ONE Fight Night 19 में ल्यूक लेसेई का सामना करेंगे एडी अबासोलो

Jo Nattawut Luke Lessei ONE Fight Night 17 43 scaled

शनिवार, 17 फरवरी के लिए दो शीर्ष अमेरिकी मॉय थाई फाइटर्स के बीच एक मुकाबला बुक किया गया है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 19 में ल्यूक “द शेफ” लेसेई का सामना फेदरवेट मैच में एडी अबासोलो से होगा।

अबासोलो ने अभी तक ONE Championship में तीन बार मुकाबला किया है और हर बार उनका सामना नामी प्रतिद्वंदियों से हुआ है।

37 वर्षीय कैलिफोर्निया निवासी एथलीट को अपने डेब्यू मैच में ब्रिटिश स्टार लियाम नोलन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अगले मैच में उन्होंने निकलस लारसेन को नॉकआउट कर वापसी की।

फिर उनका सामना दिग्गज मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग से पिछले साल जून में हुआ। भले ही अबासोलो को उस मैच में सर्वसम्मत निर्णय से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से साबित किया कि वो बड़ी स्टेज पर आने के लिए बने हैं।

वहीं लेसेई पिछले साल दिसंबर में ONE Championship में डेब्यू कर साल के सबसे धमाकेदार मुकाबलों में से एक का हिस्सा रहे।

ONE Fight Night 17 में उनका सामना थाई दिग्गज और मौजूदा #3 रैंक के कंटेंडर “स्मोकिन” जो नाटावट से तीन राउंड के जबरदस्त मुकाबले में हुआ।

भले ही 27 वर्षीय स्टार को एक करीबी मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उन्होंने अपनी दृढ़ता और शानदार प्रदर्शन से पूरे डिविजन को सावधान कर दिया।

अब अबासोलो और लेसेई दोनों की नजरें ONE फेदरवेट मॉय थाई डिविजन के टॉप पर पहुंचने पर लग गई हैं और 17 फरवरी को उनमें से एक अपने लक्ष्य के करीब पहुंच जाएगा।

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)