मॉय थाई के बेहतरीन एथलीट्स ने सैमापेच Vs. रिट्टेवाडा मैच की भविष्यवाणी की

Nong-O, Kulabdam, and Tawanchai

बेंटमवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में पहला स्थान हासिल करने के लिए 2 खतरनाक फाइटर्स आमने-सामने आने वाले हैं।

शुक्रवार, 12 नवंबर को ONE: NEXTGEN II में #1 रैंक के कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स का सामना अपना डेब्यू कर रहे रिट्टेवाडा पेटयिंडी एकेडमी से होगा।

ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ हार के बाद सैमापेच बहुत जल्दी दोबारा रैंकिंग्स के टॉप पर पहुंचने में सफल रहे। इस बीच उन्होंने #2 रैंक के कंटेंडर रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम और #3 रैंक के कंटेंडर “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर.जोर. पिएक उथाई को भी मात दी।

अब अगले मैच में जीत Fairtex टीम के स्टार को नोंग-ओ के खिलाफ रीमैच दिला सकती है। मगर ऐसा करने के लिए उन्हें डेब्यू कर रहे Petchyindee Academy के स्टार को हराना होगा।

इस जबरदस्त मॉय थाई मैच से पहले इस खेल के 3 सबसे बेहतरीन एथलीट्स नोंग-ओ, कुलबडम और तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम ने इस मुकाबले को लेकर अपनी राय दी है।

नोंग-ओ

Muay Thai legend Nong-O Gaiyanghadao fights Rodlek PK.Saenchai Muaythaigym at ONE: COLLISION COURSE

“मेरी नजर में ये मुकाबला बहुत करीबी रहने वाला है। उनकी स्किल्स बहुत शानदार हैं, लेकिन मुझे लगता है कि सैमापेच विजयी रहेंगे क्योंकि उन्हें ONE में फाइट करने का काफी अनुभव है। इस फाइट में जबरदस्त एक्शन का देखा जाना तय है।”

कुलबडम

Scenes from the ONE: FULL BLAST II main event between Saemapetch Fairtex and Kulabdam Sor. Jor. Piek Uthai

“ये फाइट खतरनाक तरीके से आगे बढ़ेगी क्योंकि दोनों फाइटर्स साउथपॉ (बाएं हाथ के) हैं। दोनों अपनी लेफ्ट स्ट्राइक्स को लैंड करवाने के मौके तलाशेंगे। सैमापेच के पास दमदार लेफ्ट पंच है और बॉडी शॉट्स भी हैं और लेफ्ट शिन (घुटने से नीचे का पैर वाला हिस्सा) के बाद उन्हें लगाना पसंद करते हैं। वहीं रिट्टेवाडा की एल्बो उनका सबसे खतरनाक हथियार है, जिसकी मदद से वो अपने विरोधी को काफी क्षति पहुंचा सकते हैं।”

तवनचाई

Pictures from the Muay Thai dream match between Sitthichai and Tawanchai at ONE: BATTLEGROUND III

“रिट्टेवाडा कई अलग-अलग तरीके से अटैक कर सकते हैं, वहीं सैमापेच के पास दमदार स्ट्राइक्स हैं। उनके पास पंच और किक्स हैं, जिनका इस्तेमाल वो बहुत चतुराई से करते हैं। अगर दोनों में चुनाव करने के लिए कहा जाए तो मैं नहीं कर पाऊंगा क्योंकि दोनों को फाइट करते देखना मुझे पसंद है।

“परिणाम चाहे कुछ भी हो, मैं विजेता को बधाई दूंगा और हारने वाले का भी पूरा सपोर्ट करूंगा। मैच को मिस मत कीजिएगा क्योंकि ये यादगार रहने वाला है।”

ये भी पढ़ें: सैमापेच vs रिट्टेवाडा: मेन इवेंट में जीत के 4 तरीके

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)