एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ ने जोहाना पर्सन को हराकर वर्ल्ड टाइटल बादशाहत बढ़ाने का वादा किया – ‘इसे मुझसे कोई नहीं छीन सकता’

Allycia Hellen Rodrigues Marie McManamon ONE Fight Night 29 76 scaled

ब्राजीलियाई सुपरस्टार एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ एक और शानदार मैच के लिए तैयार हैं, जब वो ONE Fight Night 33 के मेन इवेंट में ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल का चौथी बार बचाव करने उतरेंगी।

27 वर्षीय चैंपियन का सामना 12 जुलाई को WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोहाना पर्सन से होगा और वो खुद को खेल की सबसे प्रभावशाली चैंपियंस में से एक साबित करना चाहेंगी।

साल 2020 में स्टैम्प फेयरटेक्स को हराकर खिताब जीतने के बाद से ही रोड्रीगेज़ बहुत ही शानदार रही हैं।

Phuket Fight Club की स्टार ने onefc.com को बताया कि दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में चैंपियन होने का दबाव आता ही है, लेकिन वो अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ शिखर पर बना रहेंगी:

“मेरे लिए हर टाइटल डिफेंस मायने रखता है। यहां कोई आसान या मुश्किल फाइट नहीं होती। मुझे सभी में समान दबाव महसूस होता है। मैं हर ट्रेनिंग सेशन में अपना पूरा दम लगाती हूं।

“मुझे लगता है कि मैं और कर सकती हूं क्योंकि मेरी प्रतिद्वंदी मुझसे बेल्ट छीनने के लिए भूखी होती हैं। मेरी सबसे महत्वपूर्ण चीज मेरी बेल्ट दांव पर लगी होगी। इसे मुझसे कोई नहीं छीन सकता।”

फोर्टालेज़ा निवासी ने अपनी स्वीडिश प्रतिद्वंदी का करीब से अध्ययन करते कुछ चीजें ऐसी पता लगाई हैं, जिससे वो फायदा उठा सकती हैं।

पर्सन खुद वर्ल्ड चैंपियनशिप का अनुभव लेकर उतरेंगी, लेकिन रोड्रीगेज़ को विश्वास है कि वो प्रतिद्वंदी की कमियों का फायदा उठा सकती हैं।

रोड्रीगेज़ ने बताया:

“मैं मानती हूं कि उनका क्लिंच गेम मजबूत है और मैंने पाया है कि वो एल्बोज़ लगाती हैं और फाइट के दौरान दबाव बनाना पसंद है।

“मैंने वीडियो में देखा है कि उनका गार्ड खुला रहता है और ये तब भी खुला रहता है, जब वो पंच लगाती हैं। मैं अपनी बॉक्सिंग और किक्स से इसका फायदा उठाना चाहूंगी।”

ब्राजीलियाई सुपरस्टार वर्ल्ड टाइटल मैच के परिणाम को जजों में हाथों में छोड़ने का प्लान नहीं बना रही हैं।

उन्होंने पिछले मैच में अनुभवी स्टार मैरी मैकमैनेमन को हराकर ONE में अपना पहला नॉकआउट हासिल किया था। उस शानदार प्रदर्शन से लगता है कि जल्द ही एक और फिनिश देखने को मिल सकता है।

उन्होंने आत्मविश्वास के साथ बताया:

“मैं नॉकआउट हासिल करूंगी। लेकिन फाइट, फाइट होती है तो कुछ कह नहीं सकते। लेकिन मैं इसके लिए ट्रेनिंग कर रही हूं। मैं फैंस के लिए एक शानदार मैच पेश करना चाहती हूं और मुझे पता है कि हम दोनों ऐसा ही करेंगी।”

रोड्रीगेज़ ने कहा कि तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय फायदा पहुंचाएगा

जिन परिस्थितियों में ये वर्ल्ड टाइटल मैच हो रहा है, वो इसे बेहद खास बनाता है।

एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ का सामना पहले इसराइली स्टार शिर कोहेन से होना था, लेकिन कोहेन को लगी चोट के चलते मुकाबला रद्द कर दिया गया। इस कारण वर्ल्ड चैंपियन को अपने ट्रेनिंग कैंप को बढ़ाना पड़ा।

अब रोड्रीगेज़ को लगता है कि इससे उन्हें फायदा हुआ है:

“इसने मुझे बिल्कुल भी प्रभावित नहीं किया। मैं पहले से अधिक तैयारी के साथ उतरूंगी। मेरे दो लगातार ट्रेनिंग कैंप की वजह से मेरा शरीर अच्छा महसूस कर रहा है। मेरी मानसिकता और फोकस हमेशा की तरह ही है। मेरा खिताब दांव पर होगा तो अपनी पूरी ताकत झोंक दूंगी।”

अपनी शानदार वर्ल्ड टाइटल बादशाहत के दौरान रोड्रीगेज़ ने अपनी मानसिकता काफी मजबूत कर ली है और वो लुम्पिनी स्टेडियम में अपनी जीत होते हुए देख रही हैं।

उन्हें अपने ट्रेनिंग कैंप में की गई मेहनत पर पूरा भरोसा है:

“मैं जीत के लिए अपना हाथ उठते हुए की कल्पना कर रही हूं। हमें खुद पर भरोसा होना चाहिए। मैं हर ट्रेनिंग कैंप में बहुत कड़ी मेहनत करती हूं और ये पहली बार है, जब मैंने लगातार दो कैंप में हिस्सा लिया है।

“मुझे पूरा भरोसा है। मैंने टॉप एथलीट्स के खिलाफ कड़े मुकाबले किए हैं। मैं इसकी शुरुआत सर्वश्रेष्ठ का सामना कर करूंगी। मैं एक और नॉकआउट हासिल करने के लिए उतरूंगी।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.