में जुटे हैं।

सुपरलैक ने बताया:

“मेरी वापसी बहुत ही खास होगी। मैं पिछली गलती को नहीं दोहराऊंगा। मैं जापानी फैंस के सामने अपनी स्किल्स दिखाने के लिए तैयार हूं। ये फाइट बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे इस बार अच्छा करने की जरूरत है।”

अब सुपरलैक सितारों से भरे कार्ड में अपनी स्किल्स का प्रदर्शन करने के लिए उतावले हैं। जापान में ही उन्होंने जनवरी 2024 में हुए ONE 165 के मेन इवेंट में तीन डिविजन के पूर्व K-1 चैंपियन टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा को हराया था।

अब वापसी के लिए तैयार “द किकिंग मशीन” जानते हैं कि अगला मैच कितना कठिन होने वाला है और वो भी ऐसे प्रतिद्वंदी के खिलाफ जो लगातार 12 फाइट्स से जीतते चले आ रहे हैं।

ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने कहा:

“मुझे इस फाइट से किसी भी तरह का भय नहीं लग रहा है फिर चाहे ये किकबॉक्सिंग युद्ध साबित हो। मैं इस फाइट के लिए अपनी रणनीति पर काम कर रहा हूं। युकी एक मजबूत फाइटर हैं। वो तेज स्ट्राइकर हैं। मुझे लगता है यही उनकी मुख्य ताकत हैं।”

युकी योज़ा की नजरें तीसरी ONE Championship जीत पर

युकी योज़ा ONE 173: Superbon vs. Noiri के लिए शानदार स्थिति में होंगे। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन पर दस्तक देने से पहले 10 लगातार जीत हासिल की थीं और प्रमोशन में अपने दो मुकाबलों में दमदार रहे हैं।

उन्होंने ONE Friday Fights 109 में रूसी योद्धा एल्ब्रस ओसमानोव के खिलाफ डेब्यू करते हुए उन्हें पहली बार करियर में हार का स्वाद चखाया। उसके बाद उन्होंने पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन पेटटानोंग पेटफर्गस को सर्वसम्मत निर्णय से पराजित किया।

शानदार फॉर्म में चल रहे Team Vasileus के स्टार सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं खुश हूं कि मुझे आखिरकार जापानी फैंस के सामने अपनी ताकत दिखाने का मौका मिलेगा। जापान में लौटकर अच्छा लग रहा है।

“इस फाइट से लोग युकी योज़ा के नाम को याद रखेंगे। मैं खुद को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ साबित करने के लिए तैयार हूं।”

आत्मविश्वास से भरे होने के बावजूद 27 वर्षीय स्टार सुपरलैक की स्किल्स का सम्मान करते हैं।

योज़ा ने कहा

“मैं उन्हें ONE के पाउंड-फोर-पाउंड में से एक मानता हूंं। मैं अपनी किक्स की परीक्षा के लिए तैयार हूं। ये जापानी स्ट्राइकिंग फाइटर्स के लिए बदला होगा। मैं साबित कर पाऊंगा कि मैं दुनिया में सबसे मजबूत हूं।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty