अपने ONE डेब्यू में यादगार जीत हासिल करना चाहते हैं जेम्स यांग

James Yang poses against a Bruce Lee mural

जेम्स यांग ने डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के ट्रेनिंग पार्टनर के रूप में महानता को करीब से महसूस किया है। अब 32 वर्षीय अमेरिकी स्टार खुद भी वर्ल्ड चैंपियन बनने की राह पर आगे बढ़ना चाहते हैं।

शुक्रवार, 24 सितंबर को ONE: REVOLUTION में उनका सामना रोल “अकियामा” रोसौरो से होगा और वो अपने प्रोमोशनल डेब्यू को यादगार बनाना चाहते हैं।

यांग ने कहा, “ONE: REVOLUTION के पहले मैच का हिस्सा बनना भी एक खास उपलब्धि होगी। मैं सर्कल में केवल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं।”

ये ONE में उनका पहला मैच होगा और वॉशिंगटन स्थित AMC Pankration में अमेरिकी स्टार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड के साथ की गई ट्रेनिंग के दम पर जीत हासिल करना चाहते हैं।

टॉप एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग के कारण ही यांग की स्किल्स इतनी शानदार हैं और मजबूत मानसिकता के कारण ही वो अपने एमेच्योर करियर में अपराजित रहे। अब वो अपने कोच और टीम मेंबर्स की सलाह को ध्यान में रखते हुए एक अलग लेवल पर पहुंचने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, “हम रोज ट्रेनिंग करते हैं और जॉनसन से हमेशा कुछ नया सीखने को मिलता है। केवल जिम में ही नहीं बल्कि जिम के बाहर की दुनिया में भी।”

“मैं उनके साथ पिछले 6 या 7 साल से हूं और ये सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इस सफर में संघर्ष भी रहा, लेकिन मैं किसी भी हालत में उनका साथ नहीं छोड़ना चाहता।

“वो एक अच्छे मेंटॉर हैं और केवल जॉनसन ही नहीं बल्कि टीम के अन्य स्टार्स भी बहुत अच्छे हैं। हम हमेशा एक-दूसरे का साथ देते हैं और जिम में हमारे बीच एक परिवार का माहौल होता है।”

यांग जाहिर तौर पर, ग्लोबल स्टेज पर अपने डेब्यू को खास बनाना चाहेंगे, लेकिन उनके प्रतिद्वंदी भी कम तैयारी के साथ सर्कल में नहीं उतरेंगे।

यांग जानते हैं कि रोसौरो को हराना आसान नहीं होगा, उनके पास अच्छी स्किल्स हैं और अनुभव भी है और वो अपने अगले विरोधी को कम आंकने की भूल नहीं करना चाहते।

AMC Pankration टीम के स्टार ने कहा, “वो बहुत खतरनाक फाइटर हैं, लेकिन मैं उनकी चुनौती के लिए तैयार हूं।”



रोसौरो ONE में अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

पिछले मैच में उन्होंने योहान “द आइस मैन” मूलिया लेगोवो को दमदार बॉडी शॉट्स के अलावा अन्य जबरदस्त स्ट्राइक्स के दम पर सर्वसम्मत निर्णय से हराया था।

यांग अपने विरोधी के गेम में कमजोरियां ढूंढने में अपना समय व्यर्थ नहीं करना चाहते, इसके बजाय उन्होंने खुद की स्किल्स को और भी बेहतर बनाने पर जोर दिया है।

अमेरिकी एथलीट ने कहा, “स्ट्राइकिंग रोसौरो की सबसे बड़ी ताकत है, वो साउथपॉ (बाएं हाथ के) हैं। उनकी लेफ्ट किक प्रभावशाली होती है और उनकी कमजोरियों के बारे में मुझे ज्यादा नहीं पता, शायद उनकी कोई कमजोरी है ही नहीं।”

“मैं अपने विरोधी की कमजोरी और ताकत पर ज्यादा ध्यान नहीं देता, मैं केवल खुद के गेम में सुधार के मौके तलाशता रहता हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं उनकी वीडियो को देख कर कहूंगा, ‘वो इस क्षेत्र में कमजोर है और इस तरह की चीजें करते हैं,’ और फाइट के दिन पता चलता है कि वो एक अलग ही स्टाइल के साथ फाइटिंग कर रहे हैं।

“फाइट के दौरान सबकुछ बदल सकता है। इसलिए मैं उनकी कमजोरियों पर ध्यान देने के बजाय अपने गेम में सुधार करने में विश्वास रखता हूं, जिससे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाऊं।”

अपने मेंटॉर, “माइटी माउस” की तरह यांग को भी अपनी काबिलियत पर भरोसा है और यही मानसिकता उन्हें 24 सितंबर को भी जीत दिला सकती है।

उन्होंने कहा, “कॉम्बैट स्पोर्ट्स की ये खासियत है कि जो यहां अपने गेम पर बेहतर तरीके से अमल कर पाएगा, जीत उसे ही मिलेगी।”

“यहां मानसिक मजबूती भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। हम शारीरिक रूप से ताकतवर हैं, लेकिन यहां दिमाग भी बहुत काम आता है और शायद चतुराई भरे अटैक्स ही मुझे बढ़त दिलाएंगे।”

यांग अपने करियर में आगे बढ़ने को उत्साहित हैं। हालांकि अभी उन्हें अभी काफी मेहनत करनी है, लेकिन उन्हें बड़े सपने देखने से भी कोई नहीं रोक सकता।

उन्होंने कहा, “मेरा सपना हमेशा से वर्ल्ड चैंपियन बनना रहा है। जब भी मैं अपना एक लक्ष्य तैयार कर लेता हूं तो उसे हासिल किए बिना रुकता नहीं हूं।”

मगर ONE Championship के फेदरवेट डिविजन में कई बड़े स्टार्स मौजूद हैं और अमेरिकी एथलीट जानते हैं कि टॉप पर पहुंचने के लिए उन्हें धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज करनी होगी।

यांग ने आगे कहा, “इस खेल में अगर आप अपने विरोधी को फिनिश करते हैं तो आपका एक फाइटर के तौर पर कद बढ़ता है।”

“फिर चाहे फिनिश नॉकआउट से आए या सबमिशन से। मैं अपने विरोधियों को अपमान नहीं करना चाहता, लेकिन मेरा लक्ष्य उन्हें फिनिश करना है क्योंकि यहां आगे बढ़ने का यही एकमात्र तरीका है।

“मैं जानता हूं ऐसा करना आसान नहीं होगा और इस राह में मुझे कठिन चुनौतियों का सामना करना होगा, लेकिन मैं हर तरह की चुनौती के लिए तैयार रहने वाला हूं।”

ये भी पढ़ें: ONE: REVOLUTION के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार सबमिशन

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35