सुपरलैक ONE 173 में युकी योज़ा के खिलाफ वापसी कर बहुत उत्साहित – ‘वो एक बड़ा चैलेंज पेश कर रहे हैं’

Nabil Anane Superlek Kiatmoo9 ONE 172 33 scaled

पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर “द किकिंग मशीन” सुपरलैक पिछले मैच में मिली हार के बाद 2025 के अंत तक कोई फाइट करने के मूड में नहीं थे, लेकिन अब 29 वर्षीय मेगास्टार सर्कल में धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं।

रविवार, 16 नवंबर को टोक्यो के एरियाके एरीना से लाइव प्रसारित होने वाले ONE 173: Superbon vs. Noiri में मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन का सामना बेंटमवेट किकबॉक्सिंग मैच में युकी योज़ा से होगा।

इस साल मार्च में हुए ONE 172: Rodtang vs. Takeru में सुपरलैक को बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल वेट मिस करने की वजह से गंवाना पड़ा और फिर तीन राउंड के मैच में नबील अनाने ने उन्हें शिकस्त दी।

अब “द किकिंग मशीन” नए जोश के साथ जापान जा रहे हैं:

“ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस ब्लॉकबस्टर इवेंट में जगह मिलने की उम्मीद नहीं थी। मैंने अगले साल वापसी की प्लानिंग की थी। हालांकि, टीम ने मुझे बताया कि जापान में नवंबर महीने के भीतर एक बड़े इवेंट का आयोजन होगा।

“जब उन्होंने मुझे पूछा कि मैं तैयार और वापसी करना चाहता हूं तो मैंने तुरंत हां कह दिया। मैं जापान में जाकर इस बड़े इवेंट में फाइट करना चाहता हूं।”

अनाने के खिलाफ आई हार के बाद थाई मेगास्टार पूरी तरह से रिकवर होकर वापसी करने का प्लान बना रहे थे, लेकिन एक बार ONE 173 की आधिकारिका घोषणा के बाद उन्होंने अपना नाम आगे कर दिया।

उन्होंने पाया कि उनका सामना एक खतरनाक प्रतिद्वंदी योज़ा से होगा और मैच के लिए राजी हो गए।

सुपरलैक ने कहा:

“मेरी वापसी का सबसे बड़ा कारण युकी हैं। मैंने उनको फाइट करते देखा है और जब मैंने टकेरु से फाइट की तो उन्होंने मुझसे लड़ने की इच्छा इंस्टाग्राम पर जाहिर की थी। जब टीम ने युकी के नाम की घोषणा की तो मुझे तुरंत प्रेरणा मिली क्योंकि वो एक बड़ा चैलेंज पेश कर रहे हैं। मुझे जापान के एक और सुपरस्टार से फाइट का मौका मिलेगा।”

थाईलैंड के स्ट्राइकिंग दिग्गज अपने करियर की 140वीं जीत की तलाश में हैं।

उनकी उम्मीद से पहले वापसी किसी दबाव की वजह से नहीं बल्कि इतनी बड़ी स्टेज पर थाईलैंड का प्रतिनिधित्व करने के गौरव की वजह से है:

“मेरी वापसी की प्रेरणा विदेश यात्रा, मेरा परिवार और जो लोग मेरा समर्थन करते हैं, वो हैं। मैं जहां भी गया, वहां मुझे लोगों ने प्रोत्साहन दिया। कुछ लोगों ने तो यहां तक भी कहा, ‘तुम्हें किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। तुम पहले ही नंबर एक और लैजेंड हो।'”

योज़ा के खिलाफ किकिंग युद्ध के लिए तैयार हैं सुपरलैक

सुपरलैक को पता है कि ONE 173 में युकी योज़ा से क्या उम्मीद रखनी चाहिए।

योज़ा को अपनी गति, शानदार तकनीक और मजबूती के लिए जाना जाता है। खास बात ये है कि दोनों ही स्टार्स अपने किकिंग गेम के लिए मशहूर हैं।

इस बारे में 29 वर्षीय स्टार ने बताया:

“लोगों के बीच इस फाइट को लेकर चर्चा है कि ये एक किकिंग मैच होगा। मेरा अपना किकिंग स्टाइल है और युकी का जापानी किकिंग स्टाइल है।”

सुपरलैक ने अपने फाइट कैंप के दौरान खेल के सभी पहलुओं जैसे सटीकता, डिफेंस और तालमेल बैठाने काम किया है, जिसकी वजह से वो स्ट्राइकिंग मार्शल आर्ट्स के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से एक बने है।

योज़ा यकीनन अपने घरेलू दर्शकों के सामने प्रदर्शन कर खुश होंगे। वहीं सुपरलैक का प्रयास होगा कि जैसा प्रदर्शन उन्होंने पिछले साल ONE 165 में टकेरु सेगावा के खिलाफ किया था, वैसा ही प्रदर्शन वो अब भी करें।

“द किकिंग मशीन” ने कहा:

“मैं उन्हें खड़े रहकर अपनी मनमर्जी से किक नहीं करने दूंगा। मैं उन्हें किक करूंगा।

“मैं जापान में फाइट करने को लेकर गौरवान्वित हूं। वो मेरे द्वारा जापान में हराए गए दूसरे जापानी सुपरस्टार हो सकते हैं। शायद नॉकआउट से।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty