17 मार्च को होने वाले ONE Friday Fights 9 का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Sam A Gaiyanghadao defeats Rocky Ogden ONE KING OF THE JUNGLE DC DUX_2114 768x512

ONE Friday Fights 9 लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाली इस सीरीज का सबसे बड़ा इवेंट बनने वाला है।

शुक्रवार, 17 मार्च के लिए एक धमाकेदार वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। वहीं ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने अब पूरे बाउट कार्ड का ऐलान कर दिया है।

https://www.facebook.com/ChatriSityodtong/posts/pfbid02wmohXcN6V7cYqzZm1XE8qQsmHuo9JB7RwtFw3Lghd8RsHj8R5aSpcZbRFFfpNmXol

मौजूदा 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल और थाई नॉकआउट आर्टिस्ट सिंसामट क्लिनमी दूसरी बार आमने-सामने होंगे, जहां डच-सूरीनामी एथलीट का ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा। मगर इसके अलावा भी ऐसे कई मुकाबले हैं जो फैंस के अंदर रोमांच भर रहे होंगे।

कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई और मुआंगथाई पीके साइन्चाई के बीच बेंटमवेट मॉय थाई मैच का ऐलान किया गया है। इन दोनों एथलीट्स ने अपने-अपने पिछले मुकाबलों में धमाकेदार जीत दर्ज की थी।

ONE Friday Fights 2 में कुलबडम ने सांगमनी पीके साइन्चाई को दूसरी बार हराया था। उससे पूर्व मुआंगथाई ने मावलद टुपिएव पर करीबी अंतर से जीत दर्ज करने में सफलता पाई थी।

दोनों फाइटर्स लुम्पिनी स्टेडियम मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं इसलिए लोकल क्राउड उनके एक्शन से भरपूर मुकाबले को लेकर बहुत उत्साहित होगा।

ONE Friday Fights 9 में पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ वापसी करेंगे, जहां उनकी भिड़ंत ISKA और WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रायन शीहन से होगी।

किसी समय पर स्ट्रॉवेट डिविजन के टॉप पर रहे सैम-ए एक बार फिर शिखर पर पहुंचना चाहते हैं। दूसरी ओर, अपना डेब्यू कर रहे शीहन जानते हैं कि एक दिग्गज को हराकर वो डिविजन पर गहरी छाप छोड़ सकते हैं।

इन धमाकेदार मुकाबलों के अलावा नाकरोब फेयरटेक्स की भिड़ंत फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में प्लोयविटाया चोर विमोलसिन से होगी। वहीं चाओनगोह जित्मुआंगनोन का सामना सुलेमान लुकसुआन से 132-पाउंड कैचवेट बाउट में होगा।

इवेंट में इसके अलावा 4 अन्य मॉय थाई मैच होंगे, जिनमें 2 कैचवेट और 2 फ्लाइवेट डिविजन के मुकाबले होंगे।

4 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सेकसन ओर क्वानमुआंग के सामने रोमानिया के सिल्वियू वितेज़ की चुनौती होगी। दूसरी ओर, योडलैकपेट ओर अटचारिया की भिड़ंत ईरान के समन अशौरी से होगी।

फ्लाइवेट मुकाबले में #3 रैंक के मॉय थाई कंटेंडर पानपयाक जित्मुआंगनोन का सामना थाई-अल्जीरियाई स्टार नबील अनाने से होगा, लेकिन इससे पहले फैन फेवरेट ब्लैक पैंथर की भिड़ंत #5 रैंक के किकबॉक्सिंग कंटेंडर तगीर खलीलोव से होगी।

2 MMA मुकाबलों में दो बड़े ONE Championship स्टार्स रिंग में फाइट कर रहे होंगे।

दक्षिण कोरियाई एथलीट यूं चांग मिन का सामना यूक्रेन के किरिल गोरोबेट्स से 159-पाउंड कैचवेट बाउट में होगा। वहीं जापान के तत्सुमित्सु वाडा उभरते हुए फिलीपीनो स्टार अर्नेस्टो मोंटिलिया से फ्लाइवेट बाउट में भिड़ेंगे।

आप यहां इवेंट के पूरे बाउट कार्ड को देख सकते हैं।

ONE Friday Fights 9 का पूरा बाउट कार्ड

  • (c) रेगिअन इरसल vs. सिंसामट क्लिनमी (ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई vs. मुआंगथाई पीके साइन्चाई (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • सैम-ए गैयानघादाओ vs. रायन शीहन (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • नाकरोब फेयरटेक्स vs. प्लोयविटाया चोर विमोलसिन (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • चाओनगोह जित्मुआंगनोन vs. सुलेमान लुकसुआन (मॉय थाई – 132 पाउंड्स कैचवेट)
  • सेकसन ओर क्वानमुआंग vs. सिल्वियू वितेज़ (मॉय थाई – 140 पाउंड्स कैचवेट)
  • पानपयाक जित्मुआंगनोन vs. नबील अनाने (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • योडलैक पेट अटचारिया vs. समन अशौरी (मॉय थाई – 140 पाउंड्स कैचवेट)
  • यूं चांग मिन vs किरिल गोरोबेट्स (MMA – 159 पाउंड्स कैचवेट)
  • तत्सुमित्सु वाडा vs. अर्नेस्टो मोंटिलिया (MMA – फ्लाइवेट)
  • ब्लैक पैंथर vs. तगीर खलीलोव (मॉय थाई – फ्लाइवेट)

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.