ONE X में रामज़ानोव के खिलाफ अपने वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करेंगे नोंग-ओ

Nong-O Gaiyanghadao defends the ONE Bantamweight Muay Thai World Title against Alaverdi Ramazanov at ONE X on 26 March

ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ ONE Championship इतिहास के सबसे बड़े इवेंट में पांचवी बार अपने टाइटल को डिफेंड करने सर्कल में उतरेंगे।

शनिवार, 26 मार्च को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाले ONE X में थाई लैजेंड का टाइटल पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव के खिलाफ मैच में दांव पर लगा होगा।

नोंग-ओ मॉय थाई लैजेंड हैं और उनका करियर रिकॉर्ड 262-54-1 का है और 2018 में रिटायरमेंट से वापिस लौटकर ONE Super Series में आने के बाद से ही शानदार प्रदर्शन करते आए हैं।

थाई एथलीट ने अभी तक ग्लोबल स्टेज पर अपने सभी मैच जीते हैं। वो फरवरी 2019 में सबसे पहले ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने और अभी तक 4 बार अपनी बेल्ट को डिफेंड कर चुके हैं।

ONE X में उनका सामना लंबे और पतले दागेस्तानी स्ट्राइकर रामज़ानोव से होगा, जो इस डिविजन के सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक के रूप में खुद को स्थापित कर चुके हैं।

रामज़ानोव का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 62-6 का है और कई बड़े मैचों में जबरदस्त नॉकआउट से जीत प्राप्त कर चुके हैं।

दागेस्तानी स्टार दिसंबर 2019 में सबसे पहले ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने, लेकिन जनवरी 2021 में कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ टाइटल को हार बैठे।

दूसरी ओर, रामज़ानोव ने ONE: NEXTGEN III के को-मेन इवेंट में पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम को पहले राउंड में नॉकआउट कर मॉय थाई में जबरदस्त अंदाज में वापसी की।

इस शानदार जीत ने “बेबीफेस किलर” को बेंटमवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में चौथा स्थान दिलाने के अलावा नोंग-ओ के खिलाफ टाइटल शॉट भी दिलाया है।

ONE X के लिए 3 मैचों का ऐलान पहले ही किया जा चुका है।

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली को ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ अपने वर्ल्ड टाइटल का बचाव करना होगा।

वहीं ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस का टाइटल #2 रैंक के कंटेंडर युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु के खिलाफ फाइट में दांव पर लगा होगा।

इनके अलावा ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन और MMA लैजेंड डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के बीच स्पेशल रूल्स सुपर-फाइट होगी।

इस शानदार इवेंट को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में देखने के लिए अपनी टिकट यहां बुक करें।

ये भी पढ़ें: क्वोन, लोमन और इज़ागखमेव की ONE एथलीट रैंकिंग्स में एंट्री

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5