जोहान गज़ाली ने गर्लफ्रेंड के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की – ‘मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा’

Johan Ghazali Johan Estupinan ONE 170 77 scaled

मलेशियाई-अमेरिकी सनसनी जोहान गज़ाली 7 जून को होने वाले ONE Fight Night 32 में कोलंबियाई-अमेरिकी स्टार डिएगो पाएज़ का सामना करेंगे।

एक तरफ वो फ्लाइवेट मॉय थाई मैच के लिए पूरी तरह से तैयारियों में लगे हुए हैं, वहीं 18 वर्षीय स्टार निजी जिंदगी में अपने रिश्ते को नए आयाम पर लेकर जा रहे हैं – अपनी गर्लफ्रेंड क्वीना के साथ।

इस युवा कपल की यात्रा उससे भी पहले शुरु हो गई थी, जब गज़ाली ने पांच शानदार नॉकआउट हासिल कर ONE Championship में सफलता हासिल की। उनकी कहानी बड़ी ही रोमांटिक है और वो उनके करियर के साथ-साथ आगे बढ़ी है।

“जोजो” ने हाल ही में onefc.com से बात करते हुए क्वीना के साथ हुई मुलाकात और रिश्तों के मायनों के बारे में बताया:

“हम एक-दूसरे को बहुत लंबे समय से जानते हैं, उससे काफी पहले जब मैं फेमस हुआ था। वो कुचिंग (मलेशिया) से हैं। हम बस बचपन के दोस्त थे। शायद मैं कहूंगा कि वो मेरे बचपन का क्रश थीं। हम ढाई साल से डेटिंग कर रहे हैं। ये मेरे ONE Friday Fights करियर के बिल्कुल शुरुआती दौर का समय था।”

आजकल ऑनलाइन डेटिंग की दुनिया के विपरीत गज़ाली अपनी गर्लफ्रेंड से पुराने जमाने के अंदाज में मिले।

उन्होंने कुचिंग में उन्हें आते हुए देगा और आत्मविश्वास से भरे हुए गज़ाली ने बात आगे बढ़ाई:

“हम एक मॉल में मिले थे और मैं उनके पास गया और उससे उनका नंबर मांगा। तभी से ये सब शुरू हुआ था। वो वहां पढ़ती थीं। लेकिन अब वो मेडिसिन पढ़ रही हैं। वो पहले डबलिन में पढ़ती थीं, लेकिन अब वो पेनांग में है।”

अब रिलेशनशिप में आ चुके गज़ाली का कहना है कि उनकी गर्लफ्रेंड बहुत प्रेरित करती हैं और उन्हें फोकस व अनुशासित रहने में मदद करती हैं ताकि वो ग्लोबल स्टेज पर कामयाबी हासिल कर सकें।

“जोजो” अपना अधिकतर समय थाईलैंड स्थित मशहूर Superbon Training Camp में बिताते हैं और दोनों फिलहाल अलग-अलग देश में रहकर अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रहे हैं।

इस बारे में उन्होंने समझाया:

“वो बहुत साथ देती हैं। जब मुझे उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब वो मेरे साथ रही हैं। चाहे कुछ भी हो, वो मेरे साथ रहती हैं और वो हमेशा मेरा हाल-चाल पूछती रहती हैं।

“इससे बहुत कुछ बदल गया है। ये बेहतरी के लिए बदला है। वो मेरी सबसे बड़ी फैन और मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा का कारण हैं। किसी ऐसे इंसान के साथ डेटिंग करना जरूरी है जो आपका सहारा बन सके क्योंकि कभी-कभी जब दुनिया आपके खिलाफ होती है तो एक अच्छा सपोर्ट सिस्टम होने से सब कुछ बहुत आसान हो जाता है।”

जीवन में संतुलन पाना

एक हाई प्रोफाइल करियर और रिलेशनशिप को मैनेज करना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है, जहां तक 18 वर्षीय सनसनी की बात है तो ये उनके लिए और कठिन होगा क्योंकि वो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के सबसे बड़े युवा स्टार्स में से एक हैं।

जोहान गज़ाली की मानें तो क्वीना के साथ रिलेशनशिप की वजह से उनके प्रोफेशनल करियर में सुधार आया है:

“उनसे मिलने के बाद से मैं ज्यादा मेहनत से ट्रेनिंग करता हूं। मैं बेहतर मानसिक शांति के साथ चुनौतियों का सामना करता हूं क्योंकि मुझे पता है कि कुछ लोग मुझ पर भरोसा करते हैं। मैं उन्हें भी इंप्रेस करना चाहता हूं और इसलिए मैं हर चीज में अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं। मैं उनके लिए और अपने परिवार के लिए भी सब कुछ करना चाहता हूं।”

अपने व्यस्त शेड्यूल की वजह से गज़ाली और क्वीना जितना चाहते हैं, उतना समय साथ नहीं बिता पाते।

इसके बावजूद वो हर पल एक दूसरे का साथ देते हैं ताकि परिस्थिति चाहे जो भी हो, रिश्ते को बेहतर से बेहतरीन बनाया जा सके।

“जोजो” ने कहा:

“जब हम करियर वाली चीजों से निपट लेते हैं तो हम हमेशा समय बिताने और इस रिश्ते को विकसित करने पर काम करते हैं। भले ही हमारे पास एक साथ ज्यादा समय नहीं होता। मैं ये सुनिश्चित करना चाहता हूं कि ये यात्रा, जितना थोड़ा समय हम बिता सकते हैं, मेरे जीवन के सबसे अच्छे अध्यायों में से एक बनता रहे।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.