ONE Fight Night 11: Eersel Vs. Menshikov – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

RegianEersel DmitryMenshikov

ONE Championship की एक बार फिर अमेरिकी प्राइमटाइम पर वापसी हुई।

आज दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से ONE Fight Night 11: Eersel vs. Menshikov का लाइव प्रसारण किया गया, जिसके कार्ड में MMA, मॉय थाई, किकबॉक्सिंंग और सबमिशन ग्रैपलिंग मैच देखने को मिले।

मेन इवेंट में 2-स्पोर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल को दिमित्री मेन्शिकोव के खिलाफ अपने ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना था और उन्होंने कामायाबी के साथ ऐसा किया।

को-मेन इवेंट में ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो अपने खिताब को यूरोप के सबसे बड़े ब्राजीलियन जिउ-जित्सु सुपरस्टार टॉमी लेंगाकर के खिलाफ बचाने उतरे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल ने दिमित्री मेन्शिकोव को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:46 मिनट में
लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
केड रुओटोलो ने टॉमी लेंगाकर को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट MMA
इल्या फ्रेमानोव ने शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - पहले राउंड के 2:18 मिनट में
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
सुपरबोन ने टायफुन “टरबाइन” ओज़्कान को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:46 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
मंसूर मलाचिएव ने जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो को सबमिशन (डार्स चोक) से हराया - पहले राउंड के 4:31 मिनट में
लाइटवेट किकबॉक्सिंग
आरियन “गेम ओवर” सादिकोविच ने नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट MMA
“प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल ने आर्टेम बेलाख को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 3:57 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
मार्तीन “द इटालियन क्वीन” मिकीलेतो ने एम्बर “AK 47” किचन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट MMA
“वुल्फ वॉरियर” हू योंग ने “डायनामिक” वू सुंग हूं को विभाजित निर्णय से हराया
हेवीवेट किकबॉक्सिंग
राडे ओपाचिच ने ग्युटो इनोसेंटे को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130