ONE Championship ने कई बार के K-1 वर्ल्ड चैंपियन टकेरु सेगावा को साइन किया

TakeruSegawa 1200X800

ONE Championship ने पिछले साल सबसे बड़े MMA सुपरस्टार्स में से एक को साइन किया था और अब प्रोमोशन ने किकबॉक्सिंग के नामी एथलीट को साइन किया है।

शुक्रवार, 28 अप्रैल को कई बार के K-1 वर्ल्ड चैंपियन टकेरु सेगावा ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स प्रोमोशन के साथ डील साइन की है।

इस खबर की जानकारी खुद ONE Championship के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए देते हुए कहा:

“जापानी K1 सुपरस्टार टकेरु सेगावा ने आधिकारिक तौर पर ONE के साथ कई फाइट्स के लिए डील साइन कर ली है। ONE बिना कोई संदेह दुनिया के बेस्ट वर्ल्ड चैंपियन फाइटर्स का घर है। ज्यादा जानकारी के लिए जुड़े रहिए।”

BREAKING NEWS: Japanese K1 Superstar Takeru Segawa has officially signed an exclusive multiple fight deal with ONE!…

Posted by Chatri Sityodtong on Friday, April 28, 2023

टकेरु को लंबे समय से दुनिया के महान पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सर्स में से एक होने की संज्ञा दी जाती रही है।

जापानी स्ट्राइकर का रिकॉर्ड 41-3 का है और उनकी 24 जीत नॉकआउट से आई हैं।

इसके अलावा उन्होंने कई डिविजंस में टाइटल्स और ग्रां प्री ट्रॉफी जीती हैं। टकेरु ने K-1 सुपर बेंटमवेट, फेदरवेट और सुपर फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीती है।

कई महीनों से कयास लगाए जा रहे थे कि टकेरु ONE Championship को जॉइन कर सकते हैं।

जापानी किकबॉक्सर और मौजूदा ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन के बीच मीडिया में शब्दों का आदान-प्रदान भी होते देखा गया था।

वो इस समय कैलिफोर्निया में स्थित Boxing Works जिम में ट्रेनिंग कर रहे हैं, जहां ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट टॉड और स्ट्रॉवेट मॉय थाई कंटेंडर जैकी बुंटान भी ट्रेनिंग करती हैं।

बीते शुक्रवार टकेरु ने ONE के साथ आधिकारिक रूप से डील साइन की, जहां उन्हें बड़े स्टार्स से भरे डिविजन में कई कठिन चुनौतियां मिलेंगी।

टकेरु के प्रोमोशनल डेब्यू की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन अधिक जानकारी के लिए onefc.com से जुड़े रहिए।

किकबॉक्सिंग में और

Stella Hemetsberger lands a push kick on Jackie Buntan
Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight
Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch