17 मार्च को रेगिअन इरसल और सिंसामट क्लिनमी के बीच होगा ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप रीमैच

Regian Eersel and Sinsamut Klinmee at ONE on Prime Video 3

शुक्रवार, 17 मार्च को रेगिअन इरसल अपने पुराने प्रतिद्वंदी के खिलाफ पहली बार ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड कर रहे होंगे।

डिविजन के सबसे पहले चैंपियनशिप मैच में “द इम्मोर्टल” का सामना सिंसामट क्लिनमी से हुआ था, लेकिन अब बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले ONE Friday Fights 9 में उनका रीमैच होगा।

ONE Fight Night 3 में उनका मैच 5 राउंड्स तक चला था, जहां जजों ने डच-सूरीनामी एथलीट को विभाजित निर्णय से विजेता घोषित किया था।

ये इरसल का 4 सालों में पहला मॉय थाई मैच रहा, जिससे पूर्व कई सालों तक उन्होंने किकबॉक्सिंग में अपना परचम लहराया। इस लंबे ब्रेक के बाद भी उनके प्रदर्शन में कोई कमी नजर नहीं आई।

उस धमाकेदार जीत से 30 वर्षीय एथलीट ने अपने ONE रिकॉर्ड को 7-0 पर पहुंचाया और लाइटवेट मॉय थाई बेल्ट को जीतकर 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की क्योंकि ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल पहले से उनके पास था।

उन्होंने अपने मॉय थाई गेम से सबको प्रभावित किया है इसलिए वो अपने पहले वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में पहले से भी ज्यादा खतरनाक रूप में दिखाई दे सकते हैं। दूसरी ओर, सिंसामट भी अपने गेम में कुछ सुधार करते हुए पहली हार का बदला लेना चाहेंगे।

थाई एथलीट ने नीकी होल्ज़कन और लियाम नोलन के खिलाफ लगातार 2 नॉकआउट जीत हासिल कर वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त किया था, लेकिन वो Sityodtong Amsterdam टीम के स्टार की चुनौती से पार नहीं पा सके।

मैच में आगे चलकर सिंसामट ने अपनी रणनीति में बदलाव किया। उन्होंने कॉम्बिनेशंस और लो किक्स लगाकर वापसी की कोशिश की। ये प्रदर्शन उन्हें जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था, लेकिन उन्होंने मैचमेकर्स को प्रभावित जरूर किया है और इसी वजह से उन्हें रीमैच दिया जा रहा है।

इरसल और सिंसामट ने 15 मिनट तक चले मैच में एक-दूसरे के बारे में बहुत कुछ जाना होगा इसलिए वो 17 मार्च को रीमैच में भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे।

ONE Friday Fights 9 के कार्ड से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए onefc.com से जुड़े रहिए।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)